वजन को कम करने वाले 5 शाकाहारी आहार

-

आज के समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का खानपान, रहन सहन काफी बदल चुका है। लोग इतना व्यस्त जीवन व्यतीत कर रहे हैं कि उनके पास अपने शरीर की देखभाल करने तक का समय नहीं है। कम समय और अराम के साथ मिलने वाले अंसतुलित आहार से सतुंष्ट होकर लोग संतुलित व पौष्टिक आहार से अब कोसों दूर होते जा रहे हैं। जिसके चलते शरीर में मोटापे के साथ ना जाने कितनी बीमारियां प्रवेश कर रही हैं। आज हम अपने आर्टिकल में मोटापे से परेशान लोगों के हित में कुछ बातों को शेयर कर रहे हैं, जिससे वो अपने बढ़ते वजन को कम कर शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

ये बातें अक्सर आपने कहते हुये सुनी होंगी कि सादा जीवन उच्च विचार। ये कहावत भले ही काफी पुराने समय से चली आ रही है पर इसमें भी कुछ अच्छे तथ्य छुपे हुये हैं जो हमें स्वस्थ रखने के लिये जरूरी होते हैं। संतुलित आहार की बात करें तो यह हमें सबसे ज्यादा भारतीय शकाहारी भोजन में देखने को मिलता है। यह सादा होने के साथ चमत्कारिक परिणाम देने वाले होते हैं। इसका सेवन करते रहने से आपका वजन तो कम होगा ही, दिन भर की ताजगी के साथ आप कई रोगों से मुक्त रह सकेंगे। तो जानें आपके वजन को कम करने वाले पांच शाकाहारी आहार के बारे में…

1. हरि पत्तेदार सब्जियां:
हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे स्वास्थ के लिये काफी आवश्यक होती हैं। इसमें मौजूद खनिज, विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। साथ ही हमारे वजन को कम कर शरीर की ऊर्जा शक्ति को भी बनाये रखने का काम करते हैं। हमारे शरीर के वसा के स्तर को कम कर वजन को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

5 vegetarian foods for losing weight1Image Source: institutefornaturalhealing

2. सोयाबीन से बने आहार:
मांसाहारी भोजन के शौकिन लोग मछली और चिकन जैसे खाद्य पदार्थों का उपयोग कर अपने शरीर को स्वस्थ रखने की कोशिश करते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि ये खाद्य पदार्थ आपके शरीर में वसा की मात्रा को बढ़ाकर मोटापे के साथ अनेक बीमारियों को पनपने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस कमी को पूरा करने के लिये आप सोयाबीन से बनी सामग्रियों का उपयोग कर अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं। सोयाबीन में प्रोटीन, फाइबर के गुण पाये जाते हैं जो शरीर में वसा की मात्रा को कम करने में सहायक होते हैं।

5 vegetarian foods for losing weight2Image Source: aqua4balance

3. अनाज से बनी सामग्री:
हमारे शीर को स्वस्थ रखने का सबसे बड़ा जरिया है अनाज, जिसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाये जाते हैं। यह हमारे शरीर को मजबूत रखने के साथ हर बीमारियों मुक्त रखते हैं। आनाज में आप गेहूं की रोटी, जई, ब्राउन राइस, जौ, सूजी और दलिया जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इन अनाजों में आपको लौह और जिंक की भरपूर मात्रा प्राप्त होती है। इससे शरीर को मजबूती के साथ पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त होती है और साथ ही ये हमारे शरीर के वजन को कम करने में सहायक होता है।

5 vegetarian foods for losing weight3Image Source: neu-skin

4. फल:
वजन को नियंत्रित करने के लिए फलों का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसमें खनिज, विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट, लो कैलोरी और फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है। यह हमारे शरीर में ऊर्जा के स्त्रोत को बढ़ाते हैं। इसका सेवन करने से भूख का एहसास भी कम होता है जो आपके बढ़ते वजन को कम करने करता है। फलों में आप तरबूज, सेब, खरबूज, जामुन, संतरा, पपीता और सेब को सेवन काफी करें। यह आपके शरीर के चयापचय दर को बढ़ाकर रक्तचाप के स्तर को कम करता है जिससे हद्य रोगों का खतरा कम होता है। शरीर के फैट्स को कम कर वजन को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं ये फल।

5 vegetarian foods for losing weight4Image Source: ytimg

5. सूखे मेवे (नट और बीज):
ड्रायफ्रूट्स का सेवन शरीर के वजन को कम रखने में बहुत मददगार होता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा काफी पाई जाती है। यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित रखता है। बादाम, मेवे, मूंगफली, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, अखरोट ये खाद्य पदार्थ हमारे शरीर के कोलेस्ट्रॉल के स्तर और वजन को कम करने में सहायक होते हैं। इसे खाने से भूख भी घटती है, जो हमारे शरीर के वजन को कम करने में सहायक होती है।

Mixed NutsImage Source: asianjournal

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments