Home मेकअप मस्कारा लगाने में होती है परेशानी तो ये टिप्स आएंगे काम

मस्कारा लगाने में होती है परेशानी तो ये टिप्स आएंगे काम

0

चेहरे के मेकअप में आंखों का सुंदर लगना सबसे जरूरी माना जाता है। वहीं आंखों की खूबसूरती में मस्कारा का रोल काफी खास होता है। कुछ महिलाएं एक्ट्रेस व मॉडल्स की तरह थिक और लंबे आई लैशेस पाना चाहती हैं। इसमें दो राय नहीं कि वे काफी ज्यादा अच्छी क्वालिटी के मस्कारे का इस्तेमाल करती हैं, पर आप यहां हमारे द्वारा बताए जा रहे टिप्स को अपना कर मस्कारा को काफी आसानी से लगा कर आंखों का काफी सुंदर लुक पा सकती हैं।

Tips to apply mascara easily1Image Source: alicdn

1. लगाने से पहले ये करें-
मस्कारा आंखों पर लगाने का एक काफी आसान तरीका यह है कि मस्कारा लगाने से पहले चार से पांच मिनट के लिए इसकी बॉटल को गुनगुने पानी में डाल दें।

Image Source: missevie

2. यूं मिल सकती है पर्फेक्ट फिनिशिंग-
मस्कारे को रूट से टिप की तरफ लगाना चाहिए। फाइनल टच अप के लिए इसे टिप की तरफ फैलाएं। इससे यह पलकों को अलग-अलग दिखाने में सहायक होगा। इस तरह से लगाए गए मस्कारे का लुक काफी अच्छा आता है।

3. इस्तेमाल करें बेबी पाउडर-
अक्सर महिलाएं छोटे लैशेस से परेशान रहती हैं। इसके लिए आप यह उपाय कर सकती हैं कि बेबी पाउडर को थोड़ा सा अपने हाथ में लेकर उसे सावधानी से पलकों पर लगा लें और फिर उन पर मस्कारा लगा लें। ज़्यादा हैवी लुक देने के लिए इस प्रक्रिया को दोहरा सकती हैं।

Image Source: glamour

4. निचली पलकों पर इस तरह लगाएं मस्कारा – ज्यादातर महिलाओं को निचली पलकों पर मस्कारा लगाने में दिक्कत होती है। मस्कारा लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि मस्कारा को आइलाइनर वाले ब्रश पर लगा ने के बाद इसे नीचे की पलक पर लगाएं।

Image Source: amazonaws

5. लैशेस को दे सकते हैं थिकनेस- आई लैशेस को थिक लुक देने के लिए यह ट्रिक अपनाएं। पहले मस्कारा को पलक की जड़ों के पास से लगाते हुए ऊपर की तरफ हाथ बढ़ाएं। अगर आपकी पलकें थिक हैं तो यह टिप्स आपके काफी काम आएगी।

6. पलकों के कोनों पर यूं लगाएं मस्कारा- यह काम भी थोड़ा मुश्किल होता है। इसके लिए आप अपने मस्कारा के ब्रश को मोड़ कर कोनों की छोटी-छोटी पलकों पर सुविधा जनक तरीके से मस्कारा लगा सकती हैं। आप इस बात से घबरायें नहीं कि आपका ब्रश टूट जाएगा क्योंकि ऐसा नहीं होगा।

Image Source: siobhandonovan

7. पसंद नहीं है वॉटरप्रूफ मस्कारे का लुक – अगर आपको वॉटरप्रूफ मस्कारे का लुक पसंद नहीं है तो इसके लिए पलकों पर पहले आप अपने पसंदीदा मस्कारे को लगा लें। इसके दो मिनट बाद टॉप पर वाटरफ्रूफ मस्कारा अप्लाई करें। इससे आपकी पलकों पर मस्कारा ज्यादा देर तक बना रहेगा।

Image Source: trusper

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version