इन 5 टिप्स से पाएं डार्क अंडरआर्म से छुटकारा

-

हर लड़की को अपने आपको सुन्दर दिखाना पसंद होता हैं और हर कोई यही चाहता हैं कि उसके चेहरे के साथ-साथ उसकी त्वचा भी अच्छी बनी रहे। लेकिन अक्सर लड़कियों को इस बात की परेशानी होती हैं कि सूरज के कारण उनकी त्वचा काली होने लगती हैं। सूरज से अपनी त्वचा की रक्षा करने के लिए अक्सर लड़कियां सनस्क्रीम का प्रयोग करती हैं। लेकिन कई बार हमारे हाथों की ही तरह हमारे अंडरआर्म भी काले पड़ जाते हैं। लेकिन वो सूरज के कारण काले नही पड़ते हैं और ना ही ये कोई त्वचा का रोग हैं जिससे हमारे अंडरआर्म काले लगने लगते है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कारण आपके अंडरआर्म काले पड़ जाते है इतना ही नही हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे भी बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप डार्क अंडरआर्म की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

हर लड़की को अपनेImage Source: womenpla

अंडरआर्म काले होने के कारण-

1. शेविंग-
अक्सर लड़कियां अपने अंडरआर्म के बालों को हटाने के लिए शेविंग का प्रयोग करती हैं। वैसे ये एक सबसे आसान तरीका है जिसकी मदद से आप अपने अंडरआर्म के बालों को बिना किसी दर्द के हटा सकती हैं। लेकिन बार-बार शेविंग का प्रयोग करने से भी आपके अंडरआर्म काले पड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि जब आप शेविंग से अपने अंडरआर्म के बालों के हटाती हैं तो उससे आपकी त्वचा पर मौजूद बाल जड़ से हटने के स्थान पर ऊपर से कट जाते हैं और कुछ छोटे-छोटे बाल रह जाते हैं। जिसके कारण अंडरआर्म की त्वचा काली दिखने लगती हैं।

शेविंगImage Source:pbs.twimg

2. मृत त्वचा कोशिकाओं का निर्माण-  
आपके चेहरे की त्वचा की तरह आपके अंडरआर्म की त्वचा में भी मृत कोशिकाएं बनती हैं। जो अक्सर पसीने या किसी प्रकार की गंदगी के कारण बनती हैं। अंडरआर्म हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा हैं, जिसकी देखभाल करना बहुत जरुरी होता हैं। अगर आप अपने अंडरआर्म का सही से ख्याल नही रखेंगे तो वो काले पड़ सकते हैं।

3. डियोड्रेंट का ज्यादा प्रयोग करना-
वैसे डियोड्रेंट का प्रयोग तो आजकल हर लड़की करती हैं और डियोड्रेंट का प्रयोग करना सही भी होता हैं। लेकिन अगर आप डियोड्रेंट का जरुरत से ज्यादा प्रयोग करते हैं तो उससे भी आपकी त्वचा का रंग काला हो सकता हैं। डियोड्रेंट में कुछ ऐसे केमिक्लस होते हैं जो की आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अंडरआर्म की त्वचा काफी संवेदनशील होती हैं। ऐसे में डियोड्रेंट का ज्यादा प्रयोग आपकी ही त्वचा के लिए नुकसानदायक होता हैं।

डियोड्रेंट का ज्यादा प्रयोग करनाImage Source: fitchicla

4. संक्रमण-
अगर आपके अंडरआर्म जरुरत से ज्यादा काले हैं और हर तरह के प्रयास करने के बाद भी आपको इस समस्या से छुटकारा नही मिल रहा हैं, तो हो सकता हैं कि आपके अंडरआर्म एर्य्थ्रस्मा  नामक बैक्टीरिया के कारण संक्रमीत हो गए हो। इस बैक्टीरिया के कारण आपकी त्वचा धीरे-धीरे काली पड़ने लगती हैं।

संक्रमणImage Source: microregistrar

अंडरआर्म के काले रंग को कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे-

1. बादाम का स्क्रबर-
बादाम में विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में पाया जाती हैं जो की हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता हैं। ग्राउंड बादाम प्रकृति की एक ऐसी देन है जिसकी मदद से आप अपने अंडरआर्म की मृत कोशिकाओं को, काली त्वचा को और पसीने या जमी गंदगी  की समस्या को कम कर सकती हैं। इसके लिए आप 6-7 बादाम लें और उन्हें अच्छे से पीस कर एक मोटा पेस्ट बना लें। इसके बाद उसमें एक चम्मच दूध का पाउडर और एक चम्मच शहद मिला कर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म में लगाएं। इस पेस्ट को 30 मिनट तक लगाए रखें और उसके बाद नॉर्मल पानी से साफ कर ले। इस  प्रक्रिया को सप्ताह में 3-4 बार करें इससे बहुत ही जल्द आपके अंडरआर्म के कालेपन की समस्या कम हो जाएगी।

Almond scrubImage Source: healthyblenderrecipes

2. अखरोट का स्क्रबर-
बादाम की ही तरह अखरोट भी हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है ये हमारी त्वचा को अंदर से मॉश्चराइज कर के उसे चिकना और चमकिला बनाता हैं। इतना ही नही आप चाहे तो अखरोट और दही को एक साथ मिला कर अंडरआर्म की गंदगी और मृत कोशिकाओं से छुटकारा पा सकती हैं। वैसे  आपको बता दे कि दही एक प्राकृतिक एसिड है जिसकी मदद से आपकी त्वचा टोन हो जाती हैं। अखरोट से अपने अंडरआर्म के काले रंग की समस्या को कम करने के लिए आप 8-10 अकरोट को ले कर अच्छे से पीस लें। उसके बाद उसमें दो चम्मच दही मिला कर अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म पर लगाते हुए कम से कम 10 मिनट तक मालिश करें उसके बाद इस पेस्ट को 30 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर ही रहने दे और उसके बाद अपनी त्वचा को साफ कर लें। अगर आप कुछ दिनों तक इस प्रक्रिया का प्रयोग करते है तो आप अंडरआर्म के काले रंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Walnut scrubImage Source:walnuts

3. ओट्स का स्क्रबर-
आप ओट्स को खाने के लिए तो प्रयोग करते ही होगे। लेकिन ओट्स हमारी त्वचा के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। इनकी मदद से आप बहुत सी त्वचा संबंधी समस्याओं को कम कर सकती हैं। अगर आप ये सोच रहे है कि ये आपकी त्वचा के लिए सही होगा या नही तो आपको बता दे कि ओट्स हर तरह की त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। ये आपको अंडरआर्म के कालेपन को भी कम करने में मदद करता हैं। इसके लिए आप दो बड़े चम्मच ओट्स और 2 बड़े चम्मच टमाटर का रस लेकर आपस में मिक्स कर लें उसके बाद इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म पर 30 मिनट के लिए लगाएं जब ये पेस्ट सुख जाए तो स्क्रब करते हुए इसे साफ कर दें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम दो बार जरुर करें इससे आपकी त्वचा को माइश्चर भी मिलेगा और ये साफा भी हो जाएगी।

Oats scrubImage Source: arayofhan.files

4. बेकिंग सोडा-
बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक एक्सफ़ोलिएंट हो जो कि आपकी त्वचा के कालेपन की समस्या को कम करने में मदद करता हैं। ये आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाने के सथा-साथ उसमें मौजूद अतिरिक्त तेल को भी कम करता हैं। जिससे मुंहासों की समस्या भी नही होती हैं। इसके लिए आप 3:1 के अनुपात में पानी और बेकिंग सोडा को लेकर उसका एक मोटा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म पर लगा ले और लगभग 10 मिनट के बाद धो ले। इस प्रक्रिया को सप्ताह में कम से कम तीन बार करें इससे बहुत ही जल्दी आपकी त्वचा का कालापन कम हो जाएगा।

Baking sodaImage Source: foodnetwork.sndimg

5. कच्चा आलू-
अन्य मजबूत विरंजन एजेंट के विपरीत आलू में हल्का विरंजन का गुण पाया जाता हैं। जो कि त्वचा के कालेपन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक आलू ले और उसे छील लें। उसके बाद आलू को कद्दूकस कर के उससे रस निकाल लें। उसके बाद एक कपड़े कि मदद से इस रस को अपनी त्वचा पर लगाए और उसे कम से कम 30 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर ही रहने दे उसके बाद अपनी त्वचा को साफ कर लें। इस प्रक्रिया को कुछ हफ्तों तक करते रहे इससे आप पाएंगे कि आपकी त्वचा का काला रंग बहुत कम हो गया हैं।

Raw potatoImage Source: stylishwalks

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments