योग की मदद से बनाएं टोन्ड एब्स

-

योग हमें कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। योग से हमारे शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से काम करके हमे लंबी आयु का वरदान प्रदान करते है। योग आज से नहीं बल्कि हजारों वर्ष पहले से किया जा रहा है। योग से खून का संचार शरीर में ठीक तरह से हो पाता है। आज के दौर में समाज में दो तरह की युवा पीढ़ी है। एक के पास अपने काम से समय ही नहीं निकल पाता है। वहीं दूसरी ओर अन्य अपने शरीर को तंदुरस्त बनाने के लिए जिम में अपना समय व्यतीत करना पंसद करते है। लेकिन वर्षों से चली आ रही योग की पद्धति प्राचीन काल से ही लोगों को स्वस्थ जीवन प्रदान करने का सफल जरिया बनी हुई है। योग के द्वारा हम अपने शरीर को सुंदर बनाने के साथ ही अपने मन को भी सही दिशा की ओर बढ़ा सकते हैं। क्योंकि स्वस्थ तन से ही स्वस्थ मन को बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं योग हमारे जीवन के साथ ही हमारे जीवन को जीने के नजरिए में भी बदलाव लाता हैं। आज हम आपको योग से एब्स बनाने वाले योगासनों के बारे में बता रहें है। गठीला शरीर पाने की चाहत रखने वाले पुरूषों के साथ ही महिलाएं भी होती है। इन योगासनों से आप आसानी से जिम जाए बिना भी अपने एब्स बना सकते है। तो चलिए जानते है किन आसन की मदद से आप पा सकती है एक बेहतर शरीर…

योग हमेंImage Source: wp

दंडासन
योग में दंडासन एक अच्छा योग है एब्स पाने के लिए। यह आसन सूर्य नमस्कार के बारह मुद्राओं में से एक है। इस आसन को सूर्य नमस्कार के दौरान बेहद ही कम समय के लिए किया जाता है। क्योंकि सूर्य नमस्कार में सभी आसन करने होते हैं तो कुछ ही समय के लिए सभी आसनों को करना होता है। एब्स को बनाने के लिए आपको दंडासन को करना चाहिए। इससे आपको शरीर का बैलेंस बनाने में आसानी मिलेगी। साथ ही आपका पूरा शरीर मजबूत होगा।

दंडासनImage Source: letsglo

नौकासन
नौकासन भी उन आसनों में से एक है जिससे असानी से एब्स पाए जा सकते हैं। इसमें आपको नौका की तरह होना पड़ता है। इस आसन से मिड सेक्शन पर पूरा प्रभाव पड़ता है। इस आसन को दस सेकंड के लिए करें और फिर इसी क्रम को बार बार दोहराते रहें।

नौकासनImage Source: blogspot

वशिष्ठासन
इस योग आसन के दौरान आपको अपने हाथों से अपने शरीर का संतुलन बनाना होता है। ये आसन आपके पूरे शरीर पर असर डालता है। इस मुद्रा में रहते हुए आपको पांच बार गहरी लंबी सांस लेनी होगी। इसके बाद दूसरी तरफ से भी ऐसा ही करना होगा। इससे एब्स तेजी से बनता है।

वशिष्ठासनImage Source: wordpress

भुजंगासन
यह कमर के निचले हिस्से पर होने वाले दर्द को जल्द ही ठीक करता है। साथ ही आपके शरीर को भी लचीला बनाता है। इस आसन की मुद्रा को दस से पद्रंह सेकेंड तक करना चाहिए। लेकिन इस आसन में ध्यान रखें की आपकी जांघे जमीन से थोड़ी उपर होनी चाहिए।

भुजंगासनImage Source: healthshlok

बकासन
इस आसन को करने के लिए आपके हाथों और कंधों पर भरपूर ताकत होनी चाहिए। इस आसन में आपको अपनी भुजाओं के सहारे अपना शरीर उपर की ओर उठाना होता है। इसी मुद्रा में बने रहते हुए पांच बार गहरी सांसों को भरना है।

बकासनImage Source: curejoy

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments