पेट्रोलियम जेली के 16 अदभुत उपयोग

-

पेट्रोलियम जेली या वैसलीन के बारे में तो आप सभी जानते है और उसका प्रयोग भी करते ही होंगे, वैस इसका प्रयोग सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा किया जाता है क्योकि इसकी मदद से आप अपनी त्वचा का खास ख्याल रख सकती हैं। लेकिन ऐसा नही है कि आप पेट्रोलियम जेली से केवल अपनी त्वचा को मॉश्चराइज कर सकती है इसका प्रयोग और भी कई तरह से किया जा सकता है, आज हम आपको पेट्रोलियम जेली के बारे में ही कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है जिन्हें जान कर आप इसका कई तरह से प्रोयग कर सकती हैं।

पेट्रोलियम जेली या वैसलीनImage Source:https://i9.dainikbhaskar.com/

वैसलीन या पेट्रोलियम जेली एक मॉश्चराइजर की तरह काम करती हैं ये आपकी त्वचा को रुखेपन से बचाते हुए उसे चिकनी और कोमल बनाने में मदद करती हैं। अक्सर हर किसी को सर्दियों के मौसम में ही रुखेपन की समस्या से जुझना पड़ता हैं। लेकिन आप चाहे तो अपने हाथो, पैरों और गले आदि में इसका प्रयोग कर के अपनी त्वचा को कोमल बना सकती हैं। वैसे ये एक बहुत ही अच्छा मेकअप रिमुवर भी हैं अगर आप इसे अपना मेकअप हटाने के लिए प्रयोग करती है तो इससे आपकी त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा। इतना ही नही इसके लिए आपको किसी भी तरह के साबुन या फिर पानी की जरुरत नही पड़ेगी।

वैसलीन या पेट्रोलियम जेलीImage Source:https://media3.popsugar-assets.com/

पेट्रोलियम जेली से आप अपने चिकबोन से को भी बढ़ा सकती हैं। इतना ही नही इससे वह हर समय चमकदार लगेंगे और आपकी खूबसूरती पर चार-चांद लगा सकते हैं। अगर आप अपने गालों पर प्राकृतिक लालीमा पाना चाहती है तो इसके लिए आप पेट्रोलियम जेली में लिपस्टिक मिला कर अपने गालों पर लगाएं।  अक्सर लड़कियों को मेकअप करने के बाद उसे हटाते हुए भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन इसमें भी सबसे ज्यादा परेशानी आंखों पर लगे आईलाइनर और काजल को साफ करने में होती हैं। लेकिन अगर आप पेट्रोलियम जेली का प्रयोग कर के अपने आखों के मेकअप को हटाती हैं तो इससे आपका मेकअप भी हट जाएगा और आपकी आखों की त्वचा को किसी भी तरह की कोई परेशानी नही होगी। आप चाहे तो अपनी आईब्रो को चमकदार दिखाने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकती है।

पेट्रोलियम जेली से आपImage Source:https://www.theindianbeauty.com/

अगर आपके पास आईशेडो पाउडर के रुप में है और आप सोच रही है की आप मार्केट से एक जेल आईशेडो ले ले तो आपको इसके लिए एक अलग से आईशेडो लेने की जरुरत नही पड़ेगी। आप अपने पाउडर वाले आईशेडो को ही जेल में प्रयोग कर सकती हैं, और इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करना भी नही पड़ेगा। आपको बस अपने आईशेडो को पेट्रोलियम जेली में मिलाकर प्रयोग करना होगा। अगर आपके होठ रुखे और फटे-फटे रहते है तो आप वैसलीन के प्रयोग से अपने होठो को कोमल बना सकती हैं। इतना ही नही अगर आपके होठ काले पड़ने लगे है तो आप वैसलीन या पेट्रोलियम जेली की मदद से उन्हें गुलाबी रंग दे सकती हैं।

अगर आपके पास आईशेडोImage Source:https://www.wikihow.com/

होठो पर मौजूद डेड स्किन को हटाने के लिए अक्सर आपने सुना होगी की इसके लिए स्क्रबर का प्रयोग करना चहिए। लेकिन मार्केट में मिलने वारे स्क्रबर कई बार हमारी होंठों की त्वचा को नुकसान पहुंचा देते हैं। तो इसके लिए आप चाहे तो वैसलीन या पेट्रोलियम जेली को स्क्रबर की तरह भी प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा नही करना होगा आपको बस थोड़ी सी चीनी में पेट्रोलियम जेली मिलाकर अपने होठों पर लगाने की जरुरत है इसके बाद उसे हल्के हाथों से अपने होठों पर फैलाते हुए मसाज करें। इससे आपके होठों पर मौजूद डेड स्किन भी हट जाएगी और आपके होठ कोमल भी हो जाएगे। आप चाहे तो पेट्रोलियम जेली की मदद से कपड़े पर लगे लिपस्टिक के दागो को भी हटा सकती है। इससे आपको ज्याद कुछ नही करना पड़ेगा और दाग हटाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नही करनी पड़ेगी। आपने भी पेट्रोलियम जेली का प्रयोग ज्यादतर अपने हाथों को सुन्दर बनाने के लिए ही किया होगा लेकिन आप इसकी मदद से अपने नाखूनों को भी सुन्दर बना सकती हैं। आप जब भी मैनीक्योर करें तो उसके बाद वैसलीन से अपने हाथों की मसाज कर उन्हे और ज्यादा कोमल और खूबसूरत बना सकती हैं।

वैसलीन या पेट्रोलियम जेली को स्क्रबर की तरह भी प्रयोगImage Source:https://carryurswag.files.wordpress.com/

अगर आप एड़ियों के फटने और पैर के रुखेपन से परेशान है तो आप इस सभी समस्याओं को वैसलीन की मदद से दूर कर सकती हैं। आप रात को सोने से पहले अपने पैरो पर अच्छे से वैसलीन से मसाज कर लें। इस प्रक्रिया को रोज करें आप जल्द ही पाएंगे की आपके पैरो की त्वचा कोमल हो गई है। इतना ही नही ये आपकी त्वचा को कोमल और नरम बनाने में भी काफी मदद करता है आप इसे एक मॉश्चराइजर की तरह प्रयोग कर सकती हैं। अक्सर लड़को को दाढ़ी बनाने के बाद इस बात की समस्या होती है की उनकी त्वचा रुखी हो जाती है तो ऐसे में आप पेट्रलियाम जेली के प्रयोग से भी अपनी त्वचा को कोमल बना सकती हैं।

अगर आप एड़ियों के फटनेImage Source:https://amarillopodiatrist.com/

ऐसा नही है कि पेट्रोलियम जेली की मदद से आप केवल अपनी त्वचा की ही ख्याल रख सकती है इसकी मदद से आप अपने दरवाजों में आने वाली आवजो को भी कम कर सकती हैं। इतना ही नही अगर आपके पर्स या बैग में किसी तरह का दाग लग गया है तो आप उसे भी पेट्रोलियम जेली की मदद से हटा सकती हैं।

ऐसा नही है कि पेट्रोलियमImage Source:https://cosmouk.cdnds.net/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments