Home मेकअप आँखों का मेकअप काजल लगाने के लाभ जानकर हैरान रह जाएंगी आप, जानें यहां

काजल लगाने के लाभ जानकर हैरान रह जाएंगी आप, जानें यहां

0

यदि किसी स्त्री की खूबसूरती को देखना हो तो सबसे पहले हमारा ध्यान उसकी आंखों पर ही जाता है। आंखों की ख़ूबसूरती को बढ़ाने के लिए स्त्रियां काजल का उपयोग करती ही हैं लेकिन यह हमारी आंखों को कई प्रकार से लाभ भी पहुंचाता है। आंखों की कई प्रकार की बीमारियां अक्सर देखने में आती है। काजल इन सभी से हमारा बचाव करता है। आप यदि काजल लगाती हैं तो इससे न सिर्फ आपकी ख़ूबसूरती बढ़ती है बल्कि कई प्रकार के फायदे भी आपको मिलते हैं। आइये जानते हैं काजल लगाने के लाभ।

यह भी पढ़ें – हर बार नया लुक पाने के लिए कुछ इन स्टाइलिश तरीकों से लगाएं काजल

काजल लगाने के लाभ –

काजल लगाने के लाभ

1 – बढ़ाता है आंखों की ख़ूबसूरती 

आंखों में काजल लगाने से आपकी आंखें ज्यादा आकर्षक लगती हैं। इससे आपकी आंखों की शेप तथा आपका लुक भी सुंदर लगता है। वर्तमान में बहुत सी महिलायें पेंसिल वाले काजल का यूज करती हैं। यह आपकी आंखों के काजल को कलात्मक बनाने में बहुत उपयोगी है।

2 – आंखों की रौशनी को बढ़ाता है 

काजल आपकी आंखों की रौशनी को भी बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन आप इस बात का ध्यान रखें की आंखों की रौशनी को बढ़ाने के लिए आप सदैव घर बना काजल ही प्रयोग करें।

3 – कीट पतंगों से करता है बचाव 

कभी कभी आंखों में कीट पतंगे गिर जाते हैं तो आंखों से पानी आने लगता है तथा आपकी आंखें लाल हो जाती हैं। यदि आप काजल का नियमित रूप से प्रयोग करती हैं तो इस प्रकार की समस्या आपके सामने कभी नहीं आती और आपकी आंखों का बचाव होता है।

यह भी पढ़ें – आँखों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ – साथ जानिए काजल के रामबाण फायदे

4 – धूप से होता है बचाव 

यदि आप नियमित तौर पर काजल का यूज करती हैं तो आपकी आंखों का धूप से बचाव होता है। अक्सर धूप में आंखें लाल हो जाती हैं तथा आंखों से पानी आने लगता है। इस प्रकार की समस्या से काजल आपका बचाव करता है।

5 – बच्चों को बचाता बुरी नजर से 

काजल आपके बच्चों को बुरी नजर से भी बचाता है। पहले दादी नानी घर पर काजल बना कर बच्चों के माथे या कान के पीछे लगाती थीं। इसका कारण यही था। आप इस फार्मूले को आज भी प्रयोग कर सकती हैं। इस प्रकार से काजल लगाने के लाभ जानकर आप यदि काजल को अपने जीवन में प्रयोग करती हैं तो आपको ऊपर लिखे लाभ जरूर मिलेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version