हर किसी लड़की को नेल पेंट पसंद होता है। नाखूनों को सजाने के लिए लंबे समय से नेल पेंट का प्रयोग किया जा रहा है। आपको बता दें कि महिलाएं भले ही अपने नाखूनों पर रोज नेल पेंट न लगा पाती हों पर उन्हें अपने नाखूनों पर नेल पेंट लगा होना अच्छा लगता है। कई बार महिलाओं को नेल पेंट लगाने के बाद ही कुछ कामों को करना पड़ता है। जिनको करने से उन्हें बचना चाहिए, ताकि वो अपने नेल पेंट को लंबे समय तक सही रख पाएं।
नहाने से बचें
 Image Source: wikihow
Image Source: wikihow
नेल पॉलिश को लगाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए। इससे आपका नेल पेंट खराब हो जाएगा। नेल पॉलिश को सेट होकर सुखने में मात्र पांच मिनट ही लगते है। ऐसे में आप पांच मिनट इंतजार करके ही नहाने जाएं। इसके अलावा सबसे अच्छा होगा कि आप नहाने के बाद ही नेल पेंट को नाखून पर लगाए।
सोने ने जाएं
 Image Source: freshandfitvancouver
Image Source: freshandfitvancouver
नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाने के बाद सोने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर आप सोने चली गई तो सोते समय आपके हाथ चादर या तकिए में लग सकते है। जिससे आपकी नेल पॉलिश खराब हो सकती है।
कपड़े धोने से बचें
 Image Source: lifehack
Image Source: lifehack
नेल पॉलिश लगाने के बाद कपड़ों को धोने से बचना चाहिए। अगर कपड़े धोना इतना ही जरूरी है तो आपको नेल पॉलिश को लगाने से बचना चाहिए या फिर कपड़ों को अगले दिन के लिए ही रख दें।
किचन के काम से भी बनाएं दूरी
 Image Source: amayamassagespa
Image Source: amayamassagespa
नेल पॉलिश लगाने के बाद आपको खाना बनाना, सब्जी काटना और बर्तनों को धोने से बचना चाहिए। नेल पॉलिश तुरंत सुखती नहीं है। इसलिए आपकों इन काम को करने से बचना चाहिए ताकि आपके हाथों की नेल पॉलिश लंबे समय तक आपके हाथों पर ही टिकी रहे।
खाना बनाने से भी बचें
 Image Source: mostbeautifulpainting
Image Source: mostbeautifulpainting
नेल पॉलिश को लगाने के तुरंत बाद खाना बनाने से नेल पेंट के कुछ कण खाने में भी जा सकते है। साथ ही इसको सुखने के लिए पूरा समय जरूर दें, तभी नेल पॉलिश हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती है।
