Home विविध बारिश के मौसम में घर आ गए हैं चूहें तो इन उपायों...

बारिश के मौसम में घर आ गए हैं चूहें तो इन उपायों से पाएं निजात

0

आपने कई बार लोगों से चूहों द्वारा किये गए नुकसान के बारे में सुना ही होगा। ये जहां भी जाते हैं वहां हानि ही करते हैं। कई बार लोग इनको मारने के लिए दवाइयों का प्रयोग भी करते हैं। लेकिन इस प्रकार के कार्य से आपके घर में ही इंफेक्शन का ख़तरा बढ़ जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहें हैं। जो आपको घर में ही उपलब्ध हो जाती हैं। इन चीजों का यूज करने से आप चूहो की समस्या से आसानी से निजात पा सकते हो। खासकर मानसून के मौसम में अक्सर घर में चूहें घुसने की समस्या देखने में आती है। आप इस समस्या को यहां बताएं गए कुछ घरेलू उपायों से दूर कर सकते हो। आइये जानते हैं इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ आसान उपायों के बारे में।

1 – पुदीने का करें यूज

 पुदीने का करें यूजImage source:

आपको बता दें की चूहे पुदीने की खुशबू को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जिस स्थान से चूहा घुसा है। उस स्थान पर रुई पर पुदीने का तेल लगाकर रख दें। ऐसा करने से उस स्थान से चूहा फिर नहीं आ पायेगा। इसके अलावा आप चूहों को भगाने के लिए अपने घर में पुदीना लगा भी सकते हैं।

2 – बिल्ली पालें

Image source:

यदि आप चाहते हैं की आपका घर चूहों से पूरी तरह सुरक्षित बना रहे तो आप बिल्ली को पाल सकते हैं। बिल्ली चूहों की बहुत बड़ी दुश्मन होती है। बिल्ली पालने के बाद आपके घर से चूहों की समस्या स्थाई रूप से ख़त्म हो जाती है।

यह भी पढ़ें – घर से चूहे भगाने के घरेलू उपाय

3 – फिटकरी पाऊडर का प्रयोग करें

Image source:

चूहें फिटकरी पाऊडर को देखते ही दूर भाग जाते हैं। अतः जिस स्थान पर चूहों ने अपने बिल बनाये हुए हैं। वहां पर आप फिटकरी पाऊडर को रख दें। ऐसा करने से चूहें वहां से हमेशा के लिए भाग जायेंगे।

4 – उल्लू का पंख

Image source:

उल्लू के पंख को देखते ही चूहें भाग जाते हैं। असल में वे उससे बहुत ज्यादा डरते हैं। यदि आपको कहीं उल्लू का पंख मिल जाए तो आप उसे चूहों के बिल के पास में रख दें। इसके बाद चूहें उस स्थान से स्थाई रूप से भाग जाते हैं।

5 – काली मिर्च तथा प्याज का यूज करें

Image source:

काली मिर्च को पानी में मिलाकर इस पानी का छिड़काव आप चूहों के बिल के पास कर दें। ऐसा करने से वे उस स्थान से भाग जाते हैं। इसके अलावा आप प्याज का भी यूज कर सकते हैं। असल में प्याज की तेज को गंध को चूहें बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। अतः आप प्याज के छोटे छोटे टुकड़े काट कर चूहों के बिल के पास डाल दें। इस उपाय से भी चूहें उस स्थान को छोड़कर भाग जाते हैं। मानसून के मौसम में बारिश के कारण अक्सर बाहर के चूहे आपके घर के अंदर आ जाते हैं। यही कारण है की मानसून में चूहों की समस्या बहुत देखने को मिलती है। आप इन उपायों को अपनाकर आसानी से घर के चूहों को बाहर निकाल सकते हो।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version