फटाफट छीलना चाहती हैं लहसुन तो अपनाएं ये ट्रिक

-

इसमें दो राय नहीं कि भोजन को स्वादिष्ट बनाने में लहसुन की विशेष भूमिका होती है। लहसुन से भोजन का जायका तो बढ़ता ही है, साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। भारतीय घरों में तो लहसुन लोकप्रिय मसालों में से एक है। लहसुन के गुण जितने बेमिसाल हैं उतना ही इसे छीलना मुश्किल होता है।

कोई खास व्यंजन बनने पर आमतौर पर घरों में महिलाएं काफी देर पहले से ही लहसुन छीलना शुरू कर देती हैं, क्योंकि इसे छीलने में वक्त काफी ज्यादा लगता है। लहसुन जल्दी छीलने के लिए कुछ लोग इसे पानी में भिगो कर भी छीलते हैं, लेकिन फिर भी इस तरह से लहसुन उतना जल्दी नहीं छिल पाता जितनी जल्दी आप इसे हमारे द्वारा बताई जा रही विधि से छील सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी आसान विधि बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कुछ ही सेकेंड में बड़ी आसानी से लहसुन छील सकती हैं। इसके लिए आप नीचे दिए वीडियो को देखें और फटाफट लहसुन छीलने की आसान विधि को सीखें।

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments