इन 10 खाद्य पदार्थों का सेवन करके ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

-

क्या आप जानती हैं कि डेस्क जॉब आपको कई परेशानियों या बीमारियों की तरफ धकेल रही है? दरअसल घंटों एक ही पोजिशन में बैठने से हमारे शरीर को कई बीमारियां होती हैं, जिनसे छुटकारा पाने के लिए आप कई दवाओं का सेवन करती हैं| लेकिन यह दवाएं तब तक किसी काम की नहीं है, जब तक आप अच्छे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करती हैं। आइए आपको बताते हैं कि आपको इस दौरान किस तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहे।

Image Source:

आप इन 10 खाद्य पदार्थों का सेवन कर आसानी से अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ेः दिन में 15 मिनट शांत बैठने से होते हैं यह फायदे

1. अंगूर
अंगूर में फॉस्फोरस और पोटेशियम के अच्छे गुण होते हैं, जो कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते है। अंगूर का सेवन करने से हमारे शरीर के ब्लड वेसेल्स को आराम मिलता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

Image Source:

2. केला
केला में पोटेशियम के साथ साथ कई पोषक तत्वों जैसे विटामिन बी 6, विटामिन सी और मैगनेशियम के गुण शामिल होते हैं, जो हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ेः जानिए पानी पीने का सबसे सही समय क्या है

3. प्याज का रस या कच्चा प्याज
प्याज में एडेनोसाइन होता है जो हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। प्याज का सेवन करने से आपको कई और फायदे भी होते हैं। आप चाहें तो प्याज को सलाद के रूप में या फिर ½ चम्मच प्याज के रस में शहद की कुछ बूंदे भी मिलाकर ले सकती हैं। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। आप इसका सेवन कम से कम दो सप्ताह तक जरूर करें।

Image Source:

4. कच्चा लहसुन
रोजाना दो लहसुन की कलियों का सेवन करने से ना केवल ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है बल्कि यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। यह रक्त के प्रवाह को भी बढ़ावा देता है।
अगर आप लहसुन का सेवन करके अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना चाहती हैं तो आप इनका सेवन कच्चा ही करें। इसके अलावा आप चाहें तो लहसुन का जूस बनाकर भी इसका सेवन कर सकती हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ेः हाई ब्लड प्रेशर में विटामिन-सी है असरदार

5. नारियल का पानी
नारियल का पानी अपने जादुई गुणों के लिए काफी लंबे समय से जाना जाता है। यह फल किसी दूसरे फल या ड्रिंक से काफी ज्यादा फायदेमंद होता है और इसमें पोटेशियम, सोडियम, विटामिन सी, कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो कि इसे सबसे अलग करते हैं। पोटेशियम की अच्छी मात्रा होने के कारण यह आसानी से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

Image Source:

6. तरबूज या तरबूज के बीज
अगर आप लंबे समय से ब्लड प्रेशर के शिकार हैं तो तरबूज का फल आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। तरबूज में होने वाला अर्जीनीने हमारे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। यह ब्लड कलोटिंग को भी कम करता है, जिससे हाइपरटेंशन और ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः इन 6 तरीकों से अपने ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

7. धनिया
धनिया अपने एंटीबैक्टीरियल, एंटी इंफलामेटोरी और एंटीडिप्रेसेंट गुणों के लिए ज्यादा जाना जाता है, यह हमारे शरीर में ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है, इसी के साथ यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रण करता है।

Image Source:

8. पुदीने की पत्तियां
धमनी पट्टिका हाइपरटेंशन के पीछे का अहम कारण होती है, जो कि हमारे हृदय की मदद तेजी से ब्लड पंप करने के लिए करता है। पुदीने के पत्तों का सेवन करने से आप धमनी पट्टिका को हटा सकती हैं, ताकि आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहें।

Image Source:

यह भी पढ़ेः लो ब्लड़ प्रेशर को करें नॉर्मल

9. नींबू
नींबू में विटामिन सी के स्रोत होते हैं जो हाइपरटेंशन को नियंत्रित कर ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। इसी के साथ यह हमारे दिल को भी मजबूत बनाने में मदद करती है।

Image Source:

10. अजवाइन
अजवाइन में मैगनीशियम, पोटैशियम और फाइबर होता है जो हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। आप चाहे तो हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करके भी ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोक सकती हैं।

Image Source:

यह भी पढ़ेः हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए मददगार है विटामिन सी

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments