लड़कों को समझने के लिए ये 9 बातें ही काफी हैं!

-

रिश्तों में पड़ना काफी आसान होता है, लेकिन रिश्ते निभाना उतना ही ज्य़ादा महत्वपूर्ण और मुश्किल है क्योंकि हम लड़कियों के बारे में लोग वैसे भी कह देते हैं कि लड़कियों को समझना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है। वहीं आप यह भी जान लें कि लड़कों को समझना भी आसान काम नहीं है। रिश्तों में बंधे रहने के बावजूद भी लड़कियों के लिए लड़कों को समझ पाना एक टास्क की तरह होता है। जिनको काफी लड़कियां पूरा नहीं कर पातीं। वहीं दूसरी ओर लड़कियां अगर किसी लड़के को पसंद करती हैं और दूसरी तरफ से लड़का रिस्पॉन्स ना करे तो लड़कियां उस लड़के की फीलिंग्स तक को नहीं जान सकती हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से हमें उम्मीद है कि आप लड़कों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगी। साथ ही जान पाएंगी कि कैसे होते हैं लड़के और क्या चलता है उनके दिमाग में…

you will better understand men by these tips1Image Source: netdna-cdn

1. आपका किसी से साथ बात या फ्लर्ट करना भी कर देता है उन्हें परेशान
लड़कों की ये बात सभी जानते हैं कि अगर उन्हें जलन भी हो रही होती है आपको किसी और के साथ देखकर तो भी वह उस चीज को जल्दी दिखाते नहीं हैं, लेकिन उन्हें सच में आपका किसी और से मजाक करना दिल से पसंद नहीं होता है। वहीं, अगर आप उनसे इस तरह का मजाक करेंगी तो वह सच में आपके लिए दीवाने हो जाएंगे। वह आपसे भी दीवानों की तरह ही बातें करेंगे।

you will better understand men by these tips2Image Source: co

2. पहली नजर के प्यार वाले कॉन्सेप्ट पर होता है यकीन लेकिन…
लड़कों के दिलों दिमाग में फिल्मों में दिखाए गए पहली नजर वाले प्यार का कॉन्सेप्ट होता है। वह मानते हैं कि ऐसा हो सकता है कि वह किसी को पहली नजर में देखें और उसके लिए पागल हो जाएं, लेकिन आप उस पहली नजर वाले प्यार को खूबसूरती से ना जोड़े। लड़कों को लड़कियों की एक स्माइल भी दीवाना बना सकती है। वहीं किसी को उनके दूर से देखने का अंदाज भी भा जाता है। वहीं कई लोग तो लड़कियों के बालों पर ही फिदा हो जाते हैं। ऐसे में जान लें कि सिर्फ खूबसूरत होना ही उनके लिए मायने नहीं रखता है।

romantic couple in front of santa monica amusement park at sunseImage Source: thegoldenscope

3. वो भी चाहते हैं अपनी फीलिंग्स को शेयर करना
हर इंसान की चाह होती है कि उसकी लाइफ में कोई ऐसा हो जिसके साथ वह अपनी हर फीलिंग्स सुख दुख, खुशी, गम सब शेयर कर सके, लेकिन जान लें कि लड़कियों की तरह उनको अपना कम्फर्ट ज़ोन पाने में वक्त लगता है। वहीं लड़कियों में देखा जाता है कि अगर लड़के अपनी कुछ बातें उनसे शेयर करने की सोचते भी हैं तो लड़कियां उनके ऊपर सवालों की झड़ी लगा देती हैं। जिसके चलते वह इस चीज से बचते हैं। इसलिए अगर आप उनका कम्फर्ट ज़ोन पाना चाहती हैं और चाहती हैं कि वह आपसे अपनी सब बातें शेयर करें तो आप उन्हें पूरा वक्त दें। जिससे वह धीरे-धीरे आपके सामने खुल सकें क्योंकि अगर आपने उनकी बातों पर सवाल किए तो वह हमेशा इन बातों से बचने की कोशिश में ही लगे रहेंगे।

you will better understand men by these tips4Image Source: plazadelbosque

4. हर लड़के की चाहत होती है ये…
क्या आप जानती हैं कि हर लड़के के मन की एक दबी इच्छा क्या होती है। नहीं ना, तो जान लें कि एक लड़का हमेशा चाहता है कि बहुत सी लड़कियां उस पर मरें, उसके पीछे आगे घूमती रहें। वहीं कई लड़के तो खुली आंखों से अपने आपको लड़कियों के साथ घिरा हुआ देख लेते हैं। साथ ही मन ही मन में खुश होते रहते हैं। याद रखिए इस बात को कि कोई लड़का कितना भी शरीफ क्यों ना हो वह कभी भी लड़कियों की क्लीवेज को देखने का मौका मिस नहीं करेगा, लेकिन वो हमेशा ऐसा तब करेगा जब आप उसे ना देख रही हों। वहीं जान लें कि लड़कों को अश्लील फिल्में देखने का भी बहुत गंदा वाला शौक होता है। जिसके चलते उनके दिमाग में यही सब चलता रहता है।

you will better understand men by these tips5Image Source: brandalive

5. अश्लील फिल्में देखने की लत
लड़कों को ऐसी फिल्में देखने का शौक बचपन में ही लग जाता है। उन्हें लड़कियों की एनाटॉमी को जानने में बड़ी दिलचस्पी होती है। जिसके तहत वह अश्लील फिल्मों को बार बार जरूर देखते हैं। देखा जाता है कि जिन लड़कों के पास बेहद खूबसूरत गर्लफ्रेंड भी होती हैं, फिर भी उनकी ये अश्लील फिल्में देखने की आदत नहीं बदलती है। इसलिए आप उनकी इस बात को ज्यादा माइंड ना करें।

you will better understand men by these tips6Image Source: divorcedgirlsmiling

6. सेक्स पसंद होता है, लेकिन पागल नहीं होते
लड़कों के बारे में इस चीज को तो सभी अच्छे से जानते हैं कि उन्हें सेक्स काफी पसंद होता है, लेकिन जान लें कि वह इसके लिए पागल नहीं होते हैं। आपको लगता होगा कि हर वक्त सिर्फ वह इसके लिए तैयार रहते हैं तो ये आपकी बड़ी गलतफहमी है। हां इतना जरूर है अगर आप उन्हें थोड़ा प्रेशराइज्ड करेंगी तो वह अपना इरेक्शन भी खो दें।

you will better understand men by these tips7Image Source: glamour

7. कॉम्प्लीमेंट्स उन्हें भी पसंद होते हैं
अभी तक आपने सुना होगा कि लड़कियों को कॉम्प्लीमेंट्स पसंद होते हैं। यह चीज उन्हीं को ज्यादा मिलती है। वहीं अगर ये चीज कोई लड़का दे दे तो लड़कियां आसमान में बिना पंखों के उड़ने लगती हैं, लेकिन जान लें कि लड़कों को भी कॉम्प्लीमेंट्स उतने ही पसंद होते हैं। वहीं अगर कोई लड़की उनको कॉम्प्लीमेंट्स दे तो इस बात को वह कभी नहीं भूलते।

you will better understand men by these tips8Image Source: picdn

8. मन ही मन हारने पर भी कॉम्प्लेक्स फील करना
लड़कियों के मुकाबले लड़कों में कम्पटीशन की भावना ज्यादा देखी जाती है। बेशक कोई गेम ही हो। देखा जाता है कि लड़के ज्यादातर मन ही मन कम्पटीशन करते रहते हैं। वहीं अगर वह हार जाते हैं तो मन ही मन कॉम्प्लेक्स फील करने लगते हैं।

you will better understand men by these tips9Image Source: expertshelpguide

9. सीधा-सीधा कहें हर बात
लड़कियों के लिए अक्सर ये कहा जाता है कि वह पहेलियों की तरह होती हैं। उनको समझना काफी मुश्किल का काम है, लेकिन जान लें कि लड़के भी किसी पज़ल से कम नहीं होते हैं। आप जो कहती हैं लड़के ज्यादातर उसका कुछ और ही मतलब निकालते हैं। इसलिए अगर लड़कों से कभी कुछ कहना हो तो सीधा-सीधा बोलें। उनके सीधी बात ही दिमाग में जल्दी घुसती है।

you will better understand men by these tips10Image Source: pixabay

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments