शरीर के लिए सरसों तेल के 8 फायदे

-

सरसों का तेल एक ऐसा तेल है तो हर भारतीय घर में देखने को मिल जाएगा। इस तेल का निर्माण सरसों के बीज को पीस कर किया जाता है। काफी समय पहले से ही सरसों के तेल का प्रयोग खाना पकाने के लिए किया जा रहा हैं। इस तेल मे अन्य तेलों के मुकाबले बहुत कम कोलेस्ट्रॉल होता हैं और स्वाद के मामले में भी ये बहुत अच्छा होता हैं। लेकिन क्या आप ये जानते है की सरसों के तेल में कुछ गुण छुपे हुए है जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आज हम आपको सरसों के तेल के कुछ ऐसे ही गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सरसों का तेल एक ऐसा तेलImage Source: https://img.yasmina.com/

1. हृदय लाभ
सरसों के तेल में ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड होते है जो कि अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं, इतना ही नहीं यह हमारे शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। यह हृदय रोगों से लड़ने में भी मदद करता हैं।

हृदय लाभImage Source: https://commonmansbiblejourney.files.wordpress.com/

2. कैंसर से बचाता हैं
सरसों का तेल ‘ग्लूकोसिनोलाते’ नामक एक तत्व होता है जिसे आप एंटी कार्सिनोजेनिक एजेंट के रूप जानते हैं। यह हमारे शरीर में कैंसर ट्यूमर को पैदा करन वाले जीनस को नीयंत्रित करता हैं।

3. अस्थमा के रोगियों के लिए अच्छा हैं
सरसों का तेल अस्थमा और साइनोसाइटिस के इलाज के लिए भी बहुत अच्छा विक्लप माना जाता हैं। अगर आप दौरा पड़ने के बाद सरसों के तेल से मालिश करते हैं, तो यह फेफड़ों के रोगी को सांस सही से ना ले पाने की समस्या को भी सही करता हैं।

अस्थमा के रोगियों के लिए अच्छा हैंImage Source: https://organicoilstore.com/

4. कॉंगेस्टीओं को साफ करता हैं
यह एक डॉंगेस्टेन्ट के रूप में कार्य करता है, जिससे खांसी और सर्दी का इलाज होता हैं। कपूर के साथ सरसों के तेल को मिला कर अपनी छाती में धीरे-धीरे मालिश कर लें। इससे आपको गर्माहट मिलेगी और धीरे-धीरे आपकी सर्दी की समस्या भी दूर हो जाएगी।

5. भूख बढ़ाता हैं
अगर आपको भूख नही लगती हैं और इसके लिए डॉक्टर के पास जा कर अलग-अलग तरह की दवाईयां खाती हैं। तो आप दवाईयों के स्थान पर सरसों के तेल का भी प्रयोग कर सकती हैं। अगर आप इसका रोज सेवन करती है तो इससे आपको भूख लगने लगेगी।

6. पाचन में मदद करता है
सरसों के तेल की मदद से हमारे शरीर के विभिन्न अंगों तक रक्त अच्छे से पहुंच पाता हैं। जिससे पाचन तंत्र सही से काम करता है। इतना ही नही ये संक्रमण से भी हमारे शरीर को बचाता हैं।

पाचन में मदद करता हैImage Source: https://themustardspecialist.files.wordpress.com/

7. दर्द से राहत दिलाता है
अगर आप नियमित रुप से सरसों के तेल की मालिश करती है तो इससे आपके शरीर में होने वाला दर्द भी कम हो सकता हैं। अगर आपके पैरों में अक्सर दर्द रहता हैं तो आप उस दर्द को भी कम कर सकती हैं।

8. स्वस्थ त्वचा प्रदान करता हैं
सरसों के तेल से नियमित रुप से मालिश करने से आपकी त्वचा स्वस्थ और जवां-जवां रहती हैं। इतना ही नही ये त्वचा के रुखेपन को भी कम करता हैं साथ ही त्वचा को चमकदार और कोमल बनाता हैं।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments