Home विविध गणेश उत्सव पर इन उपायों से आपके घर में होगा लक्ष्मी का...

गणेश उत्सव पर इन उपायों से आपके घर में होगा लक्ष्मी का वास

0

5 सितबर के दिन से शूरू हुआ गणेश पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। विध्न-बाधाओं को हरने वाले गणेश जी अपनी खास कृपा बरसाने के नाम से भी जाने जाते है। तभी तो इन्हें हर पूजा में सर्वश्रेष्ठ स्थान का दर्जा प्राप्त है। सर्वप्रथम इनकी पूजा किए बगैर हर पूजा अधूरी मानी जाती है। जिस तरह से हर पूजा में इनका स्थान सबसे ऊंचे स्थान पर रखा गया है उसी तरह से हमारे जीवन की हर समस्याओं के समाधान के लिए भी ये सबसे पहले याद किये जाते है। गणेश उत्सव के शुरूआती दिनों से आखिरी दस दिनों तक गणेश जी हमारे बीच इस धरती पर बने रहेंगे।और इन 10 दिनों में आप अपनी समस्या का समाधान करने के लिए हर तरह के उपाय कर सकती है।

आज हम आपको बता रहें हैं इन 10 दिनों में भगवान गणेश को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए आप किस तरह के प्रयास करें, जिसका संबंध सीधे गणेश जी से जुड़ा हुआ हो। उनसे जुड़ी खास प्रकार की वस्तुओं का उपयोग कर आप अपनी हर समस्या का समाधान बड़े ही असानी के साथ कर सकते है। हमारे द्वारा बताई जाने वाली इन 5 चीजों से आपके घर पर लक्ष्मी हमेशी बनी रहेगी और घर की हर समस्याएं दूर हो जायेगी।

यह भी पढ़ें- कर्ज और पैसों की परेशानी से छुटकारा पाने के 8 टिप्स, अपनाते ही दिखेगा असर

Ganesh Chaturthi Utsav1Image Source:

1. गणेश जी की नृत्य करती प्रतीमा रखें-
आप अपने घर में गणेश जी की नृत्य करती प्रतिमा को घर पर लाये ऐसा करने से आपके घर की नाकारात्मक ऊर्जा बाहर जायेगी और सकारात्मकता बढ़ेगी। इस तरह की प्रतिमा का घर पर होना बड़ा ही शुभ संकेत माना जाता है। इसके लिए प्रतिमा को ऐसे स्थान पर रखें जहां से घर पर आने जाने वालों की सीधे नजर गणेश जी पर पढ़े।

Image Source:

2. बांसुरी-
बनी बासुरी की मीठी धुन हमारे मन को मोह लेती है। इसकी मीठी धुन से धरती के लोग ही क्यों भगवान भी खुश हो जाते है। इसलिए घर पर बांसुरी का होना लक्ष्मी को खुश करने के बराबर माना जाता है। यह घर पर रखने से लक्ष्मी का वास होता है। घर के वास्तु दोष दूर होते है और साकारात्मक ऊर्जा के होने से घर की जाती लक्ष्मी घर पर ही बनी रहती है।

Image Source:

यह भी पढ़ें- घर के इन मामूली बदलावों से बन सकती है आपकी बिगड़ी किस्मत

3. एकाक्षी नारियल-
गणेश जी पूजा करने के लिए जिस घर में एकाक्षी नारियल का उपयोग कर उसकी रोज पूजा की जाती है। ऐसा करने से उस घर की नाकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। घर के दोष दूर होते है। जिससे लक्ष्मी हमेशा बनी रहती है।

Image Source:

4. शंख-
कहा जाता है जिस घर पर शंख की ध्वनि हमेशा सुनाई दे, उस घर से विपदाएं हमेशा कोसो दूर रहती है। क्योंकि शंख से निकलने वाली ध्वनि घर की नाकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है। इसलिए पूजा वाले स्थान पर शंख होने से लक्ष्मी का वास बना रहता है।

Image Source:

5. मोर के पंख-
घर पर आने वाली पैसों की तंगी से परेशान लोग अपने पैसों के वापस लाने के लिए एवं घर पर हमेशा लक्ष्मी के बने रहने के लिए आप दक्षिण पूर्व के कोने पर मोर के पंखों को रखें। ऐसा करने से आपके रास्ते अपने आप खुलने लगेंगे और आपको पैसों की कमी से भी छुटकारा मिलेगा।

Image Source:

यह भी पढ़ें –घर पर रखी ये चीजे बनती है विनाश का कारण

6. किताब में मोर के पंख-
जब आपके घर के बच्चे जिद्दी हो, या फिर पढ़ने में मन ना लगने के कारण आनाकानी करते हो, तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप उनकी किताबों पर मोर के पंखों को रख दें। समस्या दूर हो जायेगी।

Image Source:

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version