लड़को के लिए आई लव यू बोलना होता है कठीन

-

अपने दिल की बात कहना हर किसी के बस की बात नहीं होती और खास बात जब लड़कों को ही तो अक्सर देखा गया है की लड़कों को अपने दिल की बाते कहने में बहुत ही मुश्किल होती है। एक शोध से पता चला है कि 90 प्रतिशत लड़कों को अपने दिल की बात को किसी के साथ भी कहना या शेयर करना अच्छा नहीं लगता है। लेकिन लड़कों की इस आदत के कारण कई बार उनके पार्टनर को ये समझ में नही आता है की क्या वे उनसे आज भी प्यार करते हैं की नही हैं। लड़कियों को अपने पार्टन से आई लव यू सुनना बहुत अच्छा लगाता है और यही तीन शब्दों को सुन कर उन्हें लगता है कि आज भी उनका पार्टनर उनसे बहुत प्यार करता है। लेकिन जब पार्टनर ये शब्द नही कहता है तो अक्सर लड़कियां स्वयं ही अपने बॉयफ्रेंड को किसी ना किसी तरह से मजबूर कर के उनके मुहं से आई लव यू कहवा लेती है। लेकिन अगर आप अपने पार्टनर को फोर्स करके आई लव यू सुनने को मिले तो उसमे वह बात नही होती है।

लड़को-के-लिए-आई-लव-यू-बोलना-होता-है-कठीनImage Source: https://img.ksl.com/

लड़के आपने पार्टनर को हर समय आई लव यू बोलना पसंद नही करते है वो अपने प्यार का इजहार आपकी केयर करके दिखाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन अगर आपका भी पार्टनर आपको आई लव यू नहीं बोल पाता है और आप जानना चाहती है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह है जिनके कारण वह आपको आई लव यू नही बोल पाते है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही कारण बताने जा रहे है जिनकी वजह से लड़के अपने पार्टनर को आई लव यू नहीं बोल पाते है।

1. अजीब लगता है- हर समय आई लव यू बोलना कई बार लड़कियों को भी अजीब लगता है। तो भला लड़को को बार-बार आपने प्यार का इजहार करना अजीब क्यों नही लगेगा। यही कारण है जिसकी वजह से लड़के अपने पार्टनर को आई लव यू नहीं बोल पाते है। लेकनि लड़कियों को अपने पार्टनर से आई लव यू सुनना बहुत अच्छा लगता है। अगर आप भी हर पल आपने पार्टनर से आई लव यू बोलने के लिए फोर्स करती है तो ऐसा करना छोड़ दे क्योंकि इससे आपके रिलेशनशिप में फर्क पड़ सकता है। क्योकि अक्सर लड़के आई लव यू बोलने के स्थान पर आपकी केयर करके भी अपने प्यार को जता सकते है और अक्सर लड़को को यही तरीका ज्यादा पसंद आता है।

अजीब-लगता-हैImage Source: https://static.eharmony.com/

2. नकली लगता है- अगर कोई आपको हर समय ये ही बोलता रहे कि आप बहुत अच्छे लग रहें है या बार बार कोई आपसे अपने प्यार का इजहार करे तो यकीन मानिए आपको भी लगेगा कि वो आपसे झुठ ही बोल रहा है या दिखावा कर रहा है. कुछ इसी तरह का अहसास लड़को को भी होता है जब आप उन्हें हर समय आई लव यू बोलने को कहती है। उन्हें नकली-नकली सा लगने लगता है। इसलिए वह हर समय आपको आई लव यू नहीं बोलते और जब जरुरी होता है तभी बोलते है।

नकली-लगता-है_1Image Source: https://www.psychologies.co.uk/

3. लव यू बोलना जरुरी नही- लड़को को लगता है कि केवल इन तीन शब्दो से ही प्यार का इजहार नहीं होता है। प्यार का इजहार करने के और भी कई तरीके होते है। और यही कारण है जिसकी वजह से लड़के अपने प्यार का इजहार आई लव यू बोल कर नहीं करते है बल्कि वो आपको छू कर या फिर आपके साथ समय बिता कर अपने प्यार का इजहार करना ज्यादा पसंद करते है।

लव-यू-बोलना-जरुरी-नहीImage Source:  https://mamiverse.com/

4. लव यू दोहराना पसंद नहीं – लड़को को हमेशा ही ये लगता है कि लड़कियो को तो पता ही है कि आप उनसे बहुत प्यार करते है तो ऐसे में एक ही बात को बार-बार बोल कर क्या हो जाएगा। लड़को को एक ही बात बार-बार बोलना बिल्कुल भी अच्छा नही लगता है और यही करण है कि वो हर समय आपको आई लव यू नहीं कहते है।

लव-यू-दोहराना-पसंद-नहींImage Source: https://www.thebrunettediaries.com/

5. शब्द की अहमियत कम हो जाती है- ये बात तो आप भी मानेंगे कि अगर कोई बात बार-बार बोली जाए तो उसकी अहमियत कम हो जाती है। इसी तरह अगर आपका पार्टनर आपको बार-बार आई लव यू बोलता रहेगा तो उनके लिए इस शब्द की अहमियत कम हो जाएगी। और फिर उसके लिए इस शब्द के कोई मायने नहीं रह जाते है।

शब्द-की-अहमियत-कम-हो-जाती-हैImage Source: https://cdn3.drprem.com/

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments