मानसून में स्वस्थ बने रहने के लिए लें इस तरह की डाइट

-

 

आहार ही हमारे स्वास्थ्य का घोतक होता हैं, इसलिए कहा गया हैं कि जैसा खाएंगे अन्न वैसा रहेगा मन। मौसम का हमारे स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कृषि प्रधान देश भारत में मानसून के आगमन का इंतजार सबको रहता हैं। मानसून की बरसात लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाती हैं, किसानों को खेती के लिए सिंचाई उपलब्ध कराती हैं, परन्तु इसके अलावा यह अपने साथ कुछ परेशानियां भी लाती हैं। मानसून के समय बरसात में प्रायः जहां-तहां पानी इकट्ठा हो जाता हैं। जो मच्छरों के पनपने में सहायक होता हैं। इस दौरान कीड़े-मकोड़े अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं। ऐसे मौसम में बाजार का खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता हैं। समोसे, कचौड़ी जैसे चीजें इस बारिश के मौसम में स्वादिष्ठ तो लगते हैं, लेकिन इसके खाने से इंफेक्शन होने का डर बना रहता हैं। ऐसे में हमें अपने खान-पान का ध्यान रखना जरूरी हो जाता हैं, ताकि मानसून हमारी सेहत पर कोई बुरा असर न डालें। आइए जानते हैं कि मानसून में हमारा आहार कैसा होना चाहिए?

आहारImage Source: 

यह भी पढ़ें – बच्चों को गर्मियों में जरूर खिलाएं यह आहार

1. हरी सब्जियां (Green vegetables)-

मानसून के दिनों में आप अपने आहार में करेले, लौकी, कद्दू, तोरी जैसी सब्जियों को जरूर शामिल करें, क्योंकि इनमें पोषक तत्व बेहद अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर की पाचन क्रिया को दुरूस्त रखने में मददगार साबित होते हैं, इसलिए इन सारी सब्जियों का मानसून के दिनों में जरूर सेवन करें ताकि आप मानसून में संक्रमण से बच सकें और स्वस्थ बने रह सकें।

Green vegetablesImage Source: 

2. हर्बल चाय (Herbal tea)-

मानसून में संक्रमण से बचने के लिए आप अपनी चाय में पुदीना, इलायची, तुलसी और लौंग को डालकर जरूर सेवन करें। ऐसा करने से आप मानसून के मौसम में बैक्टीरियल इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन से बच सकती हैं।

Herbal teaImage Source: 

यह भी पढ़ें – इस प्रकार का आहार गर्भावस्था में महिलाओं के लिए होता है लाभदायक

3. मौसमी फल (seasonal fruit)-

आप अपने आहार में बारिश के मौसम में चैरी, आम, अनार, जामुन और लीची आदि का सेवन करें। यह चीजें खाने में जितनी टेस्टी होती हैं, सेहत में उतनी ही फायदेमंद भी होती हैं। ये आसानी से बाजारों में मिल जाती हैं, इसलिए मानसून में स्वस्थ बने रहने के लिए इन चीजों का जरूर सेवन करें।

seasonal fruitImage Source:

4. शहद (Honey)-

मानसून में स्वस्थ बने रहने के लिए अपने आहार में चीनी के स्थान पर शहद का सेवन करें, क्योंकि शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर के पाचनक्रिया को दुरूस्त करने का काम करते हैं।

HoneyImage Source: 

यह भी पढ़ें – आहार जो रखते हैं आपकी आंखों की चमक को बरकरार

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments