बाजार के मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से कहीं सस्ते हैं घरेलू फेस पैक – Homemade Facepacks

-

स्वस्थ और दमकती त्वचा की चाहत हर किसी को होती है। लेकिन त्वचा को स्वस्थ रखना आज के समय में काफी मुश्किल होता है क्योकि बाजार में मिलने वाले इतने सारे मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपके लिये कितने असरदार साबित हो सकते है यह ढूंढ पाना मुश्किल है क्योकि बाजार में मिलने वाले सारे प्रोडेक्ट मंहगे होने के साथ केमिकलयुक्त होते है जो काफी कम समय में ज्यादा चमक तो देते है लेकिन इसके बाद होने वाला असर त्वचा के लिये काफी खतरनाक साबित होता है। जिससे कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याये पैदा होने लगती है।

यदि आज हम आपको ऐसे प्रोडक्ट्स के बारें में बताये, जो काफी सस्ते होने के साथ त्वचा में प्राकृतिक चमक दे सकते है तो आप इस बात पर विश्वास नही करेगें। पर ये बात सच है इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही चीज़ों के उपयोग के बारे में बताने जा रहे हैं जो आसानी से मिलने के साथ सस्ती और असरदार है जिससे हो सकते है त्वचा को कई तरह के फायदे..

1. मुल्तानी मिट्टी

 मुल्तानी मिट्टी

सामग्री:

  • 1 चम्मच -मुल्तानी मिट्टी
  • 1 चम्मच- बेसन
  • 1 चम्मच- चंदन पाउडर
  • 2 चम्मच -गुलाब जल

उपयोग करने का तरीका:

  • एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी, बेसन, चंदन पाउडर में गुलाब जल मिला कर एक पेस्ट तैयार करें।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर सही तरीके से लगाये।
  • 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और सूखने दें।
  • अब चेहरे को साफ ठंडे पानी से धो लें।
  • बेहतर नतीजे पाने के लिए हफ्ते में 2-3 बार इस फेस पैक का उपयोग जरूर करें।

2. एलोवेरा

 एलोवेरा

सामग्री:

  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1.चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • ½ छोटी चम्मच हल्दी

उपयोग करने का तरीका:

  • सभी चीजों को एक कटोरी में डालकर पेस्ट तैयार करें।
  • इसके बाद फेस को धो कर साफ़ करें और सूखा लें।
  • चेहरे पर एलोवेरा से बना फैस पैक लगाते हुये हल्का हल्का मसाज करें।
  • आप इसे कुछ समय तक लगा रहने दें। सूख जाने के बाद चेहेर को साफ पानी से धोयें।

3. नीम का तेल

 नीम का तेल

सामग्री:

  •  1 चम्मच नीम का तेल

उपयोग करने का तरीका:

  • रुई का टुकड़ा
  • एक कटोरी में थोड़ा सा नीम का तेल लेकर रुई को तेल में डुबाएं।
  • फेस पर तेल का उपयोग करनेसे पहले चेहरे को धोकर अच्छी तरह से सूखा लें।
  • रुई की मदद से चेहरे पर नीम का तेल लगाएं।
  • अब इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। अब इसे हल्के गर्म पानी की मदद से धो लें।
  • मनचाहा परिणाम पाने के लिए रोज़ाना इसका इस्तेमाल करें।

4. चंदन

 चंदन

सामग्री:

  • 2 चम्मच- चंदन पाउडर
  • 2-3 चम्मच- गुलाब जल

कैसे करें इस्तेमाल:

  • एक कटोरी में चंदन पाउडर डालकर उसमें गुलाब जल की कुछ बूंदे मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब अपने फेस पर इस पेस्ट का उपयोग करने से पहले चेहरे को धोकर अच्छी तरह से सूखा लें।
  • अपनी गर्दन से लेकर चेहरे तक इस पेस्ट को बराबर तरीके से लगाएं।
  • अब इसे 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें ताकि ये पूरी तरह से सुख जाए।
  • चेहरा सादे पानी से धो लें।
  • आप इसका इस्तेमाल सप्ताह में 1 या 2 बार कर सकते हैं।

5. बादाम का तेल

बादाम का तेल

सामग्री:

  • स्वीट अलमॉन्ड ऑयल की कुछ बूंदें

उपयोग करने का तरीका:

  • अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • इसके बाद बादाम तेल की कुछ बूंदें अपनी हथेली पर लें।
  • अब दोनों हथेलियों को आपस में इस तरह से रगंड़े जिससे तेल हल्का सा गर्म हो जाये।
  • अब इसे बेहद सौम्य तरीके से चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • ऐसा आप हफ्ते में 3-4 बार कर सकते हैं।

6. मोरिंगा या ड्रमस्टिक पाउडर

 मोरिंगा या ड्रमस्टिक पाउडर

सामग्री:

  • ½ चम्मच- मोरिंगा पाउडर
  • 1 चम्मच -शहद
  • 1से 2बूंद -नींबू का रस
  • 1 चम्मच-गुलाब जल

कैसे करें इस्तेमाल:

  • एक बाउल में सभी चीज़ों को डाल कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने से पहले अच्छी को धोकर सूखा लें।
  • अब इस पेस्ट को अब अपने चेहरे पर लगाएं।
  • लगाने के बाद 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 10 मिनिट के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
  • चेहरा सूखा लें और फिर मॉइश्चराइजर लगाएं।

7. शहद

 शहद

सामग्री:

  • 1 चम्मच- शहद
  • ½ चम्मच -नींबू का रस
  • 2 चम्मच -चंदन पाउडर
  • गुलाब जल

उपयोग करने का तरीका:

  • एक बाउल में सभी चीज़ों को डाल कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने से पहले अच्छी को धोकर साफ कर लें।
  • चेहरा धोने के बाद इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर एकसमान तरीके से लगाएं।
  • इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • इसे सादे पानी से धो लें। आप इस फैस पैक को सप्ताह में 2 से 3 बार लगा सकते हैं।

8. हल्दी

हल्दी

सामग्री:

  • 1 चम्मच -हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच- दही
  • 1 चम्मच- चंदन पाउडर
  • 2 चम्मच- बेसन

उपयोग करने का तरीका:

  • एक बाउल में सभी चीज़ों को डाल कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
  • चेहरा धोने के बाद इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर एकसमान तरीके से लगाएं।
  • इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • इसे सादे पानी से धो लें। आप इस फैस पैक को सप्ताह में 2 से 3 बार लगा सकते हैं।

9. नारियल का तेल

नारियल का तेल

सामग्री:

  • 1 चम्मच कोकोनट ऑयल
  • 2-3 बूंदें टी ट्री ऑयल

उपयोग करने का तरीका:

  • एक बाउल में नारियल के तेल में टी ट्री ऑयल को मिला लें।
  • इसे चेहरे पर लगाने से पहले फेस को साफ कर लें।
  • अब इस तेल के मिश्रण को रात में सोने जाने से पहले चेहरे पर लगा लें।
  • इसे रात भर लगा रहने दें।
  • अगली सुबह इसे पानी से धो लें।
  • एक दिन के अंतराल में इसका इस्तेमाल करें।

10. बेसन

बेसन

सामग्री:

  • 1 चम्मच- बेसन
  • 1 से 2 बूंदें -नींबू का रस
  • 1 चम्मच- दूध की मलाई

उपयोग करने का तरीका:

  • बेसन, मलाई और नींबू के रस को मिलाकर एक अच्छा पेस्ट बना लें।
  • इसे चेहरे पर लगाने से पहले फेस को साफ कर लें।
  • चेहरा धोने के बाद इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर एकसमान तरीके से लगाएं।
  • इसे 20 से 25 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • सूख जाने के बाद फेस को गुनगुने पानी से साफ़ कर लें।

11. कॉफी

कॉफी

सामग्री:

  • 1 चम्मच कॉफी
  • 1 चम्मच कच्चा शहद
  • 1 चम्मच दही

उपयोग करने का तरीका:

  • एक कटोरी में कॉफी पाउडर, शहद और दही बनाकर पेस्ट तैयार करें।
  • चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
  • चेहरा धोने के बाद इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर एकसमान तरीके से लगाएं।
  • इसे 20 मिनट तक के लिए लगा रहने दें।
  • अब फेस को साफ पानी से धो लें।
  • चेहरा सूखा कर मॉइश्चराइजर लगा लें।
  • हफ्ते में एक बार आप कॉफी का ये उपाय कर सकते हैं।

12. दालचीनी

दालचीनी

सामग्री:

  • 1 चम्मच दालचीनी पाउडर
  • 2 चम्मच शहद

उपयोग करने का तरीका:

  • सबसे पहले एक कटोरी में दालचीनी पाउडर में शहद को मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
  • चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
  • चेहरा धोने के बाद इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर एकसमान तरीके से लगाएं।
  • इसे 20 मिनट तक के लिए लगा रहने दें।
  • चेहरे पर पेस्ट के सूख जाने के बाद हल्के गर्म पानी से इसे धो लें।
  • हफ्ते में एक बार ही इसका इस्तेमाल करें।

नोट: दालचीनी की वजह से त्वचा में खुजली या जलन हो सकती है। यदि आपकी त्वचा सेंसेटिव है तो ये फैस पैक को ट्राई ना करें।

 

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments