Home सेलिब्रिटी टॉक इन अभिनेत्रियों ने अपने से कम उम्र का चुना हमसफर

इन अभिनेत्रियों ने अपने से कम उम्र का चुना हमसफर

0

बॉलीवुड के सितारों के नाम पूरी जिंदगी में कई लोगों के साथ जुड़ते है। लेकिन यह रिश्ते जल्द ही खराब भी हो जाते है। बॉलीवुड के सितारों के जिदंगी के हर पलों का जानने के लिए लोग हमेशा से ही उत्साहित रहते है। इसलिए इनकी कहानियां भी खुब दिनों तक सुनाई देती हैं। बॉलीवुड में अक्सर देखा जाता था कि हीरो अपने से काफी छोटी उम्र की लड़कियों के साथ शादी कर लेते थे। लेकिन अब समय के साथ ही बॉलीवुड का यह ट्रेंड भी बदल रहा है। इस नए ट्रेड के अनुसार अब बॉलीवुड की हीरोइनें भी अपने से काफी कम उम्र के पॉपुलर और हॉट लड़को को पंसद करके उनके साथ शादी के बंधन में बंध रही है।

1 उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं उर्मिला मातोंडकर ने अपने 42वें वर्ष में कश्मीर के व्यवसायी मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली। मोहसिन उर्मिला से उम्र में दस वर्ष छोटे है। मोहसीन मीर ने भी बॉलीवुड में काम किया है। साथ ही वह मॉडल भी रह चुकें है।

maxresdefaultImage Source :https://i.ytimg.com/

2 प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ

प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत सोल्जर फिल्म से की पहली फिल्म में अपने अभिनय का दीवाना बनाने के बाद प्रीति ने कई अन्य फिल्मो में भी काम किया। बीते दिनो प्रीति जिंटा ने अपने से दस वर्ष छोटे अपने प्रेमी जीन गुडएनफ से विवाह कर लिया है। अमेरिका के पनबिजली कंपनी में जीन गुडएनफ सीनियर वाइस प्रेसीडेंट के पद पर कार्यरत है।

Image Source :https://images.indianexpress.com/

3 नर्गिस और सुनील दत्त

अपने समय की मशहूर अभीनेत्री नर्गिस ने अपने से एक वर्ष छोटे बॉलीवुड के कलाकार सुनील दत्त से शादी की। वर्ष 1957 में मदर इंडिया के सेट पर आग लग गई थी। तभी सुनील दत्त ने नर्गिस को उस आग में से बचाया था। उसी समय के बाद से दोनों के बीच नजदीकियां शुरू हो गई थी।

Image Source :https://s2.dmcdn.net/

4 फराह और शिरीष कुंदर

बॉलीवुड की कोरियोग्राफर और निदेशक फराह खान अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही शिरीष के करीब आई। यह धीरे धीरे अच्छे दोस्त बने और फिर दोनों ने 2004 में शादी कर ली। फराह शिरीष से 8 साल बड़ी है।

Image Source :https://i.huffpost.com/

5 सोहा अली और कुणाल खेमू

सोहा और कुणाल खेमू की प्रेम कहानी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इसके बाद यह दोनों ही 2013 से लिवइन रिलेशनशिप में साथ रह रहें थे। जिसके बाद दोनों ने वर्ष 2015 में शादी कर ली। सोला अली खान कुणाल खेमू से पांच साल से बड़ी है।

Image Source :https://i.ytimg.com/

6 शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा से एक एड शूट के दौरान मिली थी। राज कुंद्रा का मानना है कि उन्हें शिल्पा से पहली नजर में ही प्रेम हो गया था। शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा से उम्र में तीन महीने बड़ी हैं।

Image Source :https://www.filmsofindia.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version