बॉलीवुड हस्तियां जो बनी रहती हैं सुर्खियों में

-

बॉलीवुड में कई हस्तियां ऐसी हैं जो अपने को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए हर तरीका अपना लेती हैं। इन हस्तियों को बस मशहूर होने की चाहत रहती है। इसके लिए वो अच्छे व बुरे सभी तरीकों को अपनाती हैं। वास्तव में कलाकार अपनी कला, अभिनय व मेहनत के दम पर अपना लोहा मनवाना चाहते हैं, लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे भी लोग हैं जो बिना किसी टैलेंट के कुछ ऐसा करते हैं जिससे वो सुर्खियों की वजह बन जाते हैं। इन्हें इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में अच्छा सोचते हैं या बुरा। बस उन्हें तो केवल पब्लिसिटी की भूख होती है। जानते हैं ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में जो अपने को सुर्खियों में बनाए रखते हैं।

राखी सावंत-

म्यूजिक वीडियो परदेसिया के बाद राखी सावंत को पहचान मिली। इसके अलावा राखी ने रिएलिटी डांस शो नच बलिए सीजन वन में अपने प्रेमी अभिषेक अवस्थी के साथ डांस में अपनी किस्मत आजमाई। उसके बाद उन्हें शो राखी के स्वयंवर जैसे झूठे स्वयंवर में देखा गया। हमारा मानना है कि अगर कहीं विवादों का स्कूल होगा तो राखी उस स्कूल की सबसे होनहार स्टूडेंट रही होंगी।

rakhi savantImage Source:https://www.facebook.com

पूनम पांडे

वर्ष 2011 के वर्ड कप के दौरान अपने बयानों से विवादों में आई पूनम पांडे को भी लोग भूल नहीं पाए हैं। उन्होंने वर्ड कप में कहा था कि अगर भारतीय टीम वर्ड कप जीत जाती है तो वह क्रिकेट मैदान पर निर्वस्त्र हो जाएंगी। बीसीसीआई के दखल के बाद वो पीछे हट गईं, लेकिन भारत इंग्लैंड श्रृंखला 2012 में पूनम ने फिर ट्विटर और यूट्यूब पर कम कपड़ों में फोटो खिंचवाकर अपलोड किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने टीम इंडिया को प्रोत्साहित करने के लिए यह फोटो शूट करवाया है।

poonam pandeyImage Source:https://kollystills.com/

कमाल राशिद खान

शाहरुख खान की ख्याति के चलते ही राशिद ने अपने नाम का शॉर्ट फॉर्म केआरके रख दिया। इसके अलावा कमाल राशिद खान ने बॉलीवुड में देशद्रोही फिल्म से डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म को महाराष्ट्र में बैन कर दिया गया। कमाल खान अक्सर बॉलीवुड सितारों के बारे में ट्वीट कर विवादों में बने रहते हैं। उन्होंने शाहरुख खान, महेश भट्ट, अनुष्का शर्मा और रजनीकांत के लिए भी ट्वीट किया।

kaml rashid khanImage Source:https://i.ytimg.com

शर्लिन चोपड़ा-

अपने को सुर्खियों में रखने वालों में शर्लिन चोपड़ा का भी नाम आता है। यह अभिनेत्री अपनी बी ग्रेड की फिल्मों व आयटम नंबर से संतुष्ट नहीं हैं। सोशल मीडिया पर शर्लिन की चर्चा उनकी फिल्म कामसूत्र थ्री डी के टीजर के लिए भी रही। इस फिल्म में वह अपने बोल्ड अंदाज में नजर आएंगी। इसके अलावा प्लेब्वॉय मैगजीन के कवर शूट के दौरान उन्होंने कम कपड़ों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

sharlyn chopraImage Source:https://e3talkies.com/

अश्मित पटेल-

अभिनेत्री अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल बॉलीवुड में अपनी बहन के नक्शे कदमों पर चलना चाहते थे पर वह सफल नहीं हो सके। इन्होंने भी सुर्खियों में बने रहने के लिए हर कोशिश करके आजमा ली। लोकप्रिय होने के लिए अश्मित पटेल का रिया सेन के साथ एमएमएस भी आया था। इसके अलावा बिग बॉस सीजन 4 के प्रतिभागी के रूप में भी उनके और पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक का रोमांस हॉट टॉपिक बना।

ashmit patelImage Source:https://www.ankitagaba.com/

मल्लिका शेरावत

इन सभी की लिस्ट में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान एकत्रित करने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेरावत हैं। महेश भट्ट की थ्रिलर मोशन पिक्चर हत्या में सनसनी बनाने के बाद उन्होंने स्क्रीन चुंबन पर सबसे अधिक संख्या के लिए रिकॉर्ड तोड़ने की सूची में प्रवेश किया। जिसके बाद मल्लिका ने पश्चिमी फिल्में भी की। कई असफल फिल्मों के बाद विवादों में रहकर मल्लिका लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गईं। मल्लिका ने भी अपने स्वयंवर पर शो कर दिया। शो के स्पष्ट कारण को सब लोग जानते ही हैं।

malika sehrawatImage Source:https://xyer.co/

राहुल महाजन

बॉलीवुड से सीधा जुड़ाव न होने के बावजूद भी राहुल महाजन पर्दे पर अपनी बेतुकी हरकतें करते नजर आ ही जाते हैं। छोटे पर्दे पर लोकप्रिय बनने के लिए राहुल ने हर संभव प्रयास कर लिए, लेकिन इनकी हरकतों ने लोगों को बस हंसाया ही। भाजपा के प्रसिद्ध नेता प्रमोद महाजन के बेटे होने की वजह से राहुल को आसानी से छोटे पर्दे में एंट्री मिल गई। पहली शादी में विफल होने के बाद राहुल महाजन एक शो में दिखे। जिसमें उन्होंने अपना स्वयंवर ही करवा दिया।

rahul mahajanImage Source:https://s1.dmcdn.net/

संभावना सेठ

अपने आइटम नंबरों से पहचान बनाने वाली संभावना सेठ रियलिटी शो पर अपने गुस्से के लिए भी जानी जाती हैं। इस शो में प्रतियोगी बने हुए संभावना ने कहा कि लोग आइटम सॉन्ग करने वाली लड़कियों को अच्छी नजर से नहीं देखते हैं। केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए ही वह विवादों को बढ़ावा देती हैं।

sambhabnaImage Source:https://hindi.khoobsurati.com/

सोफिया हयात

भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल सोफिया हयात को टीवी शो सुपर ड्यूड 2 के जज के रूप में देखा गया। सोफिया और भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के प्रेम संबंधों के चलते इन्हें खूब लोकप्रियता मिली। इसके अलावा रोहित शर्मा के चौका देने वाली 264 की पारी के लिए इन्होंने अपना न्यूड फोटो शूट अपलोड किया।

sofyaImage Source:https://wallpapers.filmibeat.com/

गौहर खान

पिछले दिनों बिग बॉस में अभिनेता कुशाल और गौहर खान का प्रेम संबंध शुरू हुआ। कुशाल के बिग बॉस से बाहर आते ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए और इसकी पुष्टि भी उन्होंने की।

gauhar khanImage Source:hdwallpaperfree.in
Nainahttps://hindi.blushin.com
"जिंदगी कितनी खुबसूरत है ये देखने के लिए हमें ज्यादा दूर जाने की जरुरत नहीं है, जहाँ हम अपनी आंखे खोल ले वहीँ हम इसे देख सकते है ।"

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments