भोजन के बाद नहीं करने चाहिए ये काम

-

भोजन मानव एक बड़ी और मूलभूत आवश्यकता है। इससे ही हमारा जीवन आगे बढ़ता है। लेकिन यूं ही कुछ भी खा लेना हमारी सेहत के लिए खतरनाक होता है। जिस प्रकार से हम खाने के नियमों को जानते हैं ठीक वैसे ही हमें खाने के बाद के भी कुछ जरूरी नियमों के बारे में पता होना चाहिए। आज हम आपको भोजन के बाद न करने वाले कामों के बारे में बताने जा रहें हैं। अगर आप इन कामों को करते हैं तो इससे आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में…

यह भी पढ़े- भोजन के साथ न पीएं पानी, पाचन क्रिया होगी मजबूत

1. व्यायाम करना (Exercise)

Exerciseimage source:

वैसे तो व्यायाम करने से हमारी सेहत अच्छी बनती है। लेकिन भोजन के बाद व्यायाम करने से हमें कई मुश्किलें भी हो सकती है। भोजन करने के तुरंत बाद व्यायाम करने या एक्सरसाइज करने से हमारी पाचन क्रिया पर बुरा असर होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि भोजन करने के करीब 5 घंटे बाद ही व्यायाम करना चाहिए।

2. स्नान करना (bathing)

bathingimage source:

कई लोग ऐसे होते है भोजन के बाद नहाना पसंद करते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि भोजन के बाद स्नान करना हमारी सेहत के लिए खराब होता है, साथ ही इससे कई रोग उत्पन्न हो सकते हैं। दरअसल, भोजन करने के बाद हमारा शरीर की सारी शक्ति भोजन को पचाने में लग जाती हैं। इसके लिए हमारे शरीर को गर्माहट की आवश्यकता होती है और नहाने से हमारे शरीर को पूरी ऊर्जा नहीं मिल पाती है और भोजन पच नहीं पाता है।

3. सोना (sleep)

sleepimage source:

आपको बता दें कि भोजन के तुंरत बाद सोने से हमारे शरीर में वचन बढ़ने लगता है, वहीं इससे हमारे शरीर में कई रोग उत्पन्न होना शुरू हो जाते हैं। भोजन के बाद सो जाने से हृदय और पाचन संबंधी बीमारियों के खतरे बढ़ जाते हैं।

यह भी पढ़े- जमीन पर बैठकर भोजन करने से दूर होती है कई बीमारियां

4. दौड़ना (running)

runningimage source:

कहा जाता है कि दौड़ लगाना एक बेहतरीन एक्सरसाइज है इससे हमारे शरीर का वजन नियंत्रित रहता है। लेकिन भोजन के बाद दौड़ लगाने से पेट में मौजूद भोजन को पचाने में बेहद ही मुश्किल होती है और इससे पेट में भी दर्द होना शुरू हो जाता है, इसीलिए भोजन के बाद दौड़ लगाने से बचें।

5. चाय या कॉफी पीना (drink tea or coffee)

drink tea or coffeeimage source:

भोजन के बाद चाय या कॉफी लेने से हमारे भोजन को पचाने वाले एंजाइम्स भोजन में अच्छे से नहीं मिल पाते हैं और भोजन को पचाने में हमें बेहद ही परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़े- स्वस्थ रहने के लिए इन आहारों को शामिल करें अपने भोजन में

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments