महिलाओं के लिए लंबे समय तक चलने वाले परफ्यूम

-

आपके आसपास जब मनमोहक सी खूश्बू आती है तो आप उस खुश्बू से मदहोश हो जाते है एक अजीब से सुखद आनंद की अनुभूति होती है। जब भी हम ऐसी सुगंध को सूंघते हैं, तो यह हमें अतीत की यादों से जोड़ने का काम करती है। हमारे आसपास पॉजीटिव एनर्जी देती है। जिससे आसपास का वतावरण भी खुशहाल बना रहता है। आज हम आपको ऐसे परफ्यूम के विषय में बता रहे है जिसकी खूशबू ज्यादा देर तक टिकी रह सकती है। लेकिन इसे आप किस प्रकार और कैसे चुनेगें जानें इसके बारें में…

यदि आप ऐसे परफ्यूम का चुनाव करना चाहती है जो आपके बजट के अनुकूल रहते हुये पके लिये भी बोहतर साबित हो तो जानें ऐसे परफ्यूम के बारें में जिनमें लिया गया गया प्राकृतिक चीजों का मिश्रण। जो नां केवल प्राकृति सुगंध से सराबोर करते हैं, बल्कि आपको यह एहसास भी देते हैं कि ये वाकई महंगा सौदा नहीं हैं। ये बहुत लंबे समय तक तो आपके शरीर पर बना रहता हैं, साथ ही इनकी हल्की सी छुअन आपको तरोताजा भी रखती है तो जानें इसके बारें में…

बाजार में मिलने वाले बेस्ट परफ्यूम

हम यहां पर आपको ऐसे फरफ्यूम के नाम और उसके गुणों के बारें में बता रहे है जो काफी लंबे समय तक खूश्बू देने के साथ प्राकृति औषधियो के सार से मिलकर बनाये गए है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिये नीचे पढ़ेः-

Viktor and Rolf Flowerbomb (विक्टर और रॉल्फ फ्लावरबॉम्ब)

विक्टर और रॉल्फ फ्लावरबॉम्ब

 प्राकृतिक गुणों से भरपूर इस परफ्यूम में कई औषधिय चीजों का मिश्रण है जैसे ग्रीन टी, बरगामोट, फ्रीसिया, आर्किड, गुलाब, चमेली का मिश्रण जो इसे काफी खूश्बूदार बनाने में मदद करता है। सके साथ ही इसमें कस्तूरी और सुगंधरा का पाउडर मिलाया गया है। इस परफ्यूम की खुश्बू इतनी मनमोहक होती है कि हर कोई इसे पाना चाहता है।

Marc Jacobs Fragrances Daisy Eau So Fresh (मार्क जैकब्स फ्रैगरेंस डेज़ी एउ सो फ्रेश)

मार्क जैकब्स फ्रैगरेंस डेज़ी एउ सो फ्रेश

इस परफ्यूम की खूश्बू काफी मनमोहक होने के कारण तरोताजा फील कराती है। इससे ना केवन फूलों की बल्कि ताजे फलों की भी खुश्बू आती है। यदि पने इसे परफ्यूम का उपयोग नही किया है तो इसे जरूर ट्राइ करें।

Tom Ford Black Orchid (टॉम फोर्ड ब्लैक ऑर्किड)

टॉम फोर्ड ब्लैक ऑर्किड

 जिन महिलाओं को मस्की और स्ट्रांग सुंगंध पसंद है। उनके लिये टॉम फोर्ड ब्लैक ऑर्किड परफ्यूम काफी अच्छा रहेगा। इसे बरगोट और काले अंगूर के साथ ब्लैक ट्रफल और इलंग के खास मिश्रण के साथ बनाया जाता है। जिससे इसकी खूश्बू काफी स्ट्रांग होती है। इसलिए हर किसी को इसका उपयोग अधिक मात्रा में ना करने की सलाह दी जाती है।

Jo Malone English Pear & Freesia Cologne (जो मालोन इंग्लिश पियर & फ़्रीशिया कोलोन)

जो मालोन इंग्लिश पियर & फ़्रीशिया कोलोन

यह रोज़मर्रा के कपड़ों के साथ उपयोग किया जाने वाला बेहतरीन परफ्यूम है। इसमें फूलों और फलों (फ़्रीशिया और शैम्पैनी नाशपाती) की मिश्रित होने से इसकी खुशबू आपको हर समय फ्रेश महसूस कराने में मदद करती है।

Gucci Bloom Eau De Parfum (गुच्ची ब्लूम इएयू दे परफ्यूम)

गुच्ची ब्लूम इएयू दे परफ्यूम

अगर आपको ज्यादा समय तक चलने वाले परफ्यूम की तलाश में  है तो आपके लिए गुच्ची ब्लूम इएयू दे परफ्यूम आपके लिए ही बना है। इसकी खूशबू खास महिलाओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। आपको बता दें कि इस परफ्यूम को चमेली, कंद, हनीसकल के सार को मिलाकर बनाया गया है जिसकी महक सुबह से लेकर रात तक चलती है।

Bvlgari Eau Parfumee Au the Blanc (ब्व्लगारी एउ परफुमी औ द ब्लैंक)

ब्व्लगारी एउ परफुमी औ द ब्लैंक

आज के समय में यह प्रोडेक्ट बेहतरीन परफ्यूम में से एक है। इसमें कतई खूश्बूदार फूलो के साथ के साथ कस्तूरी का प्रयोग किया गया है जिसकी खूश्बू से ही लोग आकर्षित होने लगते है। इस परफ्यूम का उपयोग पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकते है।

Mary Kay Thinking of You Eau De Parfum (मैरी काय थिंकिंग ऑफ यू एओ डी परफ्यूम)

मैरी काय थिंकिंग ऑफ यू एओ डी परफ्यूम

जीन महिलाओं को मीठी और मस्की सुगंध पसंद है तो यह उनके लिये शानदार परफ्यूम है। इसमें वनीला, कोको और कई तरह के खूश्बूदार फूलों से मिलकर तैयार किया जाता है। जिसकी फूलों की ताजा खुशबू से लोग आकर्षित होते है। इस परफ्यूम की खास बात ये है कि काफी लंबे समय तक आपके शरीर और कपड़ों पर टिकी रहती है।

Versace Bright Crystal Absolu (वर्साचे ब्राइट क्रिस्टल)

वर्साचे ब्राइट क्रिस्टल

जिन महिलाओं कों ऐसे परफ्यूम की तलाश है जिसकी महक मीठी और मस्की हो, तो आपके लिए वर्साचे ब्राइट क्रिस्टल परफ्यूम बेस्ट रहेगा। आपको बता दें कि ये परफ्यूम महोगनी एम्बर कस्तूती और अनार के बीजों के मिश्रण से तैयार किया गया संहै। इसी के साथ इसमें कमल के फूल जैसी खूशबू आने के कारण लोग इस परफ्यूम की ओर आकर्षित होते है। आप इसका उपयोग किसी स्पेशल पर्व पर कर सकते है।

Miu Miu L’Eau Rosée Eau De Toilette

Miu Miu L’Eau Rosée Eau De Toilette

कमल और चमेली के फूल से बने इस फरफ्यूम की खूश्बू काफी सुहानी और सोंधी होती है। इसमें मिले पचौली और मधुचूष (सुगंधित बेल) के गुण दिनभर आपको एक अलग ही दुनिया का अहसास कराते है।

ऑरिजिंस जिंजर एसेसं सेंसिस स्किन सेंट

ऑरिजिंस जिंजर एसेसं सेंसिस स्किन सेंट

इस परफ्यूम से मिट्टी की भीनी भीनी सुंगध आती है। इसमें कई तरह के पुष्पों के साथ खट्टे फलो का सार मिला होता है। जिस किसी के अदरक की सुंगध अच्छी लगती है यह उनके लिये सबसे बेहतर है।

Byredo Gypsy Water Eau De Parfum

Byredo Gypsy Water Eau De Parfum

यह काफी अलग तरह का यह क्लासिक परफ्यूम है है। जो कई तरह की जड़ी बूटियो जैसे बर्गामोट, जुनिपर, नींबू, काली मिर्च के साथ वेनिला, एम्बर, चंदन के सार से मिलकर बनाया गया है। इसकी मनमोहक खुश्बू से लोग अपने आप आकर्षित होने लगते है। इस परफ्यम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपको पूरे दिन तरो-ताजा महसूस कराता है।

Yves Saint Laurent Black Opium (यवेस सैंट लॉरेंट ब्लैक ओपियम)

यवेस सैंट लॉरेंट ब्लैक ओपियम

इसकी खुशबू बहुत ही सेक्सी है। इसमें मीठी कॉफी और वेनिला मिला होने के कारण अच्छी खुशबू देती है। यह बहुत स्ट्रांग है, इसलिए जो लोग सॉफ्ट सुंगंध यदि पसंद करते हैं, तो वह इसका उपयोग नही कर सकते।

Chanel Coco Mademoiselle Eau De Parfum (चैनल कोको मैडोमोसेले एउ डी परफ्यूम)

चैनल कोको मैडोमोसेले एउ डी परफ्यूम

कोको चैनल परफ्यूम आज के समय में सबसे लोकप्रिय परफ्यूमों में से एक है। अपनी खास खूश्बू के कारण यह हर महिला की उम्मीदों पर खरता उतरा है। वेनिला और कस्तूरी के गुणों के कारण यह आकर्षक खुशबू देने में मदद करता है।

Lancome La Vie Est Belle

Lancome La Vie Est Belle

इसे रोज, सुगंधरा, पियर, जैस्मिन, ऑरेंज ब्लोसम आदि फ्लोरल सुगंधों से तैयार किया जाता है। जिससे इसकी भीनी सुगंध खासी लोकप्रिय है।

Victoria’s Secret Bombshell Eau De Parfum

Victoria’s Secret Bombshell Eau De Parfum

इस परफ्यूम की ताजा खुशबू आपका मूड ही बदल देती है इसमें उपयोग किया जाने वाले फूल एक खास प्रकार की खूश्बू देते है जिससे आपका बॉयफ्रेंडआपकी ओर अपने आप ही खीचा चला आ सकता है।

Burberry Eau De Parfum

Burberry Eau De Parfum

यह खुबानी, आड़ू, कस्तूरी और वेनिला का एक अद्भुत मिश्रण है। इसमें कस्तूरी का उपयोग करने के बाद इसकी सुंगध इसे और अधिक अच्छा रूप देने में मदद करती है। जिसके कारण हर महिलाए इस परफ्यूम को लेना ही पसंद करती है।

Miss Dior Blooming Bouquet

Miss Dior Blooming Bouquet

मिस डायर ब्लूमिंग बाउचर: इस परफ्यूम को ताजे फूलों के अर्क से मिलकर बनाया जाता है इसमें गुलाब, बरगामोट, पीअनी फ्लावर और कस्तूरी को शामिल किया जाता है। फूलों की ताजा खुशबू से हर कोई आकर्षित हो सकता है। इस परफ्यूम की खासियत यह है कि काफी लंबे समय तक आपके शरीर और कपड़ों पर टिका रहता है।

Jessica Simpson Fancy Love Eau De Parfum (जेसिका सिम्पसन फैंसी लव एउ डी परफ्यूम)

जेसिका सिम्पसन फैंसी लव एउ डी परफ्यूम

जिन महिलाओं को मीठी गुलाब की भीनी-भीनी खूशबू पसंद है उनके लिए ये परफ्यूम सबसे बेहतर विकल्प है। इसके अंदर है  हर्ब और कई महकदार फूलों का अर्क पाया जाता है जिससे आप दिनभर तरोताजा महसूस कर सकते है। यह बहुत महंगा नहीं है। इसलिये यदि आप इसे पसंद करते है तो यह खुशबू सिर्फ आपके लिए है।

Philosophy Amazing Grace Eau De Toilette (फिलॉस्फी अमेजिंग ग्रेस एओ डी टॉयलेट)

फिलॉस्फी अमेजिंग ग्रेस एओ डी टॉयलेट

कई तरह के फूलों से बने इस परफ्यूम की महक बहुत ही सौम्य होती है इसकी महक से शरीर और मन को बहुत ही सुकून मिलता है हालांकि इसे खासकर गर्मियों और बसंत मौसम के लिए बनाया गया है लेकिन आप इसे पूरे साल लगा सकते है।

Louis Vuitton Le Jour Se Lève Eau De Parfum (लुई वुइटन ले जर्स से लाएव एउ डी परफ्यूम)

लुई वुइटन ले जर्स से लाएव एउ डी परफ्यूम

नींबू या संतरे जैसे खट्टे फलों से तैयार इस परफ्यूम में कस्तूरी की खुशबू का भी मिश्रण है। इसकी खुशबू बहुत तेज होती है, जो गर्मियों के लिये काफी अच्छी है।

परफ्यूम में मिलाये जानें वाले अर्क हमारे लिये किस तरह से फायदेमंद है..

परफ्यूम को बनाते समय ऐसी कई चीजों का उपयोग किया जाता है जो खूश्बू देने के साथ फायदेमंद भी होते है। जिनकी खूश्बू की प्राकृतिक असर हमारे शरीर में भी देखने को मिलता है यहां हम उन चीजों के बारें में बता रहे है

साइट्रस: नींबू या संतरे की खुशबू से बने इस परफ्यूम से पूरे दिन ताजगी बनी रहती है। इससे साथ ही आप अपने आप को एक्टिव भी महसूस करते हैं। इसे दिन के समय लगाएं।

फ्लोरल: इसे रोज, गार्डेनिया, कारनेशन, जैस्मिन, ऑरेंज ब्लोसम आदि फ्लोरल सुगंधों से तैयार किया जाता है। जिसकी खुश्बू से हर महिलाये बहुत जल्दी ही आकर्षित हो जाती है इसलिये इस फरफ्सूम को बनाये समय महिलाओं की पसंद को देखते हुये बनाया गया है। इसका उपयोग गर्मियों के लिये काफी बेहतर साबित होता है।

फ्रूटी-इसे कई तरह के ताजे फलों के अर्क से मिलाकर बनाय जाता है। जैसे-सेब, आड़ू, आम या जामुन जिसकी सुगंध से मन प्रसन्न बना रहता है।

ग्रीन: इस परफ्यूम में फ्रेश ताजे पत्तों के साथ न्यू माउन ग्रास की खूश्बू काफी भीनी भीनी सा आती है। इस परफ्यूम का उपयोग आप अपने दोस्च ते साथ किसी डेट पर या किसी खास जगह पर जाने के लिये कर सकते है।

ओशनिक: इस परफ्यूम का उपयोग करने से हम प्राकृतिक चीजे से जुड़ने लगते है इसकी भीनी भीनी सुंगध से हमे काफी सुखदपूर्ण आनंद आता है इसका इस्तेमाल आप इंटरव्यू में जाने के लिये करें।

ओरिएंटल: यदि आप अपने फ्रंडशिप को आगे बढ़ाना चाहती है तो यह परफ्यूम पके लिये काफी मददगार साबित हो सकता है। इस खुशबू से आपके दोस्त के साथ आपकी दिन रोमांटिक हो सकता है। जाएगा। इसलिये यदि आप डेट पर जा रही है तो इस लगाना ना भूलें।

स्पाइसी: इस परफ्यूम से अदरक, लौंग, इलायची, दालचीनी, काली मिर्च की आने वाली तेज खूश्बू आपको रसोई की याद दिलाती है। इसका उपयोग करने से आपको अराम मिलता है साथ ही इसकी खूश्बू से लोग जल्द ही आकर्षित होने लगते है। यह आपको के नोटों के साथ रसोई में ले जाएगा और आराम और आकर्षक बना देगा।

वुडी: यह परफ्यूम गर्म होता है। इसे लगाने के बाद सामने वाला सम्मोहित हो जाता है और आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।

परफ्यूम और राशिचक्र

बैसे परफ्यूम का शौक हर किसी लोगों को होता है लेकिन क्या आप जानते है कि राशि के अनुसार उपयोग में लाये जाने वाले परफ्यूम ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते है तो जानें पंचतत्वों के अनुसार परफ्यूम में उपयोग की जाने वाली सामग्री किन राशियों के लिये फायदेमंद है जानें

अग्नि चिह्न (मेष, सिंह और धनु)

मेष: काली मिर्च, लौंग, नेरोली और लोबान के नोट चुनें

सिंह: अदरक, तुलसी, चूना, जुनिपर, मेंहदी से बनी बोल्ड खुशबू उनके व्यक्तित्व से मेल खाती है

धनु: इन राशियों के लिए लौंग, नींबू, बरगामोट, केसर, मेंहदी जैसी खुशबू वाले परफ्यूम उपयुक्त है

जल लक्षण (कर्क, वृश्चिक और मीन)

कर्क: चमेली, कैमोमाइल, लिली, नींबू, गुलाब, येरो नामक औषिधि की खुशबू उनके लिए काफी उपयुक्त है

वृश्चिक: रजनीगंधा और ह्यचीन्थ(एक प्रकार के पौधे जिन पर विभिन्न रंगों के फूल आते हैं) से बनी खुशबू वृश्चिक वालों के लिए आदर्श है

मीन राशि: सेब, चमेली, वैनिला, चंदन, गंधराज की खुशबू इनके स्वभाव से काफी मेल खाती है।

वायु चिह्न (मिथुन, तुला और कुंभ)

मिथुन राशि: इन लोगों को लेमनग्रास, मिंट, लैवेंडर, स्वेट मटर या बरगामोट जैसी सुंगध का इस्तेमाल करना चाहिए

तुला: लिब्रा के लिए कुमुद और चमेली जैसे फूलों की खूश्बू अच्छी है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालो के लिये देवदार, लैवेंडर, पचौली से बनी खुशबू, एक्वेरियंस की सुगंध उपयुक्त है

धरती (वृषभ, कन्या और मकर)

वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिये मैगनोलिया, सेब, हनीसकल, ओकमोस, गुलाब जैसी खूश्बू शामिल हैं

कन्या: सौंफ,सेज(तेज पत्ता),पचौली और नींबू की सुगंध इनके स्वभाव के ठीक है।

मकर: मिमोसा, ट्यूलिप, बकाइन, लोहबान और वीटवर इन राशि वालों के लिये सकारात्मकता लाने में मदद करती है।

परफ्यूम कैसे चुनें?

परफ्यूम  का चुनाव करना बहुत मुश्किल वाला काम है क्योकि बाजार में बहुत सारे प्रोडेक्ट होते है हर किसी की खूश्बू अच्छी होने का कारण हम भ्रमित हो जाते है। कि कौन सा खरीदे और कौन सा नही । किस तरह का परफ्यूम हमारे लिये सही साबित हो सकता है इसी परेशानियों को देखते हुये हम बता रहे है परफ्यूम की खरीदारी करने से पहले इन चीजों की जानकारी अवश्य रखें।

अपने बजट का रखे ख्याल: परफ्यूम एक लक्जरी आइटम है इसलिये इसकी कीमत अन्य उत्पादों से अलग होती सकती है। बैसे तो मार्केट में आपको सैकड़ों या हजारों डॉलर के परफ्यूम मिल सकते है लेकिन आप अपने बजट के अनुसार भी बेस्ट परफ्यूम 20 डॉलर से कम में प्राप्त कर सकते हैं।

परफ्यूम की खूश्बू को सही तरीके से परखें: परफ्यूम की खरीददारी करते वक्त इस बात का खास ख्याल रकएं जिसकी खूश्बू जितनी ज्यादा तीव्र होगी। वो उतने ही लंबे समय तक चलेगें। और जिसकी खूश्बू जितनी कम होगी वो लंबे समय तक नहीं चलते हैं।

हमने ऊपर बताया है, परफ्यूम के कई प्रोडेक्ट में कई तरह की सुगंध आती हैं। क्योकि हर किसी में अलग अलगचीजों का मिश्रण भरा होता है जैसे किसी में ताजें फूल, खट्टे फल, चंदन जितने ज्यादा मात्रा में होगें। उसकी खूश्बू उतनी ही तेज होगी। इसलिये आप ऐसे परफ्यूम का चयन करें जिसमें दो या दो से अधिक चीजों के मिश्रण हो।

केवल 6 वैराइटी के ही परफ्यूम को परखें: परफ्यूम की चुनाव करते समय आप ज्यादा लोड़ ना लेकर केवल कुछ वैराइटी के परफ्यूम लेकर उनका परिक्षण कर लें। प्रत्येक परफ्य़ूम को हाथों में स्प्रे करके एक लंबी सासं भरकर सूघें। इसके बाद उसे फिर 10 मिनिट में सूघें। यदि खूश्बू सही बनी रहेगी तो समझ लिजिये आपने जिसे चयन किया है वो सही है।

निष्कर्ष

हर किसी को सुगंध अच्छी लगती है और सही तरीके का सुंगधित परफ्यूम निश्चित ही आपकी पर्सनैलिटी को निखार देने में मदद करते है। अच्छी महक लोगों को आपकी ओर आकर्षित करती है। इसलिये यह आपकी लाइफ स्टाइल का एक हिस्सा  बन जाता है। आज हम महिलाओं के लिये अच्छी परफ्यूम की कुछ लिस्ट लेकर आये है। जो महिलाओं को काफी पसंद आयेगी।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments