इन आदतों वाली लड़कियों से दूर भागते हैं लड़के

-

आप सौम्य स्वभाव की हैं और आपका व्यक्तित्व ऐसा भी नही है कि आप हर पुरुष पर बिना किसी कारण बरस पड़े। मगर फिर भी लड़के आपके नजदीक नही फटकते। आजकल इस तरह की परेशानी से बहुत सी लड़कियां परेशान हैं और समझने की कोशिश कर रहीं हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है, अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपको बता दें कि इसकी वजह आपकी कुछ ऐसी आदतें हो सकती हैं जिन पर आप ध्यान नही देती है। चलिए जानते हैं लड़कियों की कुछ ऐसी आदतें जिनके चलते लड़के उनसे दूर भागते हैं।

1. बिल देने की आदत डालें

बिल देने की आदत डालेंImage source:

अक्सर देखा जाता हैं कि जब भी कोई लड़की डेट पर जाती हैं तो अधिकतर वह यहीं चाहती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड बिल अदा करें, जबकि हर बार ये रवैया सही नही रहता। आप 21वीं सदी की लड़की हैं इसलिए यह जरुरी है कि आप कई बार बिल अदा करें। इससे आपके बॉयफ्रेंड को भी अच्छा लगेगा और आप दोनों के बीच समानता का रिश्ता कायम होगा।

2. सोशल मीडिया का भूत सवार रहना

सोशल मीडिया का भूत सवार रहनाImage source:

लड़को को ऐसी लड़किया बिल्कुल भी नही भाति जो अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया पर बिताती हैं। लड़कों को अपने रिलेशन का ढिंढोरा पीटना अच्छा नही लगता, ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट पर बार बार रिलेशनशिप से संबंधित पोस्ट शेयर करना उन्हें परेशान कर सकता है। इसके अलावा अपनी हर एक छोटी से छोटी चीज को सोशल मीडिया पर शेयर करने की आदत आपको आपके बॉयफ्रेंड से दूर कर सकती है, क्योंकि अधिकतर लड़कों के मुताबिक सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताना समय की बर्बादी करना होता है।

3. चुगली करना

चुगली करनाImage source:

अगर आपको चुगली करना पसंद है तो आपकी यह आदत आपको लड़को से दूर कर सकती है। दरअसल लड़कों को इस तरह की लड़कियां बिल्कुल नही भाति जो हर समय दूसरे लड़के लड़कियों की बाते करती रहे। लड़को के मुताबिक इस तरह की लड़कियां अधिक शक्की स्वभाव की होती हैं।

4. ज्यादा कामकाजी

ज्यादा कामकाजीImage source:

अपने काम के प्रति इमानदार और समर्पित रहना अच्छी बात है, लेकिन जो लड़किया अपने रिश्तों से ज्यादा अपने काम को अहमियत देती हैं वह किसी लड़को की पसंद नही होती। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा अपने रिश्तों और काम के बीच एक बैलेंस बनाकर चलें।

5. कोई शौक नहीं

कोई शौक नहींImage source:

अगर आप किसी के साथ रिलेशन में है और हर समय सिर्फ उसी की फिर्क में रहती हैं तो सावधान हो जाईए क्योंकि आपकी यह आदत आपके रिश्ते के लिए सही नही है। विशेषज्ञों के मुताबिक अधिकतर लड़के चाहते हैं कि उनकी पार्टनर अपनी खुद की लाइफ के बारे में भी सोचे। ऐसे में बहुत जरुरी हो जाता हैं कि आपका खुद का कोई शौंक हो, जिसे करने के लिए आप कुछ समय अपने रिश्ते से निकालें।

6. अलग अलग संकेत देती रहें

 अलग अलग संकेत देती रहेंImage source:

वैसे तो हर रिश्ते में दोनो पार्टनर के बीच संकेतों का अदान प्रदान चलता रहता है और यह रिश्ते में एक रोमांच भी बनाए रखता है। मगर कोशिश करें कि आप किसी एक ही चीज को न दोहराती रहें। इसकी बजाय आप चीजों व अपने संकेतो में बदलाव कर सकती है।

7. कोई छोटा नही हो जाता

कोई छोटा नही हो जाताImage source:

अक्सर रिश्तों में लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। ऐसे में अगर दोनों साथी बस चुपचाप बैठे रहेंगे तो उससे समस्या का हल नही निकलेगा। इस तरह की स्थिति में इस बात का इंतजार करते रहना कि आपका साथी अपनी चुपी पहले तोड़े ये काफी बचपने वाली हरकत है। आपसी तनाव को खत्म करने के लिए पहल कोई भी करें इससे फर्क नही पड़ता और अगर यह कदम आप उठाती हैं तो आप छोटी नही हो जाएंगी।

8. बड़बोला स्वभाव

बड़बोला स्वभावImage source:

अपने दोस्तों से बाते शेयर करना बुरी बात नही है, मगर जब आप एक रिलेशन में आ जाती हैं तो आपको कुछ चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। आप अपनी और अपने साथी के बीच की हर बात को दोस्तों के साथ शेयर नही कर सकती है। कुछ बाते होती हैं जो सिर्फ आप दोनों के बीच ही रहे तो बेहतर रहता है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments