इन 10 घरेलू उपचारों से सही समय पर होंगे आपके पीरियड्स

-

आजकल लगभग प्रत्येक महिला को मासिक धर्म के अनियमित होने की शिकायत होती है, और यही चिंता का विषय बना हुआ है। हम अपनी जीवनशैली और खाने पीने की आदतों को इसके लिए दोष दे सकती हैं। आमतौर पर, पीरियड्स हर 28 दिनों के बाद आना चाहिए, लेकिन ऐसा कभी नहीं होता है। हमारे मासिक धर्म चक्र महिला प्रजनन हार्मोन प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन द्वारा निर्देशित किया जाता है। हार्मोन में असंतुलन के कारण इस अवधि में देरी हो जाती है।

इसी के साथ ही खराब डाइट, तनाव और अनियमित जीवन शैली को भी इसके लिए जिम्मेदार समझा जाता है। अगर आप अपने पीरियड्स को नियमित करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको स्वस्थ खाने का ही सेवन करना होगा, इसी के साथ आपको समय पर इनका सेवन करना होगा। इसके अलावा आप कुछ घरेलू उपचारों का सेवन करके भी पीरियड्स को नियमित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ेः पीरियड्स के दर्द को कम करें इन घरेलू नुस्खों से

1. ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करें
आप चाहे तो कद्दू, करेला, गाजर, सहजन आदि का सेवन कर सकती हैं। यह सभी सब्जियां मासिक धर्म को नियमित करने में मदद करती है। आप चाहे तो इन सब्जियों का सेवन करके आसानी से अपने मासिक धर्म को नियमित कर सकती हैं। आप फलों में अंगूर, सेब, अनार का सेवन करके भी पीरियड्स को नियमित कर सकती हैं।

how-to-regularize-periods-1Image Source:

2. करेले का जूस पिएं
यह भले ही आपको जरा कठिन लगे लेकिन इसके परिणाम आश्चर्यजनक होते हैं। आप करेले का जूस का सेवन सीधे कर सकती हैं। आप चाहें तो इस जूस का सेवन सप्ताह में दो बार कर सकती हैं। आप इसका सेवन करके यह नोटिस करेंगे कि आपको पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द कम होगा।

how-to-regularize-periods-2Image Source:

3. रोजाना एक गिलास फलों का जूस पिएं
अंगूर और गाजर के जूस का सेवन करके आप अपने पीरियड्स को सामान्य कर सकती हैं। आपको पीरियड्स के दौरान रोजाना फलों के जूस का सेवन करना चाहिए। आप चाहे तो इसमें एलोवेरा जूस भी शामिल कर सकती हैं। इस दौरान सप्ताह में कम से कम एक बार गन्ने के जूस का सेवन करें, ऐसा करने से पीरियड्स का दर्द और तारीख पर ही पीरियड्स होंगे। इसके अलावा आप नींबू का रस और दालचीनी को मिलाकर एक जूस तैयार कर सकती हैं और इसका रोजाना सेवन कर सकती हैं।

how-to-regularize-periods-3Image Source:

4. जीरा और तिल के साथ शहद
यह उपचार अनियमित पीरियड्स के लिए बेहतर होता है, आप चाहे तो तिल के बीज और जीरा का 1:1 का अनुपात ले सकती हैं, इसके बाद इसमें शहद मिला लें। इस मिक्चर का सेवन करना शुरू कर दें।

how-to-regularize-periods-4Image Source:

5. छाछ और मूली के बीज
आप चाहे तो बाजार से मूली के बीज ले सकती हैं। इसके बाद इन्हें अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें और इसमें दो चम्मच छाछ मिला कर इसका सेवन बेहतर परिणाम के लिए तीन महीनों तक करती रहें।

how-to-regularize-periods-5Image Source:

6.सौंफ के बीज
आप चाहे तो सौंफ के बीजों को माउथ फ्रेशनर के रूप में सीधे सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो इन्हें अपने भोजन में भी मिला सकती हैं। आप चाहे तो रात भर सौंफ के बीजों को पानी में भिगोकर अगली सुबह इसका सेवन एक काढ़े के तौर पर कर सकती हैं। यह मासिक धर्म को नियमित करने में मदद करेगा।

how-to-regularize-periods-6Image Source:

यह भी पढ़ेः पीरियड्स के दिनों में बरतें ये सावधानियां

7. धनिया और अजमोद
आप पीरियड्स के दौरान अनियमित और दर्दनाक अवधि से राहत पाने के लिए अजमोद का सेवन कर सकती हैं। इसी के साथ धनिया भी काढ़े के तौर पर बहुत प्रभावी होता है। आप चाहे तो बेहतर परिणाम के लिए इस जूस का सेवन दिन में तीन बार कर सकती हैं। इसी के साथ आप धनिये की पत्तियां और धनिये के बीज का इस्तेमाल करके तैयार किए गए काढ़े का सेवन भी कर सकती हैं।

how-to-regularize-periods-7Image Source:

8. पपीता
पपीता का मासिक धर्म से काफी पुराना और गहरा रिश्ता है। आप पपीते की एक स्लाइस का सेवन पीरियड्स के दौरान कर सकती हैं।

how-to-regularize-periods-8Image Source:

9. अदरक और शहद
यह भले ही स्वाद में जरा बुरा हो, लेकिन यह उपचार मासिक धर्म के दौरान काफी प्रभावी होता है। आप चाहे तो कच्चे अदरक के साथ शहद का सेवन कर सकती हैं। यह ना केवल आपको अनियमित पीरियड्स से राहत दिलाएगा, बल्कि यह मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत दिलाने में मदद करता है।

how-to-regularize-periods-9Image Source:

10. कैफीन का सेवन करना करें बंद
अगर आप कॉफी का सेवन अधिक करती हैं तो ऐसे में यह भी एक कारण हो सकता है जिससे आपके पीरियड्स समय पर ना हो रहें हो। इसलिए कॉफी, शराब और अन्य ड्रिंक का सेवन करना बंद कर दें। यह आपके मासिक धर्म को सही तरह से काम नहीं करने देगा।

how-to-regularize-periods-10Image Source:

यह भी पढ़ेः पीरियड की डेट को पीछे करना चाहती हैं, तो आजमाएं ये प्राकृतिक तरीके

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments