सोयाबीन के है कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे

-

सोयाबीन हमारे घरों में पहले से ही कई रूपों में इस्तेमाल की जाती रहीं हैं। घर के बुजुर्ग इसको अक्सर खाने की सलाह भी देते है। इसके सेवन से कई तरह की बिमारियां को दूर किया जा सकता है। यह हर आयु वर्ग के लोगों को पंसद आता है। इसमें प्रोटिन भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम और फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। सोयाबीन को कई तरह से प्रयोग किया जाता रहा है। कई लोग गाय के दूध के स्थान पर सोयाबीन का इस्तेमाल करते है। इसके अलावा इसे ड्राई रोस्टेड स्नैक्स की तरह भी प्रयोग किया जा सकता है। कई सोयाबीन के तेल को अपने खाने में इस्तेमाल करते है।

सोयाबीन हमारे घरों मेंImage Source: https://www.medicalnewstoday.com/

इसकी महत्वपूर्णता के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सोयाबीन को गोल्डनबीन कहा था। पौष्टिकता से भरपूर और स्वास्थ्य के सभी लाभ इसमें पाए जाते है। इसमें करीब चालीस प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है जो कि दाल से भी अधिक है। यह हदय रोगियों और कई अन्य बिमारियों के लिए एक मात्र उपाय है।  सोयाबीन टाफू कैल्शियम का एक अच्छा स्त्रोत है। लेकिन इसके इस्तेमाल के तरीकों से भी आपको अलग अलग लाभ मिलेगा। इसमें करीब 19.5 प्रतिशत वसा पाई जाती है। सोयाबीन से दूध, मक्खन, दही, तेल, पनीर और घी भी तैयार किए जाते है।

इसकी महत्वपूर्णता के लिए राष्ट्रपिताImage Source: https://www.ecoplum.com/

भरपूर है फाइबर
हमारे घरों में चोकरयुक्त आटा और मोटा अनाज खाने की सलाह दी जाती है। घर के बुजुर्ग भी इस बात को कहते है कि फाइबर युक्त भोजन ही करना चाहिए। फाइबर कई सारी चीजों में पाया जाता है। इसी कारण लोग पौधो से उपजी हुई चीजों का सेवन करते है ताकि उन्हें फाइबर खाने को मिल सके। कई विशेषज्ञ इस बात पर जोर देते है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में रोजाना करीब बीस से तीस ग्राम फाइबर लेना चाहिए। आपको बता दें कि सोया से बने टेम्पेह मांस के लिए विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर सकते है। अगर टेम्पेह का इस्तेमाल किया जाए तो इससे करीब दस ग्राम रेशा प्राप्त किया जा सकता है। यह उत्पाद हमारे पाचन तंत्र को प्रभावित करने वाला तत्व होता है।

भरपूर है फाइबरImage Source: https://www.protein.com.my/

फायदे
1. बेजान त्वचा के लिए सोयाबीन का इस्तेमाल करना बेहद ही लाभकारी साबित होता है। सोयाबीन के इस्तेमाल से त्वचा संबंधी कई तरह की बीमारियां ठीक हो जाती है। इसके सेवन से त्वचा का पूरा पोषण होता है। साथ ही इससे त्वचा का एक्स्ट्रा ऑयल को दूर करने में सहायक सिद्ध होता है।

बेजान त्वचा के लिए सोयाबीनImage Source: https://1.bp.blogspot.com/

2. आज के दौर में अधिकतर महिलाएं बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने के लिए तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती आई है। आपको बता दें कि सोयाबीन में वह गुण पाया जाता है। जिससे बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने के लिए मदद मिलती है। सोयाबीन के सेवन से त्वचा में मौजूद दाग धब्बे और झुर्रियों को कम करने में सहायता मिलती है। जिससे आप बड़ी उम्र में भी जवां जवां दिखती है।

आज के दौर में अधिकतरImage Source: https://s.yimg.com/

3. सोयाबीन से अन्य भी कई सारे फायदे है। इससे त्वचा की डेड स्किन को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह डेड स्किन की जगह पर नई कोशिकाएं बनाने में सक्षम है।

4 अक्सर महिलाओं में बालों के बेजान होने की समस्या आम होती है। इस समस्या से छुटकारे के लिए भी सोयाबीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। सोयाबीन के इस्तेमाल से बालों में नई जान लाई जा सकती है। इससे बाल मुलायम और चमकदार बनते है।

अक्सर महिलाओं में बालों के बेजानImage Source: https://digiyoung.com/

5. सोयाबीन न सिर्फ बालों को चमकदार और मुलायम बनाता हैं। बल्कि झड़ते हुए बालों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प के रूप में काम आता है। अगर बालों के झड़ने की समस्या ज्यादा ही हो रही है तो आपको नियमित तेल के स्थान पर सोयाबीन के तेल का ही प्रयोग करना चाहिए। इससे बालों में मजबूती आती है।

सोयाबीन न सिर्फ बालोंImage Source: https://www.vegkitchen.com/

6. डायबिटीज के रोगियों के लिए भी सोयाबीन का आटा बेहद की उपयोगी साबित होता है।

7. सोयाबीन में आयरन की मात्रा पाई जाती है। महिलाओं को आयरन की जरूरत पड़ती है। जबकि भैंस और गाय के दूध में आयरन की मात्रा बेहद ही कम होती है। महिलाओं में होने वाली खून की कमी को सोयाबीन पूरा कर सकता है।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments