Home विविध यात्रा यह हैं दुनिया के मशहूर फिल्म म्यूजियम

यह हैं दुनिया के मशहूर फिल्म म्यूजियम

0

फिल्में हम सबकी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा हो चुकी है हर सख्स का अपना एक पंसदीदा कलाकार होता है जिसके बारे में वो जानना चाहता है जिसे देखकर वो फिल्मों में जाना चाहता है….लेकिन फिल्में सिर्फ एक कहानी होती है जिसमें सच्चाई कुछ भी नहीं होती लेकिन फिर भी ये हमारे करीब होती है हम इनसे जुड़वा महसूस करते है और ये हमारे शौक का हिस्सा भी बन जाती है कई बार हम जब भी छुट्टियों में घूमने जाते है तो अक्सर लोग म्यूजियम्स को नजरअदांज  कर देते है ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को ये बोरिग लगता है लेकिन आज हम आपको जिस म्यूजियम्स के बार में बताने जा रहे है वो बोरिंग हो नही सकता है क्योंकि ये म्यूजियम्स खास है ये फिल्मों से जुड़ी हुई बातों को उजागर करता है जिसे हम बड़े और छोटे पर्दे पर अक्सर देखते है और जिसके बार में हर कोई को जानना चाहता हैं यह सबका शौक होता है। फिल्मों से जुड़ी हर बात सबकी जुबान पर रहती है, लेकिन अगर आप फिल्मों की खूबसूरती और उसके रोजक इतिहास के बारे में जानना चाहती हैं तो इन फिल्म म्यूजियम्स में एक बार अवश्य घुमकर आएं। इन म्यूजियम्स में जाकर आप सिनेमा के कई रोचक पहलुओं के बारे में जान पाएंगी और उनसे रूबरू हो पाएंगी। आइए जाने इन फिल्म म्यूजियम्स के बारे में कुछ खास।

फिल्में हम सबकी कीImage Source: https://images.cdn.baunetz.de/

चीन नेशनल फिल्म म्यूजियम
चीन नेशनल फिल्म म्यूजियम बीजिंग में स्थित है और यह दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम भी है। इसे चाइनीज सिनेमा जगत के एक दशक पूरे होने के अवसर में साल 2005 में बनाया गया था। यह लगभग 65 एकड तक फैला हुआ है। इसमें हजारों तस्वीरें और 1500 फिल्म के प्रिंट मौजूद हैं। इसी के साथ इसमें बीस एग्जीबिश्न हॉल भी मौजूद हैं। फिल्मी जगत से जुड़ी बाते जानने के लिए हर साल लगभग दस लाख लोग यहां विजिट करने आते हैं। इस म्यूजियम में सालभर आयोजन होते रहते हैं।

Image Source: https://www.net4info.de/

हॉलीवुड म्यूजियम
यह म्यूजियम वर्ल्ड सिनेमा की राजधानी के नाम से जाने वाले हॉलीवुड के लिए समर्पित है। यह हॉलीवुड सिटी में स्थित है। यहां पर हॉलीवुड की प्रमुख फिल्मों का कैमरा, कॉस्ट्यूम, प्रिंट और कई पुरानी चीजें संग्रह की गई हैं। यह म्यूजियम चार मंजिला हैं और इसे हॉलीवुड का इतिहास समझा जाता है। यहां पर एक साल में लगभग पचास लाख लोग विजिट करने आते हैं।

Image Source: https://kids.stevewiidemanseo.netdna-cdn.com/

लंदन फिल्म म्यूजियम
यह म्यूजियम साल 2008 में बनाया गया था। इसे मवीयम ऑफ लंदन के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कई फिल्मों के प्रिंट, कॉस्ट्यूमस और फिल्म सेट्स देखने को मिलते हैं। इसमें कई सेक्शन ऐसे भी हैं, जो दर्शकों को सिनेमा की एडवांस टेक्नोलॉजी के बारे में भी बताते हैं।

Image Source: https://tokyofox.files.wordpress.com/

म्यूजियम ऑफ सिनेमा
म्यूजियम ऑफ सिनेमा साल 1936 में पेरिस शहर में स्थापित किया गया था। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म अर्काइव है। दुनिया भर के सिनेमाओं की फिल्मों की कॉपी यहां पर मौजूद है। दुनिया में सबसे संपन्न समझे जाने वाले फ्रेंच सिनेमा का इतिहास भी यहां समझने को मिलता है।

Image Source: https://a0.muscache.com/

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version