जानिए पिंपल्स को दबाने पर क्या होता है – Popping Pimples is Harmful

-

कोई भी बुरा सपना इससे ज्यादा बुरा नहीं होगा कि आपके चेहरे पर कई सारे पिंपल्स हो गए हैं। खासकर के जब आप सोने के लिए गए थे तो तब आपके चेहरे में पिंपल्स नहीं थे, लेकिन 8 घंटों के बाद जब आप उठे तो अपने चेहरे पर अचानक पिंपल्स निकल जाते हैं। ऐसे में सबसे पहले आप उन्हें दबाने लग जाते हैं। लेकिन पिंपल्स को दबाने से यह समस्या हल नहीं हो जाती हैं, इस बात का ख्याल हमें रखना चाहिए। ऐसा करने से तो पिंपल्स और भी बढ़ने लग जाते हैं। पिंपल्स दबाने से होने वाले प्रभावों के बारे में नीचे दिया हैं, उनको अच्छी तरह से पढ़े और समझने की कोशिश करें।

चेतावनी पिंपल्स को दबाने से आपके साथ ऐसा हो सकता है।

1. यह पीछे निशान छोड़ देता है
पिंपल्स को दबाने पर पिंपल्स का निशान चेहरे पर बना रह जाता है। इन दागो की सबसे खास बात यह है कि यह निशान त्वचा में काफी अंदर तक चले जाते हैं, जिससे हमारी त्वचा पर ऐसे निशान बन जाते हैं, जो आसानी से जाने का नाम नहीं लेते हैं। पिंपल्स को कभी भी दबाएं ना और इसकी जगह आप उसे छोड़ दें, वह अपने आप शांत हो जाएगा और धीरे धीरे बैठने लग जाएगा। एक पिंपल सही तब तक नहीं होता जब तक आप उसमें हाथ लगाते रहेंगे।

Arrows Pointing to Blemish on Woman's ForeheadImage Source:

2. इससे इंफेक्शन हो सकता हैं
पिंपल्स को दबाने से हमारे चेहरे में बैक्टीरिया के प्रसार होने की संभावना बढ़ने लगती है। पिंपल्स में होने वाला मवाद चेहरे के अन्य भागों को संक्रमित करता है। इसी के साथ आप ऐसा करने से अपने चेहरे में एक और घाव बना रहे हैं।

Avoid Popping A Pimple2Image Source:

3. सूजन बढ़ती है
जब आप एक पिंपल को दबाते हैं, तो ऐसे में आपके चेहरे पर पिपंल्स की वजह से होने वाली सूजन और भी बढ़ जाती है। पिंपल्स को दबाने से त्वचा में सूजन बन जाती है, जो कि त्वचा की कोशिकाओं को डेड कर देती है। पिपंल्स को दबाने से बाहर निकलने वाले मवाद से भी त्वचा में सूजन बन जाती है।

Avoid Popping A Pimple3Image Source:

4. त्वचा में पपड़ी भी जम सकती हैं
एक बार त्वचा में पिंपल्स को फोड़ दिया जाएं तो ऐसे में पपड़ी जमने का खतरा भी बना रहता है। आप इस पपड़ी को किसी कंसीलर से नहीं छिपा पाएंगे। यह पपड़ी खत्म होने में कुछ समय लगाती है, यह समय पिंपल्स वाली स्टेज से भी बदतर होता है।

Avoid Popping A Pimple4Image Source:

5. घाव भरने की प्रक्रिया बढ़ती है
सामान्य परिस्थितियों में, पिंपल्स एक सप्ताह के अंदर अंदर ठीक हो जाता है, लेकिन अगर एक बार आपने पिंपल्स को दबा दिया तो यह सही होने में काफी अधिक समय ले लेता है। इसी के साथ चेहरे पर पिंपल्स के कारण हुए दाग धब्बे सही होने में अधिक समय लगाते हैं।

Avoid Popping A Pimple5Image Source:

6. पिंपल्स का और बढ़ जाना
पिंपल्स को दबाने से स्थिति और भी बिगड़ जाती है, और आप इससे छुटकारा नहीं पा पाते हैं। इसी के साथ पिंपल्स पर लगाएं हुए हाथ को आप अगर अपनी त्वचा के किसी के हिस्से में लगाते हैं, तो पिंपल्स होने की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।

Avoid Popping A Pimple6Image Source:

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments