मोटापे को काटता है जीरे का जादुई चमत्कार…

-

मोटापा,आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है जिससे हर कोई परेशान है चाहे बूढ़ा हो या जवान, लड़का हो या लड़की, किसी को भी नहीं भाता यह मोटापा। इससे हमारे शरीर का फैट बढ़ने से शरीर खराब तो लगता ही है साथ ही कई रोगों को घेरकर आता है ये मोटापा जिसे कम करने के लिये लोग ना जाने कितने तरीकों को अपनाते है। महंगी से मंहगी दवाइयों से लेकर जिम तक में अपना पसीना बहाकर हार जाते है पर शरीर आपका जहां का तहां ही नजर आता है। और एक दम दम फिट एंड फाइन दिखने की इच्छा पूरी नहीं हो पाती। अगर देखा जाए तो हर 5 में 3 शख्स वजन बढ़ने से परेशान हैं।

मोटापा,आज के समय कीImage Source: https://www.aarogyamart.com/

लेकिन इस बढ़ते वजन से आपको घबराने की कोई आवश्कता नही है। और ना ही पैसा बहाने की बस आपके कुछ रसाई के अंदर छुपें राजों को ढूंढने की आवश्कता है जिससे आप हो जाएंगे हैरान कि घर में मसालों के रूप में उपयोग किये जाने वाले जीरे में छुपे है ऐसे अनोखे राज..तो अजमाए इन्हें और करें सिर्फ कुछ ही दिनों में अपने को स्लीम…

लेकिन इस बढ़ते वजन से आपको घबरानेImage Source: https://www.findhomeremedy.com/

जीरा हमारे घरों में पाया जाने वाला एक ऐसा मसाला है जिसके स्वाद से हर पकवान स्वादिष्ट और लाजवाब बन जाता है। तभी तो लोग इसका इस्तेमाल तड़के के रूप में करते है। जीरा जितना स्वाद को बढ़ाने में लाभकारी होता है उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका यह हमारे शरीर की हर बीमारी को संतुलित करने में निभाता है। यह शरीर की गैस जैसी बीमारी को भी दूर करता है एंव भोजन को पचाने में सहायक होता है। इसलिए आज के समय में जीरे का उपयोग कई रोगों के इलाज के लिए किया जाने लगा है।

जीरा हमारे घरों में पाया जानेImage Source: https://images.lady.mail.ru/

जीरे का उपयोग करने से यह दांत के दर्द,जोड़ो का दर्द। विकार एंव चर्मरोग जैसे रोगों को दूर करने में सहायक होता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले रासायनिक यौगिक कैल्शियम,मैग्निशियम,और फॉस्फोरस तत्वों के गुण हमारे शरीर के तेजी से बढ़ रहे वजन को कम करने में सहायक होते है। एक अध्ययन में भी पाया गया है कि जीरा पाउडर में मौजूद औषधिय गुण से शरीर में फैल रहा वसा कम होता है।

जीरे का उपयोग करने से यहImage Source: https://cdn2.stylecraze.com/

किस प्रकार करें जीरे का सेवन
खुश्बुदार स्वादिष्ट जीरे के औषधिय गुण आपके वजन को कम करने में किस प्रकार सहायता कर सकते है इसके लिये आपको क्या करना है जाने हमारे नुस्खों से | इसके लिए आप एक चम्मच जीरे को पानी में रात भर के लिए डाल दें,सुबह उठकर इसे अच्छी तरह से उबालें और खाली पेट में चाय की तरह पिये, ये आपके पेट की गैस को भी खत्म करने में सहायक है साथ ही आपके विकारों को भी दूर करने का काम करता है। इसके अलावा आपके शरीर में फैल रही चर्बी को भी कम करता है। जीरे का पानी पीने के कुछ समय तक आप खाने में किसी भी प्रकार का सेवन ना करें।

किस प्रकार करें जीरे का सेवनImage Source: https://thumbs.ifood.tv/

अपने शरीर के विकारों को खत्म करने के साथ वजन को कम करने के लिए आप दही के साथ काला नमक,भुनी हुई हींग,और भुना हुआ जीरा लेकर उसे दही में मिलाएं। इसका सेवन करने से आपको स्वाद तो मिलेगा ही आपके शरीर में जम रहे कोलेस्ट्राल की मात्रा को भी घटाने का काम करता है। इसके अलावा आपके शरीर में खून का परिसंचरण तेजी से होगा जिससे हार्ट जैसी बीमारियों के लिए इस प्रकार का सेवन रामबाण के समान सिद्ध होता है। आपको इसका सेवन रोज ही करना चाहिए। हमारे घरों में पाई जाने वाली घरेलू चीजें प्रकृति के द्वारा दी गई कई अमृतिय औषधि है जिसका उपयोग हम रोज करते है। पर इनके गुणों से अनजान होने के कारण सही रूप नहीं दे पाते है। या सही तरह से इसका उपभोग नही करते है।

अपने शरीर के विकारोंImage Source: https://2.bp.blogspot.com/

जीरा हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे कई रोगों से लड़ने कि शक्ति हमें मिलती है। इसका सेवन पाचन तत्रं के लिए भी लाभदायक होता है जीरे में पाए जाने वाले गुण हमारे पाचनतंत्र को सही करने के साथ शरीर के फैट को कम कर शरीर का वजन कम करता है। जीरा आज हमारे शरीर के लिए करामाती प्राकृतिक उपाय है। कई बीमारियों को खत्म करने के लिए यह एक अद्भुत शक्ति के रूप में काम आने वाली औषधिय और प्राकृतिक दवाई है। जीरे का सेवन हमेशा खाली पेट ही करें इसके पहले या बाद तक किसी अन्य खाद्य पदार्थ का सेवन ना करें। और जो लोग शराब या मांस का सेवन करते है उन्हे ये फायदा नही कर सकती इसलिए इन चीजों से दूर रहें।

जीरा हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधकImage Source: https://i.ytimg.com/

Share this article

Recent posts

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments