सानिया-शोएब रिश्ते को मजबूत बनाती हैं ये 8 बातें

-

सानिया मिर्जा एक भारतीय खिलाड़ी और शोएब मलिक पाकिस्तानी। भले ही इन दोनों के देश के संबंध मधुर ना हुए हो लेकिन इन दोनों की शादी आज भी मजबूती के साथ टिकी हुई है। लोगों ने इनकी शादी को लेकर कई तरह की बातें की थी। पर लोगों की हर बातों को अनदेखा कर इस खूबसूरत जोड़ी ने अपने प्यार के 6 साल पूरे कर लिए है। वहीं आज भी इनकी जोड़ी काफी रोमांटिक बनी हुई है। दोनों के प्यार को देखकर लोग हैरान है कि आखिर इनके बीच ऐसा क्या है कि दोनों सभी पल जिन्दादिली के साथ निभाते देखें जाते हैं और दोनों कैसे इस रिश्ते को एक दूसरे के प्यार और सम्मान के साथ निभाते चले आ रहे पा रहे हैं। आइए जानते है इस खूबसूरत जोड़ी के बारें में…

shoaib malik and sania mirza1Image Source:

1.बॉन्डिंग –
सानिया और शोएब के बीच कभी भी देश के प्रति उनका प्रेम आड़े नहीं आया। दोनों एक-दूसरे के देशों का सम्मान करते है। सानिया का भारत आना, यहां के लिए खेलना, इन बातों में कभी भी शोएब ने विरोध नहीं किया। वो दोनों हर बात ए्क दूसरे से शेयर करते है। शोएब का मानना है कि वो खुशकिस्मत है कि उनकी पत्नि एक भारतीय खिलाड़ी है।

shoaib malik and sania mirza2Image Source:

2. सिर्फ प्‍यार मयाने रखता है –
सानिया और शोएब के बीच कभी भी अहम नहीं आया, दोनों एक दूसरे का बेहतर सम्मान करते है। भले ही देश अलग हो पर उनके मुताबिक इंसान तो अलग नहीं है और ये दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से समझते हैं। आज इसी प्यार के सहारे वो दोनों एक है।

shoaib malik and sania mirza3Image Source:

3. कोई भी रिश्‍ता परफेक्‍ट नहीं –
आपसी रिश्ते के बारे में दोनों के ख्याल एक से मिलते है, वो कहते है रिश्ता प्यार और विश्वास के साथ बनता है। इसी विश्वास के साथ सानिया आज भी अपने भारत देश के लिए खेल रही है, जो दो देशों की अटूट एकता का प्रतीक है। भले ही दोनों देशों में कितने ही मतभेद हो पर इनके प्यार के बीच आज भी पाकिस्तान भारत की सीमा आड़े नहीं आई है, ना ही कभी शोएब नें सानिया से ये जानने की कोशिश की है कि वो किस देश के लिए सपोर्ट करेगी।

shoaib malik and sania mirza4Image Source:

4.एक-दूसरे की खुशी से ज्‍यादा कुछ नहीं –
दोनों के रिश्ते इतने मजबूत हैं कि वो दोनों एक दूसरे के मान सम्मान के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है। तभी तो साइना ने अपने देश को छोड़ उनसे शादी करने का मन बना लिया।

shoaib malik and sania mirza5Image Source:

5.सपोर्ट और केयर –
दोनों हर पल हर जगह एक दूसरे का साथ देते है। जो भी लोग उनसे किसी भी प्रकार के प्रश्न पूछते है तो ये बड़े ही आत्मविश्वास और संयम के साथ जवाब देते हुए लोगों का मन मोह लेते है। भले ही बात एक भारत पाकिस्तान के बीच टूटते रिश्तों के लेकर क्यों ना की गई हो। पर दोनों एक दूसरे के देशों का सम्मान करते है।

shoaib malik and sania mirza6Image Source:

6. पर्सनल और प्रोफेशनल को अलग रखें –
शोएब अपनी वाइफ की भावनाओं को समझते हुए उसका साथ देते है, दोनों के बीच कभी अपने देशप्रेम नहीं आया और ना ही शोएब नें सानिया को भारत के विरूद्ध खेलने पर जोर डाला। सानिया भारत की एक सफल खिलाड़ी हैं और उन्होंने हमेशा देश की प्रति अपनी वफादारी साबित भी की है। शोएब ने भी सानिया का पूरा साथ देकर अपने रिश्ते को मजबूत बनाया है।

shoaib malik and sania mirza7Image Source:

7.विश्‍वास से बड़ा कुछ नहीं –
दोनों हमेशा एक दूसरे का साथ देते हुए एक दूसरे का सपोर्ट करते है। हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान मिलकर करते है। इन दोनों की शादी के समय भी विरोध में कई अवाजें उठाई गई थी पर दोनों के विश्वास नें उन्हें अडिग रहने के लिए मजबूत बनाए रखा।

shoaib malik and sania mirza8Image Source:

8.प्‍यार जताना सीखें –
ये जोड़ा कभी भी अपने प्यार को छिपाने का प्रयास नहीं करता है, अपने हर खुशी भरे पल को वो सोशल मीडिया में शेयर करते हैं। सोशल मीडिया के द्वारा ही वो अपने प्यार को जताने का प्रयास करते रहते है। अपने रिश्ते को वो दोनों बाखूबी निभा रहें है।

shoaib malik and sania mirza9Image Source:

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments