गन्ने का रस पीने के हैं कई फायदे

-

गर्मियां के मौसम में लोग ठंडी चीज़ें पीना पसंद करते हैं। इस मौसम में सबको ठंडी चीज़ें जैसे आइसक्रीम, लस्सी, कोल्ड्ड्रिंक आदि काफी पसंद आते हैं। लेकिन ऐसी कई चीज़ें हैं जिन्हें पीने से गर्मियों में राहत तो मिलती है लेकिन सेहत की दृष्टि से यह चीज़ें सही नहीं मानी जाती। इस मौसम में लोग कुछ खाने से ज्यादा, ठंडा पेय पीना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन गर्मियों में गन्ने का रस पीना बाकि सारे विकल्पों से कहीं अधिक बेहतर है। इसे गर्मियों के लिए बेहतर पेय माना जाता है।

गर्मियों में गन्ने का रस पीने के कई फायदे हैं, जो इस प्रकार हैं –
1.    इसमें ग्लाइकोलिक एसिड और अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
2.    इसके अलावा गन्ने का रस, गर्मियों में अमृत की तरह है। इससे ना सिर्फ चेहरे के मुंहासे बल्कि दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।
3.    यह स्किन हो हाइड्रेट करके चेहरे को जवां बनाए रखता है।

यह स्किन हो हाइड्रेट करकेImage Source: wordpress

4.    यह शरीर को तपती गर्मी में भी ठंडक देता है।
5.    साथ ही कई तरह की बिमारियों को भी दूर रखता है।
6.    गन्ने का रस पीने से शरीर को भरपूर ऊर्जा प्राप्त होती है।
7.    इसमें काफी कम मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, इसलिए यह शरीर को चीनी जितना नुकसान नहीं पहुंचाता।
8.    यह शरीर को डिहाइड्रेशन से दूर रखता है।

यह शरीर को डिहाइड्रेशन सेImage Source: stylecraze

9.    गन्ने के रस में मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, मैगनीज और पोटैशियम होता है।
10.    यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की कमी को दूर करता है।
11.    इसमें ग्लूकोज की मात्रा काफी अधिक होती है। इलेक्ट्रोलाइट और ग्लूकोज से एक अच्छा एनर्जी ड्रिंक बनता है।
12.    गन्ने के जूस में AHA यानि कि अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड पदार्थ पाया जाता है, जो त्वचा की समस्याओं को दूर करता है। साथ ही त्वचा में कसाव भी लाता है। AHA  चेहरे से पिंपल्स दूर करता है व त्वचा से दाग आदि भी कम करने में सहायक है। यह त्वचा को हाइड्रेट कर झुर्रियों की समस्या को भी दूर करता है।

गन्ने के जूस में AHA यानि किImage Source: hypehair

13.    गन्ने के रस को स्किन पर कुछ देर लगा रहने दें और फिर चेहरा पानी से साफ़ कर लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा साफ़ और खिली-खिली नज़र आएगी।
14.    गन्ने का जूस पीने से हृदय रोग जैसे हार्ट अटैक से बचाव होता है। इसके सेवन से शरीर में ट्राईग्लिसराइड और कॉलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इस वजह से धमनियों में फैट नहीं जम पाता और हृदय व शरीर के बाकी अंगों के बीच खून का बहाव सही से होता है।

sugar cane juice benefitsImage Source: com

यही कारण है कि गर्मियों में गन्ने के रस का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।  यह ना केवल एक अच्छा ड्रिंक है बल्कि इसमें कई स्वास्थयवर्धक गुण भी है। इसलिए गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक आदि पीने की जगह गन्ने के जूस का सेवन करें। इससे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है और मस्तिष्क में ठंडक भी पहुंचती है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments