भारतीय महिलाओं के लिए 7 ब्यूटी टिप्स

-

भारतीय महिलाओं को श्रृंगार करना बहुत अच्छा लगता हैं और भारत में तो एक स्त्री के श्रृंगार से कई सारी चीजें जुड़ी होती हैं। जिससे वो अपने आपको सुंदर दिखा सकती हैं। लेकिन ये जरुरी नही है कि आप हर बार अपने आपको केवल गहनों से ही सुन्दर दिखा सकती हैं। आप चाहे तो मेकअप का भी प्रयोग कर सकती हैं। अगर आप अपने मेकअप में कुछ छोटी-छोटी चीजे जोड़ेगी तो उससे आपकी सुन्दरता में चार-चांद लग सकता हैं। वैसे जब बात मेकअप की होती है तो ज्यादातर लोग यही सोचते है कि इस विषय पर तो हर महिला को अच्छे से जानकारी होती हैं। लेकिन ऐसा नही है मेकअप से जुड़ी कुछ ऐसी बाते भी हो जो अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप भी उन लोगे में से है जो मेकअप से जुड़ी छोटी-छोटी बातो को नही जानती हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही ब्यूटी टिप्स के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप बहुत ही कम समय में अपने आपको सुन्दर दिखा सकती हैं।

woman in indianImage Source: digytag

1. आंखों के लिए केवल लिक्विड आइलाइनर्स का ही प्रयोग जरुरी नही –
आइलाइनर्स को लेकर हर किसी की अलग-अलग राय होती हैं। आइलाइनर से आप अपनी आंखों को बड़ा दिखा सकती है जिससे वो बहुत सुन्दर लगती हैं। वैसे ज्यादातर महिलाएं काले रंग के आइलाइनर का ही प्रयोग करना पसंद करती हैं। अगर आपको अलग-अलग रंगो के आइलाइनर का प्रयोग करना पसंद है तो आप उनका भी प्रयोग कर सकती है और इसके लिए ये जरुरी नही है कि आप केवल लिक्विड आइलाइनर का ही प्रयोग करें। आजकल मार्केट में लिक्विड, जेल औक काजल के रुप में भी आइलाइनर मिल जाते है। आप चाहे तो उनका भी प्रयोग कर सकती हैं वैस काजल के रुप में मिलने वाले आइलाइनर को लगाने में किसी भी तरह की परेशानी नही होती हैं और इन्हे सुखाने के लिए आपको अलग से इंतजार नही करना पड़ता हैं। अगर आप आइलाइनर में अलग रंगो का प्रयोग करना चाहती हैं तो आप नीले, हरे और भूरे रंग का प्रयोग कर सकती हैं। ये रंग आपकी आंखों पर बहुत अच्छे लगेंगे।

Liquid liners are not an inevitable partImage Source: cdn2.stylecraze

2. अपनी आइब्रो के बाहर तरफ मेकअप करें-
किसी भी चेहरे को सुन्दर बनाने में आइब्रो का बहुत महत्व होता हैं। अगर आप अपनी आइब्रो का सही से ख्याल रखती हैं तो उससे भी आपकी सुन्दरता में चार-चांद लग सकते हैं। इतना ही नही अपनी आइब्रो को सुन्दर बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नही करना हैं। इसके लिए बस सफेद आई पेंसिल की आवश्यकता पड़ेगी। इसके बाद सफेद आई पेंसिल से अपनी आइब्रो को बाहर की तरफ से आउट लाइन करें इससे आपके चेहरे पर आपकी आइब्रोज ज्यादा दिखाई देखी।

Make your brows standImage Source: s3.amazonaws

3. आइब्रोज का ध्यान रखें-
हमारे चेहरे पर आइब्रो हमारी खूबसूरती को बड़ा भी सकती हैं और घटा भी सकती हैं, तो आपको एक समय के अन्तराल पर पार्लर में जा कर आपनी आइब्रो को एक सही आकार जरुर देना चाहिए इतना ही नही आप जब घर में हो तो उस समय भी उनके आकार को बनाए रखने का प्रयास करें। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखे की कही आपकी आइब्रो में खून की कमी तो नहीं हो रही हैं। क्योकि खून की कमी से उनका रंग बदलने लगता हैं। तो अच्छा होगा की आप अपनी आइब्रो की तरफ भी ध्यान दें।

Work with your browImage Source: 2.bp.blogspot

4. किसी भी चीज का ज्यादा प्रयोग ना करें-
केवल मेकअप से ही आप स्वयं को सुन्दर नहीं बना सकती है इसके लिए जरुरी है की आप अपनी त्वचा का भी ध्यान रखें और उसे स्वस्थ बनाये रखने के लिए उसका सही से देखभाल करें। लेकिन त्वचा को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए ये जरुरी नही है कि आप दिन में कई बार अपने चेहरे कि सफाई करें। अगर आप दिन में दो बार भी अपने चेहरे को साफ करते है तो उससे भी आपकी त्वचा स्वस्थ बनी रहेगी। इतना ही नही कभी-कभी अपने चेहरे पर स्क्रबर का भी प्रयोग करें इससे आपकी त्वचा पर मौजूद डेड स्किन हट जाएगी और आपकी त्वचा पर मौजूद पॉर्स भी खुल जाएंगे।

Don’t overdo-Image Source: i-am-girly

5. अपने लिए एक सही हेयरस्टाइल का चुनाव करें-
बाल किसी भी लड़की के बहुत महत्व रखते हैं तो इनका भी ख्याल रखना बहुत जरुरी होता हैं। आजकल हमारे बाल प्रदूषण के कारण भी बहुत ज्यादा खराब हो जाते है तो ऐसे में ये जरुरी हैं कि आप हफ्ते में कम से कम दो बार तो अपने बालों को जरुर धोएं इतना ही नही आप जब भी बाल धोए तो उससे पहले अपने बालों पर तेल मालिश जरुर कर लें। इससे आपके बाल मजबूत और चमकदार हो जाएंगे। इतना ही नही अगर आप अपने चेहरे के आकार को ध्यान में रख कर अपने बालों की कटिंग करती हैं तो इससे आप और भी ज्यादा सुन्दर लगने लगेगी। वैसे आप चाहे तो अपने बालों के साथ कोई सुन्दर सा हेयरस्टाइल भी बना सकती हैं।

Find your signature hair styleImage Source: ogoom

6. त्वचा के रंग को हल्का करने के लिए मेकअप का प्रयोग ना करें-
अक्सर देखा गया है कि लड़कियां अपने रंग को साफ और हल्का दिखाने के लिए कई तरह के मेकअप करती हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए इससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता हैं। अगर आप अपने रंग को हल्का करने के लिए जरुरत से ज्यादा मेकअप करेगी तो इससे आप सुन्दर नहीं लगेगी। आपकी त्वचा का जो भी रंग हो उसे हल्का करने के लिए कभी भी अतिरिक्त मेकअप करना सही नही होता हैं क्योकि इससे आपके चेहरे पर मुंहासे हो सकते हैं।

Don’t use makeup to lighten your sImage Source:cloud.skim

7. एक सही लाल लिपस्टिक का प्रयोग करें
लिपस्टिक से आप अपने होंठों के सुन्दर बना सकती हैं लेकिन लिपस्टिक का प्रयोग करते समय भी इस बात का ध्यान जरुर रखे कि आप जिस रंग का प्रयोग कर रही है क्या वो आपकी त्वचा के रंग के साथ मैच कर रहा है कि नही। वैसे आजकल मार्केट में कई सारे रंगों में लिपस्टिक मिल जाती हैं लेकिन ज्यादातर लड़कियों को लिपस्टिक में लाल रंग बहुत अच्छा लगता है अगर आपको भी लाल रंग पसंद है तो आप लाल लिपस्टिक लेते समय उसके शेड का जरुर ध्यान रखें की क्या वो आपकी त्वचा के रंग के साथ अच्छा लग रहा है कि नही।

Find your perfect red lippy-Image Source: 2.bp.blogspot

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments