खीरे का रोजाना सेवन करने से होते है ये 5 चमत्कारिक फायदे

-

अब जाड़े का मौसम चला गया है और गर्मी के मौसम में शरीर को सुरक्षित रखने के लिए अब आप ठंडक देने वाली चीजों का उपयोग करने की तैयारी कर रही होंगी। इस दौरान हम नींबू पानी या फिर खीरे का उपयोग अधिकाधिक मात्रा में करते है। खीरे का सेवन हमारे शरीर को ठंडक देने का काम तो करता ही है साथ ही शरीर में पानी की कमी को भी दूर करने में सहायक होता है। इससे त्वचा हाईट्रेड रहती है। गर्मी के समय में खीरे का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। खीरे का सेवन आपके शरीर में और किस तरह से अच्छा असर डालता है, जानें इसका सेवन करने से होने वाले 5 चमत्कारिक फायदों के बारे में..

Image Source:

तरबूज और खरबूज के समान खीरे में भी 95% पानी का मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा को हाईड्रेट रखने का काम करता है। गर्मी के समय में आप खीरे का सेवन अन्य चीजों के साथ मिलाकर भी कर सकती है, यह आपके स्वास्थ के लिए बेहतर परिणाम देता है।
खीरे में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे विटामिन बी, तांबा, मैंगनीज, विटामिन सी और पोटेशियम की अधिकाधिक मात्रा आपके शरीर में होने वाली कमी को पूरा करने में मदद करते है। खीरे का सेवन polyphenols जैसे रोगों के खतरे को कम करने में भी सहायक होता है।

Image Source:

तो, चलिए जानते है खीरे का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में…

यह भी पढ़ेः- खीरे के इन 5 तरीको से यूं निखारे अपनी सुंदरता

1. विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार-
खीरे में पानी के साथ आवश्यक पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जिसका सेवन करने से यह हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर शरीर की गहराई से सफाई करता है।

Image Source:

2. यह पाचनक्रिया में सुधार लाता है-
पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए खीरे का सेवन करना सबसे अच्छा होता है, इसलिए इसका सेवन लगभग सभी घरों में सलाद के रूप में किया जाता ही है। गर्मी के समय में ये शरीर के तापमान को कम करने में मदद करता है। ककड़ी में अधिकाधिक रूप से फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करती है और इस प्रकार से इसका सेवन नियमित रूप से करते रहने से वजन भी कम होता है। गर्मी के समय में कई बीमारियों को दूर करने के लिए इसका सेवन करना एक बेहतर उपचार माना जाता है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- वजन कम करने के लिए केले का करें सेवन

3. सांसों की बदबू को दूर करने में सहायक-
यदि आप सांस की बदबू से परेशान है, तो इस समस्या से निजात पाने के लिए खीरे के रस का सेवन करना काफी अच्छा उपचार माना जाता है। इससे सांस की बदंबू दूर होती है। खीरे के रस में पाए जाने वाले एंटीबैक्टिरिया के गुण मुंह में हो रहे बैक्टीरिया प्रजनन को मारने में मदद करते है। इसका उपयोग करने के लिए आप खीरे के टुकड़ो को मुंह में रखकर 30 सेकंड तक रस चूसते रहें। इसके बाद टुकड़े को बाहर फेंक दे। ऐसा करने से मुंह की गंदगी साफ हो जाएगी। यह सबसे अच्छा माउथ फ्रेशनर के रूप में काम करता है।

Image Source:

4. यह कैंसर के खतरे को कम कर देता है-
शोधों के अनुसार खीरा कैंसर कोशिकाओं से लड़ने की क्षमता रखता है, अपने आहार में खीरे को आप आवश्यक रूप से शामिल करें ये हमें कई बीमारियों से बचाने का सबसे अच्छा प्राकृतिक उपचार है।

Image Source:

यह भी पढ़ेः- सुबह के समय अजवाइन का पानी पीने के 7 फायदे

5. यह किडनी को स्वस्थ रखने में सहायक-
खीरे का सेवन नियमित रूप से करते रहने से यह हमारे शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करता है। जिससे किडनी चुस्त और तंदुरुस्त रहती है। इसलिए किडनी के रोगों से बचने के लिए आप खीरे का सेवन रोज करें।

Image Source:

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments