सुबह खाली पेट चाय पीने के है कई नुकसान

-

बच्चा हो या बूढ़ा हमारे देश में अमूमन सभी के दिन की शुरूआत चाय पीने से ही होती है। सुबह की चाय सभी के दिन का एक बड़ा हिस्सा बन गई है। इसके न मिलने पर सभी को ऐसा लगता कि मानो आज दिन शुरू होगा ही नहीं। वहीं घर से दूर जाने पर भी हम अपने दिन की शुरूआत चाय से ही करते है। आपकों बता दें कि करीब 80 से 90 प्रतिशत देश के लोग सुबह उठने के बाद सबसे पहले खाली पेट में चाय पीना ही पंसद करते है। शहरों में तो इसे बेड टी कल्चर का ही नाम दे दिया गया है। जिसमें लोगों को अपने बिस्तर से उठते ही चाय की प्याली हाथों में चाहिए होता है लोग इस आदत को कभी भी अपने से अलग नहीं करते है। बीतें दिनों हुए कुछ रिसर्च में यह बात सामने आई है कि खाली पेट चाय पीने से सेहत को नुकसान होता है। इसका नुकसान गर्मियों के समय में बहुत ही ज्यादा होता है। चाय में कैफिन, एल थायनिन और थियोफाइलिन भी पाता है। यह सभी तत्व शरीर में उत्तेजना को बढ़ाते है।

tttttImage Source :https://www.storiesofworld.com/

अक्सर घर के बुजुर्ग तो सुबह होते ही कई कप चाय पी जाते है। इस तरह की आदत से पेट को बेहद नुकसान पहुंचता है। दूध वाली चाय सेहत के लिए ज्यादा हानिकारक होती है। साथ ही सुबह की चाय में मौजूद चीनी तेजी से मोटापा बढ़ाती है। आईए जानते है सुबह खाली पेट चाय पीने के नुकसान।

1 मिचली होना

रात को सोने के बाद से लेकर सुबह उठने तक हमारा पेट खाली हो जाता है। इस दौरान सीधे चाय पीने से पेट के बाइल जूस की प्रक्रिया में विपरीत प्रभाव पड़ता है और उल्टी की भी परेशानी होने लगती है। साथ ही घबराहट भी होने लगती है।

maxresdefaultImage Source :https://i.ytimg.com/

2 दूध वाली चाय

दूध वाली चाय पीने से भी नुकसान होते है। हमारे देश में अधिकतर लोग दूध वाली ही चाय पीना पंसद करते है। लेकिन खाली पेट दूध वाली चाय पीने से जल्दी ही थकान होने लगती है। इसके अलावा व्यवहार में भी चिड़चिड़ापन होने लगता है।

maxresdefault-(1)Image Source :https://i.ytimg.com/

3 ब्लैक टी

वैसे कई लोगों का मानना है कि ब्लैक टी से कई तरह के फायदे होते है। इस तरह की चाय पीना तो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन कई लोगों का भी मानना है कि इस तरह की चाय से पेट फूलने की समस्या के साथ ही भूख न लगने की भी समस्या एक आम बात है।

Black-Tea-PharmacyrepublicImage Source :https://socialdiary.net/

4 एक बार चाय बनाकर लंबे समय तक पीना

हम लोग अक्सर अपने घरों में एक बार ही चाय बनाकर बार बार उसे गर्म करके पीते रहते है। हम दोबारा चाय बनाने के आलस में अक्सर ऐसा करते है। लेकिन इस तरह लंबे समय तक रखी हुई चाय को पीने से पेट में गैस की समस्या तेजी से उत्पन्न होती हैं।

img_2062Image Source :https://tearose.files.wordpress.com/

5 कड़क चाय के शौकीन

कई लोगों को कड़क चाय पीना ही पंसद होता है। लेकिन इस तरह की चाय पीने से पेट में अल्सर के खतरे बने रहते है। साथ ही पेट के अन्य तत्वों को भी नुकसान होता है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments