इन 6 तरीकों से अपने हिप्स और जांघों को करें टोन

-

कुछ महिलाओं के शरीर का निचला भाग कम होने का नाम नहीं लेता, जिस वजह से वह अक्सर चिंतित रहती हैं। दरअसल महिलाओं के कूल्हें और जांघों में जमा फैट उनके प्रजनन हार्मोन के कारण कम नहीं होता है। हिप्स और जांघों में होने वाला अतिरिक्त फैट आपके पूरे लुक को बेकार कर देता है।
लेकिन हिप्स और जांघों से वसा को कम करना असंभव नहीं है। आप चाहे तो प्रभावी तकनीकों का इस्तेमाल करके अपनी जांघों और कूल्हों को आसानी से टोन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ेः इन 4 एक्सरसाइज से ब्रेस्ट को बनाएं फर्म

आइए आपको जांघों और कूल्हों को टोन करने के कुछ प्रभावी तरीके बताते हैं।

1 कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वाली एक्सरसाइज करें
कई ऐसी एक्सरसाइज हैं जो कि विशेष रूप से हिप्स और जांघों पर काम करती हैं। इन एक्सरसाइज को करने के लिए आपको किसी तरह के उपकरण की जरूरत भी नहीं होती है। आप इन्हें आसानी से घर पर ही कर सकती हैं। अगर आपके पास साइकिल है तो आप दिन में कम से कम एक घंटा साइकिलिंग कर सकती हैं। इसी के साथ आप स्कुएट्स भी करके आसानी से अपने हिप्स और जांघों के वजन को कम कर सकती हैं। आप ऐसा हर दिन 30 मिनट तक जरूर करें।

hips-and-thighs-1Image Source:

2 एरोबिक एक्सरसाइज
ऊपर बताई गई एक्सरसाइज के साथ ही आप एरोबिक्स भी कर सकती हैं। आप एरोबिक्स एक्सरसाइज करके भी अपने हिप्स और जांघों का वजन कम कर सकती हैं। एरोबिक्स करके आप आसानी से जांघों और हिप्स के साथ अपने पूरे शरीर को टोन कर सकती हैं। इससे आपका मेटाबोलिज्म भी बूस्ट होता है। इस एक्सरसाइज को आप रोजाना आधे घंटे के लिए करें।

hips-and-thighs-2Image Source:

3 योग
योग हर समस्या का अंतिम समाधान होता है। योग ना केवल फैट को बर्न करता है, बल्कि यह मेटाबोलिज्म को सुधार कर हमारे मन को शांत करता है। आप सूर्य नमस्कारा करके प्रतिदिन अपने पूरे शरीर को टोन कर सकती हैं। इसी के साथ आप बंध कोणासन, सेतुबंधासन, बालासन, वीरभद्र आसान, पश्चिमोत्तानासन और उत्कटासन आदि करके भी हिप्स और जांघों को पतला बना सकती हैं।

hips-and-thighs-3Image Source:

4 एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करें
एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर आप आसानी से अपने वजन को कम कर सकती हैं। यह शरीर में वसा को बढ़ने से रोकता है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। यह आपके शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। आप रोजाना एप्पल साइडर में ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल मिलाकर अपने हिप्स और जांघों की मालिश कर सकती हैं, ऐसा करके कुछ देर बाद पानी से जांघों और हिप्स को साफ कर लें। रोजाना दो बार इस तरह से मसाज कर लें। आप चाहें तो सुबह के समय खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर का सेवन कर सकती हैं।

hips-and-thighs-4Image Source:

यह भी पढ़ेः इन 6 आसान और असरदार तरीकों से पाएं हिप्स के अनचाहे फैट से छुटकारा

5 नारियल का तेल
नारियल तेल फैटी एसिड को ऊर्जा में बदलता है। इससे मेटाबोलिजम और कैविंग भी दूर होती है। इस तेल को भी आप अपने जांघों और हिप्स में मसाज कर सकती हैं। इसी के साथ आप चाहें तो एक्ट्रा वरजिन ऑयल के इस्तेमाल कर खाना पका सकती हैं।

hips-and-thighs-5Image Source:

6 कॉफी ग्राउंड
कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन होता है जो कि त्वचा को सेल्युलाइट और सेगिंग से बचाती हैं। इससे हमारा ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। आप इससे अपने जांघों और कूल्हों में मालिश करके बेहतरीन परिणाम देख सकती हैं। इस स्क्रब को बनाने के लिए आप बची हुई कॉफी का इस्तेमाल कर एक मोटा पेस्ट बना सकती हैं। आप चाहे तो इसमें शहद भी मिला साकती हैं। इसके बाद आप इस पेस्ट को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

coffee groundImage Source:

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments