पिंक लिप्स चाहिए तो अपनाएं हरा धनिया

-

हर महिला की चाहत होती है की उसके लिप्स सॉफ्ट और पिंक हों। क्योंकि चमकते पिंक होठ महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे उनकी खूबसूरती में और चार चांद लग जाते हैं। ये महिलाओं के चेहरे का सबसे नाजुक हिस्सा होता है। क्योंकि इसमे फैट ग्लैंड नहीं होते हैं। इसलिए हर महिला को इनको कोमल बनाये रखना बहुत जरूरी होता है। हालांकि महिलाएं अपने लिप्स के लिए काफी अलर्ट रहती है। लेकिन फिर भी देखा गया है की कई महिलाओं के लिप्स कई बार सूरज की किरणों तो कभी धूम्रपान, एलर्जी, निर्जलीकरण, हार्मोन असंतुलन और विटामिन और फैटी एसिड की कमी और बढ़ती उम्र के कारण काले पड़ने लग जाते हैं।

bmbImage Source :https://kawaiibeautyjapan.com/

वैसे तो आजकल बाजारों में लिप्स केयर से जुड़े कई उत्पाद मौजूद हैं। लेकिन कई बार इनके हानिकारक असर के कारण भी होठों को काले कर देते हैं। इसलिए महिलाओं को अपने होठों को गुलाबी बनाए रखने के लिए घरेलू नुस्खों को ही अपनाना चाहिए। जिसका सबसे शानदार उपाय है हरा धनिया। इसके साथ आप गुलाब जल को मिक्स कर अपने होठों पर लगाकर उन्हें पिंक बना सकते हैं। यह लिप्स को गुलाबी और कोमल बनाये रखने का काफी असरदार तरीका है। क्योंकि यह एक मॉश्चराइजर के रूप में भी काम करता है। धनिया एक अच्छा एंटी बैक्टिरियल एजेंट है, वहीं गुलाब जल एक क्लींजर के रूप में काम करता है। तो चलिए अब हम आपको बता देते हैं की कैसे आप इन दोनों की मदद से अपने होठों को गुलाबी बना पाएंगे।

bbbImage Source :https://images.onlymyhealth.com/

धनिया और गुलाबजल से लिप्स को बनाएं गुलाबी

सबसे पहले अपने होठों को गुलाबी बनाने के लिए हरे धनिये की कुछ पत्तियों को ले लें।

फिर इसके बाद इन धनिया पत्तियों में थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर इनको अच्छी तरीके से पीस लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें।

qqImage Source :https://3.bp.blogspot.com/

फिर अब इस पेस्ट को अपने लिप्स पर करीबन 10 मिनट तक लगाएं और बाद में उसके इससे लिप्स की मसाज करें।

बता दें की करीब इसको 10 मिनट की मसाद के बाद भी इसे 10 मिनट तक ऐसे ही लिप्स पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें।

bmwwwwImage Source :https://www.gdnonline.com/

जब 10 मिनट पूरे हो जाए तो फिर अपने लिप्स को गुनगुने पानी की मदद से धो लें। लेकिन ध्यान रखें की इसको धोने के लिए किसी भी तरह के साबून और फेस वॉश का इस्तेमाल ना करें।

इसके बाद अगर आप चाहें तो अपने लिप्स पर ऑलिव ऑयल, देसी घी या नारियल तेल लगा लें। इससे आपके लिप्स एकदम सॉफ्ट लगेंगे।

xzxzxzImage Source :https://www.homesogood.com/

अगर आप इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगी तो आपके गहरे काले होठों का रंग कुछ ही दिनों में बदल जाएगा। जिसका असर आप खुद महसूस करेंगी।

वैसे आप चाहे तो अपने चेहरे पर चमक लाने के लिए भी इस उपाय को अपना सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें की चेहरे पर इस्तेमाल करने के लिए आपको बस इसमे थोड़ा सा शहद को मिलाना होगा।

Get-pink-lips-naturally-home-remediesImage Source :https://www.gbtyl.com/

देखा आपने आप कैसे इन आसान और सरल घरेलू नुस्खों को अपनाकर अपने रूखे और बेजान लिप्स को बना सकती है गुलाबी और आकर्षक, तो देर किस बात की आज से ही हरे धनिया का कीजिए इस्तेमाल और पाएं खूबसूरत पिंक लिप्स…

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments