6 मैट लिपस्टिक जो बनाएगी आपको सबसे सुन्दर

-

लिपस्टिक एक महिला के जीवन में एक बहुत बड़े हिस्से की तरह होती है। हर दिन वो इसका प्रयोग कर अपनी खूबसूरती को बढ़ाती हैं। लेकिन कई बार ये लिपस्टिक ही सबसे बड़ी परेशानी का कारण बन जाती हैं। अक्सर ऐसा हो जाता है जब हम लिपस्टिक लगाते है तो उसके निशान कही न कही पड़ जाते हैं। जिन्हें बाद में छुड़ा पाना बहुत मुश्किल हो जाता हैं। ऐसे में एक सही लिपस्टिक का चुनाव करना बहुत जरुरी हो जाता है अगर आप गलत तरह की लिपस्टिक का चुनाव करती है तो वो फैल सकती है या तो उससे दाग लग सकते हैं। आजकल मार्केट में लिपस्टिक रंगों और कई प्रकार के रुपो में मिल जाती है। ऐसे में ये जानना की कौन सी लिपस्टिक लेना सही होगा ये सोच पाना हर लड़की के लिए कठीन ही है। आज आपकी इसी समस्या को समझते हुए हम आपको कुछ ऐसी लिपस्टिक के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप अपने लिए सही रंग और सही ब्रांड की लिपस्टिक का चुनाव कर सकती हैं।

lipstickImage Source: https://www.vocidicitta.it/

1. रिम्मेल लास्टिंग फिनिश
इस लिपस्टिक के ब्रांड में आपको 15 अलग-अलग रंगो के साथ एक सुन्दर मैट फिनिश भी मिलता है। इतना ही नही इस ब्रांड की लिपस्टिक के साथ आपको इस बात की चिंता नही रहेगी की कही आपकी लिपस्टिक फैली तो नहीं। आप इस लिपस्टिक को सुबह लगाती हैं तो ये पूरे दिन आपके होठों पर बनी रहती हैं। इस ब्रांड की लिपस्टिक ज्यादा महंगी नही है और ये आपके होंठों को किसी तरह का नुकसान भी नही पहुंचाएगी।

रिम्मेल लास्टिंग फिनिशImage Source: https://i.ebayimg.com/

2. लॉरिअल कलर रिच मोइस्ट मैट रेंज
लॉरिअल एक बहुत ही जाना-माना ब्रांड है और लॉरिअल कलर रिच मोइस्ट मैट रेंज की लिपस्टिक में आपको मैट के साथ-साथ नमी भी मिलेगी। इन लिपस्टिक को विटामिन ई और जोजोवा ऑयल से तैयार किया जाता है जो कि आपके होंठों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। ये लिपस्टिक भी आपको हर रंग में मिल जाएगी।

लॉरिअल कलर रिच मोइस्ट मैट रेंजImage Source: https://www.bbeautilicious.com/

3. फेसेस अल्टीम प्रो लॉन्ग वियर मैट लिपस्टिक
ये लिपस्टिक आपको ज्यादा रंगो में तो नही मिल सकती है क्योकि इस लिपस्टिक में केवल 12 ही रंग मौजूद हैं। इसके अलावा ये लिपस्टिक आपके होंठों पर 8 घंटे तक ही बनी रहती हैं। तो अगर आप कॉलेज जाती हैं और ज्यादा लंबे तक बाहर नही रहती है तो आप इस लिपस्टिक को आजमा सकती हैं। इस लिपस्टिक में भी आपको विटामिन ई मिलता है जो आपके होंठों के कोमल बनाए रखता हैं।

फेसेस अल्टीम प्रो लॉन्ग वियर मैट लिपस्टिकImage Source: https://2.bp.blogspot.com/

4. कलर बार वेलवेट मैट लिपस्टिक
कलर बार एक ऐसा ब्रांड है जिसकी लिपस्टिक हर कीमत में आपको मार्केट में मिल जाती हैं। लेकिन ये लिपस्टिक भी आपको ज्यादा रंगो में नही मिलेगी अभी इस लिपस्टिक में आपको 20 रंग मिल जाएंगे। ये लिपस्टिक मैट के रुप में तो मिलती है पर ज्यादा चिकनी नहीं होती हैं। इतना ही नही ये लिपस्टिक आपके होंठों की त्वचा को किसी भी प्रकार का नुकसान नही पहुंचाएगी है।

कलर बार वेलवेट मैट लिपस्टिकImage Source: https://assetscdn.paytm.com/

5. न्यक्स सॉफ्ट मैट लिप
इस ब्रेंड की लिपस्टिक के रंग देख कर आपको तुरन्त ही मन करेगा की आप उन्हें ले लें। इस ब्रेंड कि लिपस्टिक में भी आपको वैस केवल 8 ही रंग मिलेगे लेकिन सारे के सारे 8 रंग आपका दिल जीतने के लिए काफी है।

न्यक्स सॉफ्ट मैट लिपImage Source: https://3.bp.blogspot.com/

6. लक्मे 9 टू 5 मैट लिप कलर
लक्में मैट रेंज रंग को लेकर काफी अच्छा है। ये लिपस्टिक काफी स्मूद होती हैं और आपके होठों पर लंबे समय तक बनी भी रहती हैं। इस लिपस्टिक को लगा कर आपको ऐसा नही लगेगा की आपने कुछ लगाया भी हैं। ये लिपस्टिक बहुत आसानी से आपके होठों पर अच्छे से फैल जाएगी और उन्हें काफी खूबसूरत भी बना देगी।

लक्मे 9 टू 5 मैट लिप कलरImage Source: https://n1.sdlcdn.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments