जानें विभिन्न प्रकार की कंघियों और उनके प्रयोग के बारे में

-

आजकल तरह-तरह के हेयरस्टाइल के लिए हमें बाज़ार में कई तरह के हेयर कॉम्ब असानी से मिल जाते हैं। जिसे साथ रखना भी आसान होता है और हम आवश्यकता और सुविधानुसार कहीं भी अपने बालों को ठीक कर सकते हैं| लेकिन ये भी जानना जरूरी है कि बालों को सुरक्षित रखने के लिए सही कंघी का होना बहुत जरूरी है। आज हम आपको इसी कंघी के विषय में कुछ जानकारियां देने जा रहे है कि किस तरह कि कंघी आपके बालों के लिए सही हो सकती है।

कंघी का उपयोग काफी लंबे समय से होता आ रहा है पुरातत्वविदों के पास ऐसे कई प्रमाण मिले हैं, जो 2,500 ईसा पूर्व के हैं। कंघी सबसे पुराने औजारों में से एक है जो इतने लंबे समय पहले स्वीडन में पाए जाने वाले पूर्वजों द्वारा इस्तेमाल किया गया था। 1900 से 500 ई.पू. में कंघी कांस्य और हड्डी जैसे पदार्थों से बनी होती थी लेकिन अब सके स्वरूप में काफी परिवर्तन आ गया है। अब कंघी लकड़ी या प्लास्टिक से बनी होती है| तो आइये जानते है कंघी के विभिन्न प्रकारों के बारे में

1. चौड़े दांतों वाली कंघी

चौड़े दांतों वाली कंघी

समय के साथ साथ कंघी के डिजाइनों में भी बदलाव हुआ है बहुत सी कंघी चौड़े दांत वाली होते हैं चौड़े दांत वाली कंघी से बाल सही तरह से सुलझते है। इसका उपयोग सुबह के समय किया जाना चाहिए क्योकि सुबह उटते समय बाल काफी बिखरे हुए होते है।

2. फाइन टूथ टेल कॉम्ब –

फाइन टूथ टेल कॉम्ब –

यह कघी नॉर्मल कंघी के समान ही होती है. बस फर्क इतना है कि इसके प्वाइंट लंबे और सॉफ्ट होते हैं। और ये पतली होती है। ऐसी कंघियों का इस्तेमाल बालों को दो भागों में विभाजित करने के साथ अलग लुक देने के लिए किया जाता है।

3. रैट टेल कॉम्ब

रैट टेल कॉम्ब

सही तरीके से कंघी करने से सिर की मालिश होती है।इसलिये आपको इस परविशएष ध्यान देना चाहिए। रैट टेल कॉम्ब का उपयोग करने से आपको बाल स्मूत होते है। उन्हें सीधा करने में मदद मिलती है। आप बालों के अपने अनुसार बना सकते है।

4. पिन टेल कॉम्ब

पिन टेल कॉम्ब

पिन टेल कॉम्ब पुरुषों के लिए भी एक बहुत अच्छा उपकरण है इसका उपयोग करने से बाल असानी के साथ सीधे हो जाते है। इसकी स्टीक काफी पतली होती है। जो बालों को सही लुक देने में मदद करती है। यदि आप बालों की स्टाइल बदलना चाहते है तो उस समय के लिए पिन टेल कंघी एक बेहतरीन उपकरण है। यह सटीक काम करने में मदद करती है। इसका उपयोग आप रोलर्स के रूप में भी कर सकते है। और बालों को इकट्ठा करने के लिए यह कंघी काफी अच्छी है।

5. बारबर कॉम्ब

बारबर कॉम्ब

सैलून में आपने देखा होगा कि बारबर कॉम्ब का इस्तेमाल करके नाई आपके बालों को किस तरह से कई तरह की स्टाइल दे देता है। वैसा  ही स्टाइलिंग लुक पाने के लिए आपके कॉम्ब का सही होना बहुत जरूरी है। इसलिए बाजार से जब भी कंघी खरीदे अपने बालों के अनुसार ही खरीदें।

6. पॉकेट कॉम्ब

इस कंघी को आप हर घरों में बड़ी ही असानी के साथ देख सकते है। यह अक्सर पुरूष लोग अपनी जेब पर रखते है। क्योकि यह छोटी होने के साथ महीन दांत वाली होती है।  जा बालों को सही तरीके से जमाने में मदद करती है।

7. ऑल पर्पस कॉम्ब

ऑल पर्पस कॉम्ब

ऑल पर्पस कॉम्ब का उपयोग आमतौर पर सभी लोग करते है। यह मजबूत होती है और बालों को सही तरीके से सुलझाने में मदद करती है। इसे आसानी से हैंडल किया जा सकता है।

8. रेक कॉम्ब –

रेक कॉम्ब

बालों के लिए यह च्छी होने के कारण इसका नाम रेक कॉम्ब पड़ा है। इसका आकार बाग रेक जैसा दिखता है। यह लंबे बालों के लिए सही है। इसका उपयोग करने से बाल जल् सुलझ जाते है दर्द काफी कम होता है। बालों को सीधा करने के लिए यह एक अच्छी कंघी है।

9. टीजिंग कॉम्ब-

टीजिंग कॉम्ब

जिनके बाल पतले होते है उनके बालों के लिए किसी भी प्रकार की कंघी उपयोग किया जा सकता है लेकिन मोटे बालों की हेयरस्टाइल बनाने के लिए टीजिंग कॉम्ब सबसे बेस्ट है। इसके कांटे से बाल बड़ी ही असानी के साथ सुलझ कर सीधे हो जाते है। इसका उपयोग बालों को फैलाने और बिखेरने के लिए किया जाता है।

10. स्टाइलिंग कॉम्ब

स्टाइलिंग कॉम्ब

बैसे बाजार में आपको हर तरह कंघी उपलब्ध होगी। लेकिन आप उन्ही कंघी का चयन करें जो आपके लिए सही हो। इसके लिए आप हमारे द्वारा बताई गई इन 10 प्रकार की कंघियों का उपयोग कर सकते है। यह आपको लिए काफी अच्छा उपहार है। ये कंघी रेशमी बालों को स्टाइल देने के लिए प्रयोग की जाती है। आप अपने बालों की सहुलियत अनुसार कंघी का चयन करें और भरपूर लाभ उठाएं।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

Recent comments