चीकू के हैं अद्भुत फायदे

-

चीकू एक ऐसा फल है जिसका स्वाद काफी मीठा और शीतल होता है। वैसे यह पित्तनाशक पौषिटक फल कई लोगों को बहुत पसंद आता है। चीकू में शर्करा की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है। लेकिन अगर खाना खाने के बाद चीकू का सेवन किया जाए तो यह कई तरह के फायदे प्रदान करता है।

चीकू एक ऐसा फल है जिसकाImage Source: https://www.thealthbenefitsof.com/

इस फल की खासियत यह है की यह फल हर मौसम में आसानी से मिल जाता है और ज्यादा मंहगा भी नहीं होता है। इस फल में कई तरह के पोषक तत्व जैसे की प्रोटिन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, विटामिन-सी, लोह तत्व आदि पाए जाते हैं। आप शायद नहीं जानते होंगे की अगर इस फल का दूध के साथ सेवन किया जाए तो इसके स्वास्थ्य लाभ कितने बढ़ जाते हैं।

इस फल की खासियतImage Source: https://cms.kienthuc.net.vn/

इस फल में 71% पानी, 1.5% प्रोटीन, 1.5% चर्बी पाई जाती है। चीकू में विटामिन-ए तथा विटामिन-सी की भी बहुत अच्छी मात्रा होती है। इसमे इतने सारे पोषक तत्वों के मौजूद होने के कारण यह गर्भवती और फीड कराने वाली महिलाओं के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

इस फल में 71% पानी, 1.5%Image Source: https://www.beautyglimpse.com/

चीकू में टैनिन पाया जाता है। जो कि एक बेहतर एंटीइनफ्लेमेंट्री एजेंट है। यह पेट संबंधी परेशानियों में काफी फायदेमंद है। इसमे ग्लूकोज भी मौजूद होता है। जो शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। आज हम आपको चीकू के अद्भूत फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके इतने सारे फायदे जानने के बाद हमें उम्मीद है की अगर आप इसका सेवन नहीं करते हैं तो इसका सेवन करने लगेंगे।

चीकू में टैनिन पाया जाता है।Image Source: https://i.ytimg.com/

शरीर को एनर्जी
चीकू में ग्लूकोज प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे सोर्स ऑफ एनर्जी भी कहा जाता है। यह शरीर को तुरंत उर्जा प्रदान करने का काम करता है। जो लोग रोज जिम जाते हैं। उन्हें ऊर्जा की बहुत आवश्यकता होती है। इसलिए उन लोगों को नियमित चीकू का सेवन करना चाहिए।

शरीर को एनर्जीImage Source: https://watchfit.com/

कैंसर से बचाव
चीकू कैंसर से बचाने में भी फायदेमंद है। दरअसल चीकू में प्रचूर मात्रा में विटामिन-ए और बी मौजूद होता है। इसके अतिरिक्त इसमे एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो कि कैंसर से बचाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-ए फेफड़ों और मुंह के कैंसर से बचाने में सहायक है।

कैंसर से बचावImage Source: blogspot.com/

गर्भावस्था में फायदेमंद
चीकू में मौजूद पोषक तत्वों के चलते इसे गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से खून की कमी दूर होती है। इसमे मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। यह गर्भावस्था के दौरान होने वाली अन्य परेशानियों जैसे की मतली और चक्कर आना आदि समस्याओं को दूर करता है। इसलिए गर्भवती और फीड कराने वाली महिलाओं के लिए चीकू पोषक तत्वों का अच्छा विकल्प है।

breastfeedingImage Source: https://www.foodandnutrition.org/

बेहतर पाचन तंत्र
चीकू में आयरन, पोटेशियम, नियासिन, फोलेट आदि पाया जाता है। यह सभी तत्व पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं इसमें एंटी वायरल और बैक्टीरियल गुण पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जिसके चलते इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं। इन सभी चीजों के चलते चीकू शरीर में बैक्टीरिया आने से भी रोकता है।

बेहतर पाचन तंत्रImage Source: https://poongodi.com/

त्वचा के लिए फायदेमंद
चीकू आपकी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमे विटामिन-ई मौजूद होता है। जिससे आपकी त्वचा को नमी मिलती है। जिससे आपकी त्वचा में चमक आती है और वो स्वस्थ और सुंदर हो जाती है। इतना ही नहीं चीकू में एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। जो फ्री रेडिकल को खत्म करता है। इसलिए इसका सेवन करने वालों को झुर्रियां जल्दी नहीं होती हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंदImage Source: https://www.nucollagen.no/

चीकू के अन्य फायदे
1. बुखार हो जाने पर रोगियों के लिए चीकू का सेवन अच्छा रहता है। और जो लोग इसका नियमित सेवन करते हैं उनकी आंतों की शक्ति बढ़ती है और आंते अधिक मजबूत बनती हैं।

बुखार हो जाने पर रोगियोंImage Source: https://edc2.healthtap.com/

2. जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं। उनके लिए भी चीकू फायदेमंद है। दरअसल यह गैस्ट्रिक इंजाइमों को नाश करके पाचन तंत्र को मजबूत कर मोटापे से बचाता है।

Measuring tape around slim beautiful waist.Image Source: https://www.gyanherbal.in/

3. इसमे लेटेक्स नामक तत्व अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह दांत की कैविटी को भरने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन सर्दी और खांसी को दूर करने में भी सहायक है।

इसमे लेटेक्स नामक तत्व अच्छीImage Source: https://images.onlymyhealth.com/

4. इसका सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है। इसके सेवन से दिमाग की तंत्रिकाओं का तनाव कम होता है। इसलिए तनाव के चलते जिन लोगों को अनिद्रा आदि की समस्या है वो इसका सेवन जरूर करें।

इसका सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भीImage Source: https://theunboundedspirit.com/

5. आप को आश्चर्य होगा लेकिन चीकू बालों के लिए भी लाभदायक है। इसके बीज को निकाल कर बालों में लगाया गया तो ये बालों को मॉश्चराइज करता है। इससे बाल मुलायम होते हैं और उनमे चमक आती है। इससे बालों का झड़ना भी कम हो जाता है।

Portrait of Beautiful Woman with smooth gloss long hair. High quality image.Image Source: https://cdn.howtoaskme.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments