जानिए श्रद्धा कपूर की फिटनेस का राज-Shraddha Kapoor Fitness Secrets

-

सुंदर, छरहरी, फिट हसीना श्रद्धा कपूर नें अपने जीवन के बारे में कुछ ऐसा खुलासा कर दिया है, जो हर प्रंशसकों जानना चाहते थे। पर क्या आप जानना चाहेगें कि आखिर वो क्या रहस्य है जिसके बारें में श्रद्धा कपूर ने अपने राज सभी के समाने रख दिए है। वो राज जुड़ा है उनकी सुंदरता और फिटनेस के बारे.. जिसे आपके बीच हम आज साझा करने जा रहे है। जाने श्रद्धा कपूर के शरीर के फिटनेस के बारें ..

shraddha kapoor1Image Source:

एक फिल्मफेयर पत्रिका से जुड़े साक्षात्कार में इस 29 वर्षीय अभिनेत्री ने फिटनेस को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बाते बताई है। इसमें श्रद्धा कपूर ने अपने शरीर को स्वस्थ्य और फिट बनाए रखने के लिए जोर दिया है। आज के समय में लोग भले ही इससे दूर भाग रहें हैं। लेकिन उन्होंने अपनी चर्चा पर इससे जुड़े तत्थों को बताया है कि किस तरह के स्वस्थ आहार की मदद से आप अपने शरीर को फिट बना सकते है।

shraddha kapoor2Image Source:

अक्सर असंतुलित दिनचर्या के साथ धूम्रपान का उपयोग हमारे शरीर के स्तर को शून्य कर देता है। जिसके लिए लड़कियों को धूम्रपान से बचना चाहिए। श्रद्धा एक अच्छा संतुलित आहार लेने पर भरोसा करती है इसलिए श्रद्धा को हमेशा घर का बना खाना ही पसंद आता है। उन्होंने बताया कि वो अपनी डाइट में ग्रील्ड सब्जियों के साथ, अंडे, मछली और फलों के रस लेना पसंद करती हैं वह वसायुक्त भोजन के साथ तैलीय चीजों से परहेज करती है। आशिकी 2 की सुदंर अभिनेत्री अपने डाइट में उच्च फाइबर और उच्च प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ को शामिल करती हैं। वह अपने प्रशंसकों को सलाह देती है समय पर सोना और समय पर जागना उनके जीवन के सबसे अहम पहलूओं में से एक है इसलिए वो 8 बजे से पहले खाने खाकर 11 तक बिस्तर पर सो जाती है।

shraddha kapoor3Image Source:

आपको यह बात जानकर आश्चर्य होगा कि श्रद्धा कपूर शाकाहारी है और वह शाकाहारी भोजन से ही प्यार करती है। वो अपने खानें में प्रोटीन की मात्रा का सेवन ज्यादा करती है। जो उनके योगा के समय उनकी पूरी मदद करता है। भोजन की दिनचर्या का समय तय करने के बारे में वो बताती है कि हर डेढ़ घंटे के बाद वो ऐसे ताजे फल और सब्जियों का सेवन करती है। जो उनके शरीर में दिनभर ताजगी और ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करते हैं।

shraddha kapoor4Image Source:

श्रद्धा कपूर डैली में होने वाली कसरत पर भरोसा नहीं करती। ना ही उन्हें इस बात से कोई फर्क पड़ता है कि उनके शरीर पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। वो अपने शरीर को स्वस्थ और त्वचा को सुंदर बनाए रखने के लिए ही कसरत पर भरोसा करती है। जिसके लिए इसे रोज करना जरूरी नहीं है। वो भी अन्य लड़कियों की तरह ही आलसी हैं जब उन्हें वर्कआउट के लिए बाहर जाने का मन नहीं होता तो वो वह उस समय बाहर जाना पसंद भी नहीं करती है।

shraddha kapoor5Image Source:

श्रद्धा कपूर का मानना है कि शरीर में आने वाले आलस्य को हम कुछ शारिरीक गतिविधियों से दूर कर हरा सकते है। जिसके लिए आप मस्ती के साथ कुछ ऐसे अभ्यास करें जो आपके स्वास्थ के लिए भी हितकर हो। श्रद्धा ने बताया कि ” मैं कभी-कभी योग के साथ कुछ अन्य गतिविधियां भी करती रहती हूं। जिसका असर मेरे स्वास्थ पर सही देखने को मिलता है। अभी हाल ही में मैं अपनी अगली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में एक बास्केटबॉल खिलाड़ी की भूमिका निभा रही हूँ, जो एक राष्ट्रीय स्तर बास्केटबॉल का प्लेयर है और इस भूमिका को निभाने के लिए मुझे काफी अभ्यास की जरूरत है और इसके लिए में कड़ी मेहनत भी कर रही हूं।”

shraddha kapoor6Image Source:

श्रृद्धा कपूर अपने आप को फिट रखने के लिए डांस करना पसंद करती है। वो बताती है कि ‘मैं अपने आप को एक कमरे में बंद करके संगीत की अवाज को जोर से बजाते हुए घंटों डांस करती हूं। इससे शरीर की मांसपेशियों में खिचाव होता है। जो शरीर को फिट रखने में सहायक होता है। इससे शरीर में मोटापा नहीं आता।”

shraddha kapoor7Image Source:

श्रद्धा बताती है वह कभी भी अपने व्यायाम को मिस नहीं करती। खाली वक्त मिलते ही वह 2-3 घंटे लगातार डांस कर अपने शरीर को फिट करती है। वह इसी फेटनेस और शरीर के स्वस्थ सुंदर बनाये रखने का पूरा श्रेय अपने पिता शक्ति कपूर को देती हैं।

shraddha kapoor8

श्रद्धा बताती है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना उन्होंने अपने पापा से सीखा है। क्योंकि उनके पापा हमेशा खुद को फिट बनाए रखने के लिए स्वस्थ आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करने पर जोर देते आए है और घर पर भी वही आहार हमेशा से बनता आया है जो उनकी सेहत का सबसे बड़ा राज है। वे बताती है कि उनके पिता युवावास्था एक बहुत ही साहसी व्यक्ति थे। एथलेटिक्स में उनकी काफी रूचि होने के कारण वो खेल के प्रति भी सजग रहते है। जिसके लिए वो अपने आप को फिट रखने के लिए स्वस्थ आहार लेने के साथ योगा करने पर विशेष ध्यान देते थे, जो आज के समय में श्रद्धा का और उनके घर वालों के जिंदगी का हिस्सा बन चुका है।

shraddha kapoor9Image Source:

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments