बॉलीवुड के ये कपल्स अपने प्यार को नहीं करते स्वीकार

-

प्यार और जलन दोनों को छिपा पाना जरा मुश्किल होता है, लेकिन बॉलीवुड कपल्स के साथ ऐसा संभव नहीं है। वह अपने रिलेशनशिप को छिपाने के लिए बेहतरीन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि उनके रिलेशनशिप स्टेट्स के कारण कहीं उनकी फैन फॉलोइंग खत्म या कम ना हो जाए, जिसके कारण वह अक्सर अपने रिश्ते को छिपाकर रखते हैं। लेकिन कभी कभार किसी इवेंट के दौरान वह एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर ही आ जाते हैं। हम सभी को भी इस बात का इंतजार रहता है कि कब यह स्टार्स अपने रिश्ते को सबके सामने स्वीकार करेंगे।

यह भी पढ़ेः बी टाउन की यह अभिनेत्रियां इन 7 सिंपल ब्यूटी ट्रिक्स का करती हैं इस्तेमाल

 

 1 अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

विराट और अनुष्का बी टाउन के सबसे प्यारे कपल हैं, लेकिन यह दोनों भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं करते हैं। अक्सर सार्वजनिक इवेंट्स पर दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार देखने को मिलता है।

image source:

 

2 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

दीपिका के को-स्टार विन डीजल ने भी हाल में इन दोनों के रिश्ते के बारे में बताया। जहां एक तरफ रणवीर सिंह दीपिका के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार करने से नहीं डरते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ दीपिका इस बारे में कुछ कहना ही नहीं चाहती हैं। हम सब अब यह सोच रहें हैं कि आखिर कब तक यह रिश्ता इस तरीके से बना रहेगा।

image source:

 

3 वरुण धवन और नताशा दलाल

इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरें काफी लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। हम सभी इस बात से आश्चर्य में हैं कि आखिर इन दोनों के बीच में कैसी खिचड़ी पक रही है। नताशा दलाल जो कि पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं, वरुण धवन उन्हें काफी लंबे समय से डेट कर रहें हैं। खबरों की मानें तो यह दोनों बचपन के दोस्त हैं, नताशा वरुण को उनके अभिनय की शुरुआत से पहले से ही डेट कर रहीं हैं।

image source:

यह भी पढ़ेः इन 7 कारणों की वजह से रणवीर सिंह को हर कोई करता है प्यार

4 सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की ऑन और ऑफ स्टोरी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। यह दोनों यह नहीं चाहते हैं कि दुनिया को उनके रिश्ते के बारे में पता चले, जिसके कारण वह काफी चालाकी से इस बात को सबसे छिपाएं बैठे हैं। लेकिन आलिया और सिद्धार्थ दोनों शायद यह नहीं जानते हैं कि बिना आग के धुंआ नहीं उठता है। कई अनगिनत अवसरों पर दोनों को साथ में मस्ती करते देखा गया है।

image source:

 

5 सोनम कपूर और आनंद अहूजा

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर जितना अपने फैशन सेंस के लिए खुले विचारों की है, उतनी ही गोपनीयता में वह अपने रिलेशनशिप को रखने की कोशिश करती हैं। अफवाहों के अनुसार, स्टाइल आइकन सोनम कपूर दिल्ली के व्यापारी आनंद अहूजा को डेट कर रहीं हैं। हम यह तो नहीं बता सकते हैं कि दिल्ली और मुंबई के यह तार कैसे जुड़े, लेकिन हम यह जरूर कहना चाहते हैं कि सोनम अपने फैंस से यह सच्चाई जरूर छिपा रहीं हैं। सोनम कपूर अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के फैशन लेबल, “भाने” को फ्लॉन्ट करती हुई देखी जा चुकी है। यह अफवाहें फिल्म रुस्तम की सक्सेस पार्टी के दौरान और मजबूत हो गई, जब सोनम को आनंद अहूजा की कार में देखा गया था।

image source:

 

6 सागरिका घाटगे और जहीर खान

यह दोनों इस लिस्ट में बिल्कुल नए हैं। कुछ महीनों पहले तक किसी को यह भी नहीं पता था कि “चक दे इंडिया” फिल्म की यह अभिनेत्री जहीर खान को डेट कर रहीं हैं। इन दोनों के रिश्ते की सच्चाई युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में देखने को मिली थी। इन दोनों को देखकर साफ पता चलता है कि वह किस तरीके से एक दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं। खबरों की मानें तो, जहीर खान ने सागरिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा है, और उन्होंने उनका जवाब “हां” दिया है।

image source:

7 टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी

बिग स्क्रीन पर अपने प्रदर्शन से पहले ही इन दोनों के डेटिंग की खबरे चर्चा में बनी हुई थी। इन दोनों के रिश्ते की अफवाह एक रोमांटिक वीडियो ब्रेफिक्रा से दिखाई देने लगी थी। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी दोनों ही कई बार अनगिनत अवसरों में साथ देखें गए हैं। कई बार दोनों को एक दूसरे के साथ हैंगआउट करते हुए भी देखा गया है।अब सवाल यह उठता है कि क्या यह दोनों सिर्फ दोस्त हैं? या कुछ और..

image source:

यह भी पढ़ेः बॉलीवुड के इन 8 कलाकारों ने एक्टिंग के साथ ही दूसरे क्षेत्र में दिया अपना शत प्रतिशत

 

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments