खीरे के पानी के भी है कई लाभ

-

खीरा वो है जिसे हम बचपन से ही खाते आए है। सलाद के अलावा इसे अन्य भी चीजों में इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों में इसके बैगर हम दिन का खाना तक नहीं खाते है। इसके स्वास्थ पर कई फायदे देखने को मिलते है। गर्मियों में यह हमारे शरीर को तारोताजा रखता हैं। खीरे में विटामिन बी, सी, फोस्फोरस, पोटेशियम और आयरन प्रचुर मात्रा में मिलता है। खीरे में पानी की मात्रा बहुत अधिक होता है। इस कारण भी इसका सेवन गर्मियों मे बहुतायात में किया जाता है। इसका सेवन करने से प्यास कम लगती है। इसलिए भारतीय फिल्मी दुनिया के कई नामचीन सितारे स्लिम बॉडी पाने के लिए इसका सेवन करते है। थोड़ी सी भूख लगने पर खीरा खा लेने से भूख तुरंत शांत हो जाती है। साथ ही इससे प्यास भी नहीं लगती है।

खीरा वो है जिसे हम बचपनImage Source: https://www.carrotplus.com/

इसके अलावा खीरा कई प्रकार के रोगों को भी कम करने में सहायक होता है। खीरे में विटामिन और पोषण के कई सारे तत्व मौजूद होते है। यही नहीं खीरा कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है। इसके अलावा पेट की गैस, छाती में जलन की शिकायत और एसिडिटी होने पर भी खीरे का सेवन नियमित रूप से किया जा सकता है। खीरे के साथ नमक और नींबू खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा खीरे के रस में दूध, नींबू और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है साथ ही त्वचा मुलायम भी बनती हैं। ज्यादातर विशेषज्ञ खीरे के पानी को पीने की सलाह देते है। खीरे के पानी में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के कई तत्व मौजूद होते है। आज हम आपको खीरे के पानी की उपयोगिता को बता रहें हैं।

इसके अलावा खीरा कईImage Source: https://cdn.healthier.qld.gov.au/

1 तारोताजा रखने में सहायक
खीरे के पानी को पीने से शरीर में नमी का स्तर बना रहता है। शरीर में नमी बने रहना बहुत ही जरूरी होता है। क्योंकि इसी से शरीर का तापमान बना रहता है। इससे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में भी मदद मिलती है। साथ ही यह शरीर के सारे जहरीले पदार्थो के प्रभाव को कम करने में सहायक होता है।

तारोताजा रखने में सहायकImage Source: https://dailyhealthpost.com/

2 विटामिन प्रदान करना
पानी में किसी भी प्रकार का विटामिन नहीं होता है। लेकिन ताजे खीरे को पानी में डाल लें। इससे आपके पानी में सभी आवश्यक तत्व मौजूद हो जाएंगे। एक गिलास पानी में खीरा मिलाने से पानी के अंदर आवश्यक खनीजों के अलावा विटामिन ए और सी की भी जरूरत पूरी हो जाती है।

Cucumber WaterImage Source: https://cbsphilly.files.wordpress.com/

3 रक्तचाप नियंत्रण में रहना
हाईबीपी से शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इससे स्ट्रोक आना और हदय की कई अन्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। खीरे का पानी पीने से शरीर में रक्तचाप नियंत्रित रहता है। यह सब खीरे के शुष्क भाग के चार प्रतिशत के बराबर के पौटेशियम के कारण ही होता है।

रक्तचाप नियंत्रण में रहनाImage Source: https://i.ytimg.com/

4 पेट के रोगों को दूर करना
खीरे के अंदर मुक्त रूप वाली कैलोरी होती है। इस कारण भूख लगने पर यह हमारी भूख को मिटाने वाला होता है। वहीं खीरे के पानी से भी पेट भर जाता हैं। यह आपको उच्च कैलोरी वाले भोजन की कैलेरी प्रदान करता है।

पेट के रोगों को दूर करनाImage Source: https://instiks.com/

5 त्वचा का पूर्ण पोषण
पानी को पीने से त्वचा में नमी आती है और पानी से त्वचा में चमक भी आती है। लेकिन पानी में खीरा डाल देने से एक हेल्थ ड्रींक के सभी तत्व हमें मिलने लगते हैं। इस पेय में कई तरह के पोषक तत्व होते है। जो त्वचा को बेहतर और सुन्दर बनाते है। इसके साथ ही खीरे में सिलिका होता है, जो हमारी त्वचा के लिए लाभकारी होता है।

त्वचा का पूर्ण पोषणImage Source: https://cdn.klimg.com/

6 मांसपेशियों को मजबूत बनाता है
खीरे में मौजूद सिलिक जहां एक ओर त्वचा को खूबसूरत बनाता है। वहीं मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। हर रोज खीरे का पानी पीने से मांसपेशियां स्वस्थ बनती है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments