Home विविध यात्रा गर्मियों की ये छुट्टियां मनाएं लद्दाख में, जानिये इसके खूबसूरत स्थान

गर्मियों की ये छुट्टियां मनाएं लद्दाख में, जानिये इसके खूबसूरत स्थान

0

लद्दाख के बारे में बात करते ही बर्फीली वादियों से घिरे सुन्दर नजारे हमारे ज़हन में आने लगते है। मगर यहां इन वादियों भरे इलाकों के अलावा भी बहुत सी ऐसी जगहें मौजूद है जो अपनी असीम खूबसूरती बिखेरती है। यह जम्मू कश्मीर का एक छोटा या क्षेत्र है और यह इतना ज्यादा खूबसूरत है कि यहां पर आये लोग इसकी खूबसूरती की तारीफ करना नहीं भूलते। यहां पर आपको नीला आसमान, बर्फ से घिरे पहाड़ तथा साफ पानी की झीलें मिलती हैं जो यहां के नजारों को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं। देश विदेश के लोग बड़ी संख्या में यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां पर वैसे तो बहुत से स्थान है जिनके बारे में पर्यटक जानते हैं लेकिन आज हम कुछ ऐसे स्थानों के बारे में आपको बता रहें हैं, जो आज भी पर्यटकों की नजरों में जल्दी नहीं आते। आइये जानते हैं इन स्थानों के बारे में।

1- बासगो

बासगो Image source:

यह स्थान लेह से करीब 36 किमी की दूरी पर है। यहां पर आप मठ तथा रॉयल पैलेस देख सकते हैं। यदि आप फोटोग्राफी का शौंक रखते हैं तो आपको इस स्थान पर जरूर घूमना चाहिए। यह स्थान बहुत मनोरम तथा खूबसूरत है।

यह भी पढ़ें – भारत की इन खूबसूरत जगहों पर लीजिए “गर्मियों में सर्दियों का मजा

2- सुमुर

Image source:

यह नुब्रा नदी के पास का एक गांव है। यह काफी शांत स्थान है। यही कारण है कि यह आध्यात्मिक क्रियाओं के लिए बहुत उपयुक्त माना जाता है। इस स्थान के पास ही समस्तान्लिंग मठ है, जो काफी फेमस है। पर्यटक इस स्थान पर बौद्ध प्रतिमाओं के संग्रह तथा बौद्ध पाठशाला को देखने के लिए जाते हैं।

3- जांसकर घाटी

Image source:

यह घाटी बर्फिले तथा बंजर पहाड़ों के बीच है इसलिए यहां आकर लोगों का प्रकृति को देखने का नजरिया ही बदल जाता है। यहां पर आप वाइट रीवर राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं, साथ ही अगर आप एडवेंचर का शौंक रखते हैं तो आप इस स्थान पर आ सकते हैं। यहां की नदी के ऊपर जनवरी माह में बर्फ की मोटी चादर जम जाती है। यही कारण है कि इस स्थान पर समेत लोग ट्रैकिंग का आनंद लेने पहुंते हैं। लद्दाख की इन वादियों में वैसे तो बहुत कम लोग जाते हैं लेकिन यदि आप कभी लद्दाख जाएं तो आप इन स्थानों पर जरूर जाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version