कच्चा लहसुन खाने से होते है कई जबरदस्त फायदे

-

लहसुन में पाये जाने वाले प्राकृतिक एंटीबॉयोटिक गुण हमारे शरीर के लिये संजीवनी की तरह काम करते है जिसके फायदों से अनजान लोग अपने घरों में सिर्फ इसका सेवन अपने स्वाद को बढ़ाने के लिये करते आए है। इसका सेवन करने से ये हमारे रोगों को दूर करने की क्षमता रखता है। औषधिय रूप से इसका उपयोग काफी पुराने समय से होता या है। ये दर्द निवारक औषधिय दवा के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा इसका प्रयोग करते रहने से हमें जवां बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। इन्ही गुणों के कारण आज कच्चा लहसून बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी उपचार के रूप में भी इसका उपयोग किया जाने लगा है।

लहसुन में पाये जाने वालेImage Source: https://www.dainikpurbokone.net/

आज हम आपको बताने जा रहे हैं लहसुन खाने से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जिनसे आप अनजान है

1. हाई बीपी से बचाए
कच्चा लहसून खाने से हमारी पाचन क्रिया काफी अच्छी होती है शरीर की बादी को कम कर हाइपरटेंशन के लक्षणों से भी मुक्ति दिलाता है। इसके अलावा यह ब्लड सर्कुलेशन को नियमित रुप से संचारित कर दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करने के लिये काफी अच्छा उपाय है। लीवर और कीडनी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का यह सबसे प्रभावी उपचार माना जाता है।

हाई बीपी से बचाएImage Source: https://i9.dainikbhaskar.com/

2. डायरिया दूर करे
पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे अजीर्ण, खाने का ना पचना डायरिया आदि के उपचार के लिए कच्चा लहसुन रामबाण का कार्य करता है। लहसुन तंत्रिकाओं से संबंधित बीमारियों को दूर करने में बहुत लाभकारी सिद्ध हुआ है। लेकिन इसका प्रयोग सिर्फ खाली पेट ही किया जाये तो यह बीमारियों को दूर करने में अमृतीय बाण के समान है।

डायरिया दूर करेImage Source: https://hindi.boldsky.com/

3. भूख बढाए
यह हाजमें को ठीक कर हमारी भूख को भी बढ़ाता है। शरीर में जब एसिडिटी बढ़ने लगती है तो अजीब सी बैचेनी के साथ घबराहट भी होती है। ऐसे समय में लहसून आपकी घबराहट को दूर कर पेट में बन रहें एसिडिटी को और अधिक बढ़ने से रोकता है। यह शारिरीक तनाव को भी कम करने में मदद करता है।

भूख बढाएImage Source: https://images.onlymyhealth.com/

4. वैकल्पिक उपचार
लहसून खाने से शरीर के विषाक्त पदार्थ दूर होते है। एंव यह हमारे पेट में मौजूद सूक्ष्मजीवों और कीड़ों को दूर कर पेट को साफ करता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से अनेक प्रकार की बीमारियां जैसे डाइबिटीज़, ट्युफ्स, डिप्रेशन और कुछ प्रकार के कैंसर की रोकथाम के लिये यह रामबाण के समान कार्य करता है।

वैकल्पिक उपचारImage Source: https://images.onlymyhealth.com/

5. श्वसन तंत्र को मजबूत बनाएं
लहसुन में कई औषधिय गुण पाये जाते है जिसका सेवन करने से श्वसन तंत्र को काफी लाभ पहुंचता है। इसके अलावा यह सर्दी ,जुकाम, निमोनिया, कफ का बढ़ना अस्थमा, आदि की रोकथाम का प्रभावशाली उपचार है।

श्वसन तंत्र को मजबूत बनाएंImage Source: https://i9.dainikbhaskar.com/

6. ट्यूबरकुलोसिस में लाभकारी
लहसून के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जो टी.बी जैसे रोगों को दूर करने का असरदार साबित हुआ है।

ट्यूबरकुलोसिस-में-लाभकारीImage Source: https://pbs.twimg.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments