सेहत के लिए कच्चे आम के 12 फायदे

-

गर्मियों के आते ही बाजारों में आम की बाहार आ जाती है। गर्मियों में फल का राजा आम हर जगह ही देखा जाता है। पक्के आम के साथ ही इस दौरान कच्चे आम का भी प्रयोग बहुत किया जाता है। पक्के आम का स्वाद जहां लोगों को बहुत ही भाता है वहीं कच्चा आम सेहत के लिए वरदान साबित होता है। इन कच्चे आम के फायदे के बारे में हम आप को आज बता रहे है।

1 एसिडिटी को दूर करें
हमारे अनियमित भोजन की आदतों के कारण पेट में अक्सर एसिडिटी की शिकायत हो जाती है। आज के दौर में एसीडिटी एक आम समस्या बन गई है। लेकिन इस समस्या का समाधान है कच्चा आम। इससे एसिडिटी को आसानी से दूर किया जा सकता है।

AcidityImage Source: ratnagirimango

2 पानी की कमी से बचाव
गर्मियों के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है। हमारे शरीर से पानी पसीने के माध्यम से तेजी से बाहर आता है। पानी की इस कमी से बचने के लिए हमें थोड़े से नमक के साथ कच्चे आम का सेवन करना चाहिए और ये बेहद ही आसान तरीका है। इससे शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सकता हैं।

Prevents water lossImage Source: bongong

3 पेट के रोगों से छुटकारा
गर्मियों के दौरान पेट की समस्या होना आम बात है। दरअसल गर्मियों के दौरान पेट संवेदनशील हो जाता है। ऐसे में पेट जल्द ही खराब हो जाता है। लेकिन कच्चे आम की सहायता से इन समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है। साथ ही इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

Stomach related problemsImage Source: chanbokeo

4 वजन कम करने में सहायक
आमों में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो हमारे शरीर से अतिरिक्त वसा को दूर करता है। साथ ही आम को खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

Helps in weight lossImage Source: trkari

5 मसूड़ो से खून को रोकता है
कच्चे आम में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी स्कर्वी और मसूड़ों से खून को बहने से रोकने में मदद करता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से पीडित है तो आपको भी इस कच्चे आम को खाना चाहिए। जिससे आसानी से इस समस्या से बचा जा सकता है।

Prevents bleeding gums or scurvyImage Source: wlimg

6 दांतो का स्वस्थ बनाता है
कच्चा आम न सिर्फ मसूड़ों की समस्या में कारगार उपाय है। बल्कि आपके लिए यह दांतो की सफाई का भी एक सरल तरीका साबित होता है। कच्चे आम से दांत लंबे समय तक मजबूत रहते है। साथ ही इससे सांसों की र्दुगंध की समस्या भी नहीं होती है।

Improves overall dental hygieneImage Source: staticflickr

7 गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर
सुबह के समय में गर्भवती महिलाओं को जी मचलाने की समस्या होने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए कच्चे आम का प्रयोग किया जा सकता है। इस समस्या से बचने के लिए कच्चे आम में थोड़ा सा नमक मिलाकर लेने से गर्भवती महिला का जी मचलाना बंद हो जाता है।

Cures morning sicknessImage Source: thehindu

8 दृष्टि बढ़ाता है
कच्चे आम में बीटा कैरोटीन, अल्फा कैरोटीन और विटामिन ए ये सभी पोषक तत्व पाए जाते है। यह आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही इससे दृष्टि भी तेज होती है।

Improves visionImage Source: iflscience

9 लीवर के लिए फायदेमंद
कच्चे आम से लीवर की समस्या में सुधार किया जा सकता है। यह लीवर को ठीक करने का एक प्राकृतिक उपाय है। लीवर में पित्त और एसिड बढ़ने से कई सारी समस्याएं शुरू हो जाती है। आपको बता दें कि कच्चा आम आंतों में होने वाले संक्रमण को भी दूर करता है।

Helps in maintaining a healthy liverImage Source: theyellowpicture

10 लू से बचाता है
तेज गर्मी के कारण लू लग जाती है। कच्चा आम लू लगने की समस्या से भी निजात दिलाता है। साथ ही गर्मियों में जब त्वचा में लाल रंग के दाने होने लगते है तो कच्चा आम त्वचा की सभी समस्याओं से शरीर को दूर रखता है और शरीर को शीतलता प्रदान करने में सहायक साबित होता है।

Prevents heat strokesImage Source: com

11 पसीने को कम करना
गर्मियों में पसीना आने की समस्या आम बात है। कच्चे आम का रस पीने से पसीने का निकलना नियंत्रित हो जाता है। ज्यादा पसीने बहने से आयरन और सोडियम क्लोराइड के नुकसान होने से भी आम का रस बचाता है।

Reduces sweatingImage Source: wordpress

12 रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
कच्चा आम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही हमे रोग से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करता है।

Boosts your immunityImage Source: lethomeremedies

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments