जानें छाछ पीना क्यों है गर्मियों में फायदेमंद

-

गर्मियां के मौसम में लोग ठंडी चीज़ें पीना पसंद करते हैं। इस मौसम में सबको ठंडी चीज़ें जैसे आइसक्रीम, लस्सी, कोल्ड्ड्रिंक आदि काफी पसंद आते हैं। लेकिन ऐसी कई चीज़ें हैं जिन्हें पीने से गर्मियों में राहत तो मिलती है लेकिन सेहत की दृष्टि से यह चीज़ें सही नहीं मानी जाती। इस मौसम में लोग कुछ खाने से ज्यादा, ठंडा पेय पीना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन गर्मियों में छाछ पीना बाकि सारे विकल्पों से कहीं अधिक बेहतर है। इसे गर्मियों के लिए सबसे बेहतर पेय माना जाता है। छाछ को कई तरह से पिया जा सकता है। कई लोगों को मीठी और कुछ को नमकीन छाछ पीना पसंद होता है। इसके अलावा कई लोगों को जीरा पाउडर, चाट मसाला या पुदीना डालकर छाछ पीना पसंद होता है।

गर्मियां के मौसम में लोगImage Source: https://best-wallpaper.net/

गर्मियों में छाछ को सबसे अधिक असरदार पेय माना गया है। इससे शरीर और दिमाग में ठंडक पहुंचती है। इसके गुणों के बारे में आयुर्वेद में भी जिक्र किया गया है। इसलिए गर्मियों में इसे काफी लोग पीना पसंद करते हैं। पूरे भारत में छाछ को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है। लेकिन हर जगह इसका एक समान महत्व है। यहां हम आपको छाछ के कुछ फायदे बता रहे है।

गर्मियों में छाछ को सबसेImage Source: https://www.trincomingdmc.com/

1.    छाछ पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।
2.    इससे शरीर की पाचन क्रिया बेहतर रहती है।
3.    ज्यादा मसालेदार खाना खाने से पेट में जलन होती है, लेकिन छाछ पीने से यह जलन ख़त्म हो जाती है।

ज्यादा मसालेदार खाना खानेImage Source: https://www.bouldervitality.com/

4.    छाछ पेट के लिए काफी अच्छी होती है, यह पेट के रोगों को दूर करने में असरदार है।
5.    अगर खाना खाने के कुछ देर बाद छाछ पी जाए तो शरीर में अतिरिक्त फैट नहीं जमा होता।
6.    छाछ में विटामिन बी, कैल्शियम, पोटैशियम और प्रोटीन जैसे गुण विद्यमान होते हैं।

छाछ में विटामिन बी, कैल्शियमImage Source: https://thammyvienpamas.com/

7.    चमकदार त्वचा पाने के लिए छाछ का सेवन करना चाहिए।
8.    नियमित रूप से छाछ पीने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।

नियमित रूप से छाछImage Source: https://im.hunt.in/

इसलिए गर्मियों के मौसम में कोल्ड ड्रिंक आदि पेय पीने की जगह आपको छाछ पीने की आदत डालनी चाहिए। यह आपको गर्मी से तो राहत देगी ही, साथ में आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी असरदार है। छाछ एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसको पीने से आपकी सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता, लेकिन अगर इसकी जगह आप गर्मियों में आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक आदि पीते हैं तो आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। इसलिए गर्मियों में छाछ का सेवन जरूर करें।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments