सांस की दुर्गन्ध‍ को दूर करने के घरेलू नुस्खे

-

सांस की दुर्गन्ध‍ के कारण कई बार लोगों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। सांस की दुर्घन्ध को हैलाटोसिस कहते हैं। यह मुंह में एक बैक्टीरिया की वजह से होती है। इस बैक्टीरिया से एक सल्फर कम्पाउंड निकलता है, जिससे सांस में इस तरह की दुर्घन्ध उत्पन्न होती है। लेकिन कुछ घरेलु नुस्खों की सहायता से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। हम यहां आपको सांसों की दुर्गन्ध को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं।

bvbvImage Source :https://kanalizaciyavdome.ru/

सांसों की दुर्घन्ध से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू नुस्खे –

डॉक्टर्स मानते हैं कि मुंह की सफाई तभी पूरी होती है जब दांतों के साथ-साथ जीभ की भी सफाई हो। भोजन के महीन कण कई बार जीभ पर लगे रह जाते हैं। अगर दांतों के साथ जीभ को भी साफ़ ना किया जाए तो सांसों से दुर्घन्ध आती है। इसलिए ब्रश करने के बाद रोज़ सुबह अपनी जीभ को भी टंग क्लीनर से साफ़ करें। इससे आप सांसों की बदबू व मुंह के संक्रमण से बचे रहेंगे।

moImage Source :https://healthambition.com/

पार्सली की कुछ टहनियों को बारीक काट लें। अब दो या तीन लवंग लें और इसे दो कप पानी में डालकर उबाल लें। जब यह ठंडा हो जाए तो तो इसका उपयोग माउथवॉश की तरह दिन में कई बार किया जा सकता है। साथ ही पानी खूब पिएं ताकि पेट साफ़ रहे।

सौंफ एक तरह का मसाला है। इसका उपयोग अधिकतर खाने में किया जाता है। लेकिन इसका उपयोग सांस की दुर्घन्ध को दूर करने के लिए भी किया जाता है। सौंफ के बीजों को मुंह में डालकर, धीरे-धीरे चबाने से सांसे ताज़ा रहती हैं। इसमें बैक्टीरिया रोधी गुण पाए जाते हैं। आप चाहे तो सौंफ के अतिरिक्त लौंग या फिर इलायची जैसे मसालों का उपयोग भी माउथ फ्रेशनर के तौर पर कर सकते हैं।

sssssImage Source :https://www.helloorganic.com/

चाय से भी सांस की दुर्घन्ध दूर होती है। चाय में पॉलीफेनॉल्स यौगिक पाए जाते हैं। हर तरह की चाय में यह यौगिक पाया जाता है। यह उन बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है जो सांस में दुर्घन्ध की वजह बनते हैं। ग्रीन टी और ब्लैक टी मुंह की दुर्घन्ध को दूर करने में यह दोनों ही सामान रूप से असरदार हैं। चाय एक ऐसी चीज़ है जो हमेशा ही रसोई में उपलब्ध होती है। इसलिए इसकी मदद से आप आसानी से मुंह की दुर्घन्ध को दूर कर सकते हैं। आप चाहे तो किसी भी तरह की चाय पीकर इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

trImage Source :https://d2dqksvx8j00ig.cloudfront.net/

अजमोद में क्लोरोफिल पाया जाता है, जो सांस की दुर्घन्ध को दूर करता है। अजमोद की ताज़ा पत्तियों का एक गुच्छा लेकर सिरके में भिगा दें। सिरके में भीगे हुए अजमोद की दो-तीन पत्तियों को चबाने से आप ताज़गी महसूस करेंगे और आपको सांस की दुर्घन्ध से भी छुटकारा मिलेगा। आप चाहे तो अजमोद का रस बना कर भी इसका सेवन कर सकते हैं। जब भी आप सांसों में ताज़गी महसूस करना चाहते हों इसके रस को पी सकते हैं। अजमोद के कई और गुणकारी लाभ हैं। इसके सेवन से पाचन शक्ति सही रहती है और गैस की समस्या भी दूर होती है।

hgImage Source :https://cdn.fit.jelly.cz/

इस तरह इन आसान घरेलू नुस्खों की सहायता से आप सांस की दुर्घन्ध से छुटकारा पा सकते हैं।

Share this article

Recent posts

इन 9 आसान तरीकों से कैलोरी करें बर्न वो भी बिना खास मेहनत किए हुए

आज के समय में हर किसी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है मोटापा। लोग अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए ना...

शरीर के लिए तिल के बेमिसाल फायदे, देगें आपको कई स्वास्थ्य लाभ

तिल का उपयोग काफी पुराने समय से किया जाता रहा है। ये हमारे यहाँ पाई जाने वाली सबसे पुरानी फसलों में से एक है।...

मैनिक्योर से जुड़ी ये 8 गल्तियां पड़ सकती हैं आप पर भारी

लॉकडाउन के समय पार्लर बंद होने की वजह से महिलाओं नें अपने सौन्दर्य से जुड़े हर काम घर पर ही रह कर किए हैं।...

8 बेहतरीन होम मेड मेंहदी हेयर पैक जो आपके बालों में जान डाल देंगे

हमारे बाल किरेटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, ये प्रोटीन प्रदूषण, सूर्य...

चावल के पानी से अपने बालों को बनाएं स्वस्थ और चमकदार, जानें पूरी विधि

आज के समय में अच्छे और स्वस्थ बालों की चाहत हर किसी को होती है पर इसके लिए शायद हमें काफी खर्चा पार्लर में...

Popular categories

Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments