Home विविध अपने बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके

अपने बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके

0

सही समय भूख लगने से और अच्छा आहार लेने से हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता हैं। अक्सर देखा जाता है कि बच्चे खाना खाते समय नखरें दिखाते हैं। ऐसे में माता पिता के लिए उन्हें खाना खिलाना एक बड़ा काम बन जाता हैं। कुछ बच्चों को भूख कम लगती हैं। ऐसी स्थिति में या तो वे बीमार होते हैं या वे बाहर की चीजें खाकर अपनी भूख मिटा लेते हैं, लेकिन उनका ऐसा करना उनकी सेहत पर गहरा प्रभाव डालता है। बच्चों की इस आदत के लिए ही आइए जानते हैं भूख बढ़ाने वाली कुछ चीजों के बारे में, अगर बच्चों को भूख लगेगी तो वो घर को खाना भी खूब पसंद करेंगे, तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में…

यह भी पढ़ें – इन 5 कारणों से आपको हर वक़्त महसूस होती है भूख

1. लीची का सेवन (Litchi intake)-

अगर आपके बच्चे को भूख जल्दी नहीं लगती हैं तो ऐसी स्थिति में आप अपने बच्चे को लीची का सेवन करवाएं। इससे उन्हें भूख जल्दी लगने लगेगी। आपको बता दें कि लीची में मिनरल्स की मात्रा मौजूद होती हैं, जो बच्चे की पाचन शक्ति को दुरूस्त बनाती हैं और यह खाने को पचाने में मदद करती हैं। इसलिए अपने बच्चों को भोजन खिलाने से पहले तीन से चार लीची खिलाएं।

Litchi intakeimage source:

2. सेब(Apple)-

अपने बच्चे की भूख को बढ़ाने के लिए सेब खिलाएं। सेब का सेवन करने से हमारी बॉडी में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती हैं और साथ ही साथ खून भी साफ होता हैं। इसलिए प्रतिदिन एक सेब बच्चे को खिलाएं, जिससे उनकी पाचन शक्ति ठीक रहे और बच्चे की भूख बढ़े। वैसे आप चाहें तो उनको सेब में थोड़ा नमक लगाकर भी खाने के लिए दे सकती हैं।

image source:

यह भी पढ़ें – इन 10 खाद्य पदार्थों से कम करें अपनी भूख

3. धनिए का रस (Coriander juice)-

वैसे हम जानते हैं कि धनिए के रस को सेवन करने से बच्चा मना कर देगा, लेकिन धनिए का रस बच्चे की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। बच्चे को पहले धनिए का रस पिलाएं, फिर खाना खिलाएं। जब वे खाना खा लें तब उसे थोड़ा सा नमक चाटने को दे दें।

image source:

4. पुदीना (Mint)-

पुदीना भूख को बढ़ाने में काफी मददगार होता हैं। अगर आप अपने बच्चों को पुदीने की चटनी बनाकर खिलाएंगी, तो यह उसकी भूख बढ़ाने के साथ-साथ कब्ज की परेशानी भी दूर करे देगा। जिससे बच्चे को समय पर भूख लगने लगेगी।

image source:

यह भी पढ़ें – स्कूल जाने से कतरा रहा हो आपका बच्चा, तो अपनाएं ये तरीके

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version