घड़े के पानी में छिपे है शरीर को स्वस्थ रखने के चमत्कारिक गुण

-

आज के समय में लोग प्राकृतिक संसाधनों को छोड़ कृत्रिम संसाधनों की ओर ज्यादा ही बढ़ते नजर आ रहें हैं। हम लोग जितना प्राकृतिक संसाधनों से दूर हो रहें हैं, उतनी ही तेजी से बीमारियां हमारी ओर अपना रूख कर रही है। गर्मी के समय में लोग प्यास को बुझाने के लिए अब मिट्टी से बने घड़े के पानी को पीना पसंद नहीं करते और इसकी जगह पर फ्रीज के पानी को पीना ही पसंद कर रहें हैं। पर क्या आप जानते है कि घड़े का पानी आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है। मिट्टी से बने इस घड़े में कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं। जो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते है और आपको कई रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करने में मदद करते है। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है, आइए जानते है घड़े का पानी का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में..

image source:

यह भी पढ़ेः-फ्रिज का पानी पीने से भी होते है कई नुकसान

1. पाचन क्रिया का दुरूस्त होना-
घड़े के पानी का सेवन आप नियमित रूप से रोज करते है, तो इससे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती और पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।

2. फ्रिज के पानी से गला खराब होना-
फ्रिज का पानी का सीधे हमारे गले को खराब करने का काम करता है। इससे गले की कोशिकाएं ज्यादा ठंडे पानी के कारण सिकुड़ने लगती है। जिससे गला खराब हो जाता है। इसलियए घड़े के पानी का सेवन हमारे लिए हर तरह से अच्छा साबित होता है।

image source:

यह भी पढ़ेः-वजन कम करने के लिए पीएं खूब पानी

3. गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक-
गर्भवस्था के समय में महिलाओं को फ्रिज के ठंडे पानी का सेवन तुंरत ना करने की सलाह दी जाती। क्योंकि फ्रिज का पानी शरीर के साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी खराब असर डालने का काम करता है, जबकि घड़े का पानी का सेवन हर तरह से फायदेमंद होता है।

image source:

4. थकावट दूर करें-
गर्मी के समय में घड़े का पानी पीने से किसी तरह की थकान या शारीरिक पीढ़ा नहीं होती। इस पानी का सेवन करने से सिरदर्द की समस्या से भी निजात मिलता है।

image source:

ध्यान देने योग्य बात..
घड़े का पानी का सेवन हर समस्या का समाधान है, पर अस्थमा के मरीज के लिए इसका पानी कई बड़ी समस्या का कारण बन सकता है, क्योंकि घड़े के पानी की तासीर काफी ठंडी होती है, जो अस्थमा के रोगी को कफ या खांसी बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ेः नुकसानदेह है भोजन के बाद ठंडा पानी पीना

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments