इस होली में दिखेगी बॉलीवुड के इन 10 हॉटेस्ट एक्ट्रेस की प्यार भरी जोड़ी..

-

होली एक ऐसा त्यौहार है जब हम अपने प्यार का इजहार उड़ते रंग गुलाल की तरह काफी अच्छी तरह से कर सकते है। इस दौरान हर गलियों में बजने वाले होली से संबंधित फिल्मीं गाने भी हमारे वास्तविक जीवन में प्यार का रंग घोलने को तैयार रहते है। और इसी तरह के प्यार के रंग में खोय़े बॉलीवुड के कुछ सितारें भी आपको देखने को मिलेगे। जिनके बीच पनप रहे प्यार को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता। आज हम उन्ही सितारों की इस प्यार भरी जोड़ी के बारें में बता रहे है जिनका प्यार होली के रंग के साथ निखरता हुआ दिखाई देगा।

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

अभी हाल ही में सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन के साथ कॉफी डेट पर जाने की इच्छा जताई थी। बैसे सारा का यह विचार बेहतर है यदि आप अपने प्यार को और भी अधिक बेहतर बनाना चाहती है तो फिर देरी किस बात की। होली भी आपके समीप ही है। जल्दी ही होली के दिन पार्टी देकर कार्तिक आर्यन इनवाइट करें। और पिचकारी के रंग के साथ अपने प्यार का इजहार करने का सबसे बेहतर तरीका कोई दूसरा हो ही नही सकता है। जिससे आप भी जान सकती है कार्तिक के दिल में आपके कितना प्य़ार उमड़ रहा है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी इन दिनों बॉलीवुड के हॉटेस्ट जोड़ियों में से एक है। अक्सर दोनों एक साथ पार्टियों एंव कई बड़े इवेंट्स में साथ साथ नजर आते देखें गया हैं। चर्चा तो यह तक  रही है कि रणबीर और आलिया जल्द ही रिश्ते में बंधने वाले हैं लेकिन अभी तक दोनों की ओर से इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन यह हमारे लिए इतना ही पर्याप्त नहीं है। जब तक कि हम उन्हें होली के खास दिन एक ही रंग में डूबते ना देख लें।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा व अर्जुन ने अपने इस खास रिश्ते की पुष्टि लगभग कर ही दी है क्योंकि जिस तरह से उन्हें कई बार हाथ में हाथ डाले देखा गया है। उससे कही से भी नही लगता कि अर्जुन मलाइका से अलग है। हाल ही में अर्जुन ने अपना जन्मदिन मलाइका के साथ इटली में मनाया। लेकिन अब देश के हर कोनों में होली का जश्न काफी जोर शोर से मनाया जा रहा है। ऐसे में हम केवल यही सोच रहे हैं कि रंगों के इस त्यौहार में उनके प्यार का रंग किस तरह से देखने को मिलेगा।

अरबाज खान और जियोर्जिया एंड्रियानी

अरबाज खान और जियोर्जिया एंड्रियानी

इधर अरबाज से मलाइका अलग हुई उधर उनकी जगह जियोर्जिया एंड्रियानी नें तुंरत हासिल कर ली। जी हां, अरबाज खान अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड जियोर्जिया एंड्रियानी के साथ हर जगह पर देखे जा सकते है। सभी प्रमुख त्योहारों को दोनों एक साथ मना रहे हैं। जिससे अब हमें यकीन भी हो गया है कि वे होली का त्यौहार भी एक साथ मनाएंगे। लेकिन इस हसीन रिश्ते की मस्ती भरी तस्वीरों को देखने के लिए हम उनके उत्साह में शामिल नहीं हो पायेगें।

सुष्मिता सेन और रोमन शॉल

सुष्मिता सेन और रोमन शॉल

42 वर्षीय सुष्मिता सेन भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों सुष्मिता सेन अपनी उम्र से 16 साल छोटे रोमन शॉल को डेट करते हुये देखी जा रही है। अब देखना यह है कि इस होली में वो किस तरह से रोमन शॉल के प्यार के रंग में रंगती है।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

इन दिनों फरहान और शिबानी की यह  प्यारी जोड़ी भी परवान चढ़ते देखी जा सकती है। अब देखना है इस होली के दिन ये जोड़ी किस तरह से होली के रंग में अपने प्यार का रंग चढ़ाती है।

वरुण धवन और नताशा दलाल

वरुण धवन और नताशा दलाल

वरुण और नताशा दोनों एक दूसरे के बचपन से ही प्यार करते आ रहे हैं। हर साल वे एक दूसरे के साथ रहकर हर त्यौहार को मनाते हैं। तो भला फिर वो यह साल अलग क्यो रहें। अब होली के मजेदार और मनमोहक उत्सव में तो उनके प्यार की धूम बनती ही है। अब देखना यह है कि इस होली के दिन कितनें रंग में रंगती है। नताशा दलाल वरूण के प्यार के रंग में…

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी

दिशा और टाइगर के बीच का प्यार किसी से छिपा नही है। क्योकि दोनों अक्सर कई पब्लिक इवेंट्स में या लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया है। लेकिन इनका रोमांस अब जल्द ही इस होली में खास तरह के रंग के साथ निखरता हुआ दिखाई देगा।

श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ

श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ

श्रद्धा कपूर में फरहान के साथ ब्रेकप करने के बाद अपने बचपन के दोस्त और जाने माने फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ डेटिंग शुरू कर दी है। अब इस खास जोड़ी के प्यार का रंग किस तरह से होली के दिन देखने को मिल सकता है। जिसका इंतजार हर किसी को है।

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स

अर्जुन का अपनी पत्नी मेहर के साथ अलग होने के बाद, उनके रिश्ते इस समय गैब्रिएला के साथ मजबूत होते दिख रहे हैं और वो एक दूसरे के साथ रहकर काफी खुश हैं। इन दोनों को होली के दिन रंग खेलते हुए देखना और गाने गाकर नाचते देखने का मजा ही कुछ खास है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments