आईब्रो को आकर्षक बनाएंगे ये 4 प्राकृतिक नुस्खे

-

आकर्षक आईब्रो किस लड़की को पसंद नहीं होती हर लड़की का मन होता है की उसकी आईब्रो भी काफी आकर्षक और सुंदर लगे लेकिन कहते हैं ना कुदरत का ये उपहार हर किसी को नसीब नहीं होता। लेकिन ऐसे में आप ये भी जान लीजिए की आज के वक्त में कोई भी ऐसी चीज या कोई ऐसा काम नहीं है जो मुमकिन ना हो सके। देखा गया है की लड़कियां इस चक्कर में अपना काफी कीमती वक्त नेट पर सही आईब्रो पाने के लिए ट्यूटोरियल को देखने में गुजार देती है। ऐसे में आपके सामने बस आईब्रो को गहरा और आकर्षक बनाने के लिए पेंसिल का तरीका दिखता है। लेकिन आज हम आपके सामने पेंसिल के तरीके की नहीं बल्कि ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप अपनी आईब्रो का काफी आकर्षक और सुंदर बना सकती है। जिससे आपको प्राकृतिक तरीके से आकर्षक आईब्रो मिलेगी। तो चलिए जानते हैं उन प्राकृतिक नुस्खों के बारे में…

1. ऐलोवेरा जेल-
भौहों को गहरा और विकसित करने में एलोवेरा जेल भी कमाल का काम दिखाता है। जिसे आप भी अपनी आईब्रो को गहरा बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए बस आप सबसे पहले एलोवेरा की पत्ती लें और उसमें से जेल को निकाल लें फिर इस जेल को अपनी भोहौं पर लगाएं और इसे करीबन 15-20 मिनट लगा कर छोड़ दें फिर जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी की मदद से धो लें। इस तकनीक को आप हफ्ते में दो बार जरूर करें जिसके बाद आपको इसके बेहतर परिणाम नजर आएगें। बता दें की यह भोहों को मोटा और गहरा करने का सबसे सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। जिसको आप कुछ हफ्ते इस्तेमल करके ही बेहतर परिणाम पा सकती है।

Aloe Vera gelImage Source:oi59.tinypic

2. नारियल का तेल-
नारियल तेल के फायदे के बारे में वैसे तो हर लड़की वाकिफ है। सभी अच्छे से जानती हैं की इसके कितने ब्यूटी बेनिफिट्स हैं लेकिन क्या आप जानती हैं की आप इसे अपने बालों के साथ-साथ अपने भौहों पर भी इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए बस रोजाना रात को बिस्तर पर जाने से पहले इस तेल से अपनी भोहौं की मसाज करनी है। जिसके बाद आपको एक हफ्ते में ही इसका बेहतर परिणाम नजर आने लगेगा।

Coconut oilImage Source:cdn.shopify

3. प्याज का रस-
प्याज की बदबू से तो हम सभी अच्छे से वाकिफ हैं। लेकिन हमें लगता है आप अपने लिए इस बदबू को तो बर्दाश्त कर ही सकती है। बता दें की आई ब्रो को गहरा करने का ये एक बदबूदार तरीका है। अब आप सोच रही होंगी की प्याज का रस, जो की बदबूदार है वो हमारी भौहों को बढ़ाने में कैसे मदद कर सकता है तो ज्यादा सोचिए मत और यकिन मानकर एक बार इस टिप्स को जरूर फॉलो कीजिए। इसके लिए सबसे पहले आप प्याज के रस को निकालें फिर रूई के फांहे को इसमे भिगोकर अपनी आई ब्रो पर लगाकर छोड़ दें। फिर कुछ मिनटों के बाद इसे धो लें। इसके बेहतर परिणाम आपको कुछ दिनों में दिखने लगेंगे वैसे आप इसको धोने के लिए गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकती है। आपको पता ना हो जान लें की प्याज का रस बालों को बढ़ाने का भी कारगार उपाय है। वहीं इसका रस स्किन टोनर के रूप में भी काफी फायदेमंद होता है।

Onion juiceImage Source:fitnessmoto

4. दूध-
अगर आप अपने आई ब्रो को बढ़ाने के लिए एक कारगार उपाय ढूंढ रही है तो जान लें कि इसका जवाब है दूध । इसका इस्तेमाल करने के लिए बस आप थोड़ा सा गरम दूध लेकर इसे गुनगुना होने तक ठंडा करें। फिर इसके बाद रूई के फाहे को दूध में भिगोकर इसे अपनी आईब्रो पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद इसे सूखने तक ऐसे ही रहने दें फिर जब यह सूख जाए तो इसे धो ले जान लें कि इस तकनीक को कम से कम 5-7 दिन तक दिन में हर 3-4 घंटे बाद करते रहें ।

MilkImage Source:2.bp.blogspot

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments