भारत में मिलने वाली 7 कीफायती मैट लिपस्टिक

-

मैट लिपस्टिक हमेशा से ही महिलाओं की पसंदीदा रही हैं क्योंकि यह लंबे समय तक होंठों पर टिकी रहती हैं। आज हम आपको 7 ऐसी मैट लिपस्टिक के बारे में बताने वाले हैं जोकि भारत में आसानी से मिलती हैं। यह लिपस्टिक गुणवत्ता में सबसे अच्छी हैं और यह आपकी जेब पर भी कोई खास प्रभाव नहीं डालती।

1. कलरबार वेल्वट मैट लिपस्टिक
यह लिपस्टिक कुछ साल पहले ही लान्च की गई थी और तभी से यह काफी हिट है। यह लिपस्टिक 45 शैड्स में उपलब्ध है, जिनमें हल्के से गहरे रंग है जो हर फेस कलर के लिए उपलब्ध होते हैं। यह लिपस्टिक अपने नाम की तरह सुपर मैट होती हैं और यह आपके होठों पर आसानी से एक स्ट्रोक में ही लग जाती हैं। इस लिपस्टिक का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यह है कि यह सिर्फ 300 रुपए में आ जाती है। यदि आप अपने बजट को देखकर एक मैट लिपस्टिक की तलाश कर रही हैं तो आपके लिए यह लॉग लास्टिक कलरबार वेल्वट मैट लिपस्टिक एकदम सही हैं।

Colorbar Velvet Matte LipstickImage Source: https://i.ytimg.com/

2. मैबलिन कलर शौ क्रीमी मैट लिपस्टिक
यह ब्रान्ड हाल ही में लॉन्च हुआ है। लिपस्टिक लॉन्च करने के बाद इस ब्रान्ड ने मैट लिपस्टिक को लॉन्च किया है। यह 12 रोमांचक रंगों में आते हैं। इन लिपस्टिक की बनावट में क्रीमी होती हैं। हालांकि इसमें काफी कम रंग आते हैं जिनमें गुलाबी, लाल, बैंगनी और न्यूड रंग आते हैं। यह लिपस्टिक चार से पांच घंटे तक आपके होठों पर टिकी रहती है। इनकी कीमत कम से कम 325 रुपए तक हैं जो कि बहुत ही कीफायती हैं।

Maybelline Color Show Creamy Matte LipsticksImage Source: https://3.bp.blogspot.com/

3. मैबलिन कलर सेंसेशनल वेल्वेट मैट लिपस्टिक
मैबलिन की एक और मैट लिपस्टिक जो कि एक तरल होती हैं। यह मैट लिपस्टिक 8 अद्भुत रंगों में उपलब्ध होते हैं। यह लिपस्टिक क्रीमी, वेल्वेट टेक्श्चर में आती है और यह सूखती नहीं हैं। यह लिपस्टिक कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए टिकी रहती हैं जिसके बाद यह धीरे धीरे गायब होने लगती हैं। आपको इस लिपस्टिक में गुलाबी, लाल, ऑरेंज और मॉव रंग के शैड्स मिल सकते हैं। यह लिपस्टिक आसानी से आपको कुछ छूट के साथ ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं।

Maybelline Color Sensational VelvetImage Source: https://imbbpullzone.laedukreationpvt.netdna-cdn.com/

4. लक्मे 9 टू 5 मैट लिपस्टिक
लक्मे अधिकतर महिलाओं का भरोसेमंद ब्रान्ड है। लक्मे लिपस्टिक के 9 टू 5 की एक लिस्ट है। जिसमें अलग अलग रेंज को उन महिलाओं को देखकर बनाया गया है जो कि कामकाजी होती हैं। यह लिपस्टिक 30 रंगों में उपलब्ध है और यह सुपर मैट हैं। आपके पास कई सारे रंग हैं जिन्हें आप अपने लिए ले सकती हैं। इस लिपस्टिक की बनावट क्रीमी होती हैं, लेकिन यह एक पर्फक्ट लुक देता हैं। आप अपने फटे होठों पर इसे लगाने से पहले वैसलीन या लिप बाम लगा ले। यह आपके होठों पर 3 से 4 घंटों के लिए टिकी रहती है। इसके बाद आप इसे फिर से लगा सकती हैं। यह लिपस्टिक कम से कम 400 रुपए में आती हैं।

Lakme 9 To 5 Matte LipstickImage Source: https://www.peachesandblush.com/

5. मैबलिन सुपर स्टे 14 आर लिपस्टिक
लंबे समय तक चलने वाली यह मैट लिपस्टिक लगभग 3 से 4 साल पहले शुरू की गई थी। यह लिपस्टिक 14 घंटे के दावे के साथ होठों पर टिकी रहती हैं और यह बिल्कुल सच हैं। यह लिपस्टिक वैसे भी लंबे समय के लिए होठों पर लगभग 7 से 8 घंटों के लिए टिकी रहती हैं। यह लिपस्टिक सुपर मैट होती हैं और 12 अलग अलग रंगों पर टिकी रहती हैं जो कि चमकदार और अच्छी रहती हैं। अगर आपके होंठ फटे हैं तो इस लिपस्टिक को लगाने से पहले होठों को स्क्रब कर दें और इसके बाद वैसलीन या फिर लिप बाम की एक मोटी परत को होठों पर लागू करें। इसकी कीमत मार्केट में कम से कम 575 रुपए हैं।

Maybelline Super Stay 14 Hour LipstickImage Source: https://2.bp.blogspot.com/

6. रेवलॉन सुपर लस्ट्रस मैट लिपस्टिक
आप इस मैट लिपस्टिक को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं कर सकती, अगर आप एक सस्ते और कीफायती मैट लिपस्टिक की तलाश कर रही हैं। जैसा की आप जानती हैं कि रेवलॉन ब्रान्ड कभी गलत नहीं हो सकता। यह लिपस्टिक काले रंग के उत्तम पैकेजिंग में आती हैं और इसमें क्रीमी और मैट के बीच की लिपस्टिक है। इस लिपस्टिक के साथ आपको लिपबाम या फिर वैसलीन लगाने की जरूरत नहीं हैं। अगर आपके होंठ फटे हैं तो आप होठों में पहले स्क्रब कर दें। यह लिपस्टिक 5 से 6 घंटे तक टिकती है और खाना खाने और कुछ पीने के बाद भी होठों पर टिकी रहती हैं। इस लिपस्टिक की मार्केट में 599 रुपए कीमत है।

Revlon Super Lustrous Matte LipstickImage Source: https://i.ebayimg.com/

7. फेस एल्टीमेट प्रो लॉन्ग वियर मैट लिपस्टिक
यह लिपस्टिक एक चिकने पैकेजिंग में आती हैं। इस रेंज में कम से कम 12 शैड्स उपलब्ध है। इस लिपस्टिक में विटामिन ई और एंटी एजिंग के गुण पाए जाते हैं जो कि हमारे होठों को हाइड्रेट और मुलायम बनाती हैं। यह लिपस्टिक काफी लॉन्ग लास्टिक होती हैं। यह वाटरप्रूफ और अत्यधिक पिगमेंटिग होती हैं। एक स्ट्रोक में ही यह लिपस्टिक अपारदर्शी तरह से होठों पर लग जाता हैं। यह लिपस्टिक 699 रुपए में आती हैं।

Faces Ultime Pro Long Wear Matte LipstickImage Source: https://1.bp.blogspot.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments