इन 6 तरीकों का अपनाकर बादाम से पाएं खोया हुआ सौंदर्य

-

बादाम में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई और मिनरल्स की उच्च मात्रा होती है। ऐसे तो हम जानते हैं कि बादाम का सेवन करना हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन अगर हम आपसे यह कहें कि बादाम का सेवन कर आप अपनी त्वचा की देखरेख भी कर सकती हैं? तो क्या आप हमारी बात को मानेंगी? शायद नहीं, लेकिन आप इसका इस्तेमाल करके फ्री रेडिकल्स और पिंपल्स से राहत पा सकती हैं। जानिए बादाम से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदे, जो कि आपकी त्वचा के ग्लो को वापस पाने में मदद करते है।

यह भी पढ़ेः बादाम से कम होगी माइग्रेन की समस्या

1 रोजाना बादाम का सेवन करें
रोजाना सुबह के समय अगर आप एक चार से पांच बादाम का सेवन करती हैं, तो ऐसे में आपको कभी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। आप बादाम के साथ दूध का सेवन भी कर सकती हैं।

almond-beauty-usage-1Image Source:

2 एक प्राकृतिक क्लींजर के तौर पर
क्या आप जानती हैं कि आप बादाम के इस्तेमाल से अपने चेहरे को घर पर ही सुंदर बना सकती हैं? इसके लिए आप 3 बादाम को ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसमें बादाम का तेल और 3 बूंदे नींबू के रस की मिला लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आप चाहे तो इसमें गुलाब जल भी मिला सकती हैं। इसके बाद इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगा लें। 2 से 3 मिनट के बाद आप अपने चेहरे को गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

almond-beauty-usage-2Image Source:

3 एक नरिशिंग फेस पैक
चार बादाम को पीस कर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें एक अंडा मिला इस पेस्ट को मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। इसे 10 मिनट तक चेहरे पर ही लगा रहने दें। फिर अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।

almond-beauty-usage-3Image Source:

4 मुंहासों से राहत
बादाम में उच्च मात्रा में ओलिन ग्लिसराइड और लिनोलेनिक एसिड होता है। यह मुंहासों को घटाने और मुंहासों के निशानों को हटाने में मदद करता है। आप बादाम का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को एक्सफोलीएट भी कर सकती हैं। इसके लिए आप एक होममेड बादाम का स्क्रब बना लें। इसके बाद आप बादाम पाउडर में 2 चम्मच ब्राउन या सफेद चीनी मिला लें। आप चाहे तो इसमें 2 चम्मच शहद भी मिला सकती हैं। आप इसमें बादाम का तेल भी मिला सकती हैं। इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगा कर हल्के हाथों से रब करें। साफ त्वचा पाने के लिए आप इसे दो बार अपना सकती हैं।

almond-beauty-usage-4Image Source:

5 बादाम की मदद से काले घेरों से राहत
बादाम में विटामिन ई की उच्च मात्रा होती है, जो कि हमारी आंखों के डार्क सर्कल्स को हटाने में मददगार होते हैं। आप इसके लिए बादाम के तेल की मदद से अपने आंखों के डार्क सर्कल्स को हटा सकती हैं। आप ऐसा रात को सोते समय कर सकती हैं। इस तेल में आप बादाम का पाउडर, दूध और नींबू का जूस मिला कर एक पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इसके बाद इस पेस्ट को अपनी आंखों में हुए डार्क सर्कल्स पर लगा लें। इस बात का ख्याल रखें कि यह आपकी आंखों के अंदर ना जा पाएं। इसके बाद आप इसे 10 मिनट में साफ कर लें।

almond-beauty-usage-5Image Source:

6 रूसी के लिए बादाम
बादाम हमारे बालों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप एक कप बादाम के साथ आधा कप दही मिला लें। इसके बाद इसमें मेथी का पेस्ट मिला लें। इस मिक्चर को पूरी रात तक रखें और अगले दिन सुबह इसमें एक अंडा डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों के स्केल्प में लगा लें। ऐसा करने से आप रूसी से राहत पा सकती हैं। यह बालों को मजबूत बनाता है।

almond-beauty-usage-6Image Source:

यह भी पढ़ेः अद्भुत तेलों के मिश्रण से बना बादाम सोप

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments